युवती के बात नहीं करने से नाराज युवक ने कर दी ऐसी हरकत..

0

युवती के बात नहीं करने से नाराज युवक ने कर दी ऐसी हरकत..

रायपुर। युवती के बात नहीं करने से नाराज युवक ने फोनकर बुलाया व उसके गले पर ब्लेड से वार कर लहूलुहान कर गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सड्डु पंडरी मोवा निवासी मंजू कुम्हार ने युवक के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंजू ने रिपोर्ट में बताया कि बात नहीं करने से नाराज युवक वेन्कट राव उर्फ बाबू ने फोन कर बंजारी मंदिर रावाभांठा बुलाया व मुझझे बात क्यों नही करती कहकर ब्लेड से उसके गले पर वार कर लहुलूहान कर दिया। युवती को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर धारा 294, 307 के तहत अपराध कायमकर मामला दर्ज कर लिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों