नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के एक 5 स्टार होटल के सैलून को एक मॉडल का गलत तरीके से बाल काटने का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा है। राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) ने होटल के सैलून को महिला को दो करोड़ रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है। मालूम हो कि सैलून ने ना केवल मॉडल के गलत तरीके से बाल काटें बल्कि उसके बाद जो ट्रीटमेंट किया उससे भी मॉडल के बालों को काफी नुकसान पहुंचा और उसके बाल झड़ने लगे, जिससे उसका मॉडलिंग करियर प्रभावित हुआ है और…
श्रेणी: बड़ी खबर
अमेरिका में ‘कमजोर इम्यूनिटी सिस्टम’ वालों को लगेगी बूस्टर डोज
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने “कमजोर इम्यून सिस्टम” वाले लोगों को कोरोनावायरस वैक्सीन की एक एक्स्ट्रा डोज प्राप्त करने की मंजूरी दे दी है। जिसके बाद COVID-19 के खिलाफ अमेरिका में टीकाकरण अभियान का नया चरण शुरू हो गया है। इस मामले में सीडीसी निदेशक डॉ. रोशेल वालेंस्की ने गुरुवार देर शाम सलाहकारों के एक पैनल की सिफारिश के बाद बूस्टर डोज की मंजूरी दी। पैनल के सलाहकारों का कहना है कि 65 साल या उससे अधिक उम्र वाले लोग, नर्सिंग होम में…
महंत नरेंद्र गिरी मौत मामला: यूपी पुलिस ने CBI को सौंपा मामला, गठित की टीम-FIR दर्ज
प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रमुख महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने प्राथमिकी दर्ज की है। महंत नरेंद्र गिरि सोमवार को बाघंबरी गद्दी मठ स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि नरेंद्र गिरि की मौत फांसी के कारण दम घुटने से हुई है। प्राथमिकी तब दर्ज की गई थी जब उत्तर प्रदेश सरकार ने नरेंद्र गिरि की मौत की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। यूपी पुलिस की एक जांच के अनुसार, 72 वर्षीय…
कोविड-19 ICMR का फैसला- कोरोना मरीजों को अब नहीं दी जाएगी Ivermectin और HCQ दवा
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं Ivermectin और Hydroxychloroquine (HCQ) पर अब भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) की कोविड-19 नेशनल टास्क फोर्स ने बड़ा फैसला लिया है। शुक्रवार को आईसीएमआर टास्क फोर्स की तरफ से जानकारी दी गई कि अब कोरोना संक्रमित लोगों को दी जाने वाली ये दोनों दवाएं उपयोग में नहीं लाई जाएंगी, इन्हें गाइडलाइन से बाहर कर दिया गया है। विशेषज्ञों को कोविड के खिलाफ Ivermectin और HCQ के प्रभाव का कोई सबूत नहीं मिला है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना संक्रमित…
‘साड़ी स्मार्ट ड्रेस नहीं’- दिल्ली के अकीला रेस्टोरेंट ने महिला को रोका, 16 सेकंड का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला को साड़ी के साथ रेस्तरां में जाने की अनुमति नहीं मिली। वायरल वीडियो में रेस्तरां के कर्मचारी दिखाई दे रहे हैं, जिसमें एक पुरुष और एक महिला मौजूद हैं। इस दौरान कर्मचारी महिला ने दूसरी महिला को कहा कि हम स्मार्ट कैजुअल की अनुमति देते हैं, लेकिन साड़ी पहनकर भीतर जाने की अनुमति नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 16 सेकंड का है। इसमें महिला ने रेस्तरां कर्मचारी से कहती हुई दिखाई दे…
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को Youtube से हर महीने मिलते हैं 4 लाख रुपये, जानिए क्या है वजह?
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें हर महीने यूट्यूब से रॉयल्टी के रूप में चार लाख रुपये मिलते हैं। इसका कारण महामारी के दौरान यूट्यूब पर डाले गये उनके व्याख्यान से जुड़े वीडियो को देखने वालों की संख्या बढ़ी है। भरूच में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (डीएमई) के काम में हुई प्रगति की समीक्षा करते हुए गडकरी ने कहा कि उनके मंत्रालय ने सड़क बनाने वाले ठेकेदारों और परामर्शदाताओं को रेटिंग देनी शुरू की है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि कोविड-महामारी के दौरान…
धर्मांतरण करने वाले नहीं लड़ पाएँगे पंचायत चुनाव, झारखंड में आदिवासियों का ऐलान, ईसाई बने व्यक्ति का शव नहीं दफनाने दिया
न्यूज़ डेस्क। झारखंड में अब धर्म परिवर्तन करने वालों को पंचायत चुनाव नहीं लड़ने दिया जाएगा। गुरुवार (सितंबर 16, 2021) को बिरसा सरस्वती शिशु मंदिर तपकरा में जनजाति सुरक्षा मंच के तत्वावधान में आयोजित बैठक में सह संयोजक सोमा उरांव ने यह बातें कही। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान, मुखिया, प्रमुख और जिला परिषद का पद केवल अनुसूचित जनजाति के लोगों के लिए ही है। जो अपने रीति-रिवाज व परंपरा का निर्वहन एवं संवर्धन करेगा, वैसे लोगों का ही साथ देना होगा। उन्होंने कहा…
विराट कोहली ने किया T20 कप्तानी छोड़ने का ऐलान, 2021 विश्वकप में आखिरी बार करेंगे कैप्टेंसी
खेल डेस्क। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टी-20 कप्तानी से हटने का फैसला किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। टी-20 वर्ल्ड कप के बाद विराट भारतीय टीम की टी-20 कप्तानी छोड़ देंगे और उनकी जगह पर रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी जा सकती है। इस बात को लेकर हाल ही में काफी चर्चा हुई थी, लेकिन बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस तरह की बातों को बकवास करार देते हुए कहा था कि विराट ही टीम…
राहुल गांधी इच्छाधारी हिंदू, वे सुविधा से टोपी और टीका लगाते हैं, धार्मिक पर्यटन पर जाते हैं: गृह मंत्री मिश्रा
भोपाल। राहुल गांधी जब से माता वैष्णो देवी के दर्शन करके आए हैं तब से वह खुद के हिंदू होने को लेकर अलग-अलग दावे कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर में हुई सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने खुद को कश्मीरी ब्राह्मण बताया था। इसके अलावा वह लगातार भाजपा को नकली हिंदू बता रहे हैं। इसी को लेकर आज मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी पर जबरदस्त हमला किया। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी इच्छाधारी हिंदू हैं, वे सुविधा से टोपी और टीका लगाते हैं,…
माता वैष्णो देवी की शरण में पहुंची Shilpa Shetty
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बुधवार को माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए कटरा पहुंची थीं। बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही शिल्पा शेट्टी को कई तहर की मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है, इन सभी के बीच वह जम्मू में वैष्णो माता के मंदिर पहुंची हैं। सोशल मीडिया पर शिल्पा की कई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह पवित्र गुफा के लिए जाते हुए घोड़े पर सवार नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने गणेश चतुर्थी भी पति राज कुंद्रा के बिना मनाई…
