पटना। बिहार के कटिहार से अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां दो स्कूली बच्चों के बैंक अकाउंट में रातों-रात अचानक 960 करोड़ों रुपए आ गए। इतनी बड़ी धनराशि ट्रांसफर होने के बाद अधिकारी भी हैरानी में पड़ गए। वहीं, जब इस बात की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो वह अपना बैंक अकाउंट चेक कराने बैंक पहुंचने लगे। इस वजह से बैंक में लंबी लाइन लग गई। एक न्यूज़ पोर्टल के अनुसार यह घटना कटिहार के आजम नगर थाना क्षेत्र के बघौरा पंचायत स्थित पस्तियां गांव निवासी…
श्रेणी: बड़ी खबर
Indian Premier League 2021: फैंस को मिली बड़ी सौगात, अब स्टेडियम जाकर देख सकेंगे मैच
खेल डेस्क। IPL-2021 के दूसरे चरण से पहले फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजकों ने साफ कर दिया है कि संयुक्त अरब अमीरात में रविवार से बहाल होने वाले T-20 टूर्नामेंट के दौरान सीमित दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। यूएई में 19 सितंबर से दूसरा चरण 27 दिनों तक खेला जाएगा, जिसमें कुल 31 मैचों का आयोजन होगा। आईपीएल मैचों के लिए टिकट आधिकारिक वेबसाइट www.iplt20.com पर उपलब्ध रहेगी। लीग के आयोजकों ने हालांकि प्रवेश के लिए दर्शकों की सही…
तालिबान के सह-संस्थापक मुल्ला बरादर को TIME मैगजिन में मिला स्थान, बताया- करिश्माई नेता
नई दिल्ली। मशहूर टाइम मैगजिन ने बुधवार के दिन साल 2021 के सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की। इसमें दुनिया भर के कई नेताओं को व प्रतिभाशाली लोगों को स्थान दिया गया है। लेकिन एक नाम ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। दरअसल इसमें तालिबान के सह संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर (Mullah Abdul Ghani Baradar) को भी शामिल किया गया है। टाइम मैगजीन ने बरादर को अफगानिस्तान की तालिबान सरकार में उप-प्रधानमंत्री का पद दिया है और कहा है कि वह एक करिश्माई सैन्य नेता…
उत्तर प्रदेश : पराली जलाने को लेकर दर्ज मुकदमे वापस लेने का आदेश, 18 को किसानों से सीधा संवाद करेंगे CM योगी
लखनऊ। यूपी में पराली जलाने को लेकर किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने का आदेश सीएम योगी ने जारी कर दिया है। बुधवार को यह आदेश पर मुहर लगी। हाल ही में सीएम योगी ने ऐलान किया था कि किसानों से पराली जलाने से जुड़े मुकदमों को वापस लिया जाएगा। 18 सितम्बर को सीएम किसानों से सीधा संवाद भी करेंगे। सरकार के इस कदम को अगले साल होने वाले यूपी चुनावों के मद्देनज़र किसानों को खुश करने की सरकार की कोशिशों के तौर पर देखा जा रहा है।…
UNHRC में भारत ने कहा- हमें पाकिस्तान जैसे नाकाम देश से सीखने की ज़रूरत नहीं, आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का हक नहीं
नई दिल्ली। भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में कश्मीर मुद्दा उठाने पर पाकिस्तान और इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की आलोचना की। भारत ने कहा कि ओआईसी ने लाचार होकर खुद पर पाकिस्तान को हावी हो जाने दिया। यूएनएचआरसी के 48वें सत्र में भारत ने कहा कि पाकिस्तान को वैश्विक स्तर पर एक ऐसा देश करार दिया गया है जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादियों और आतंकवादियों को राजकीय नीति के तहत खुल कर समर्थन करता है, प्रशिक्षण देता है वित्त पोषण करता है और हथियार मुहैया करता है।…
अब ‘रामचरितमानस’ का जीवन दर्शन पढ़ेंगे BA के छात्र, MP के सिलेबस में महाभारत, योग और ध्यान भी शामिल
भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत उच्च शिक्षा विभाग ने बीए के प्रथम वर्ष में रामचरितमानस का पाठ पढ़ाए जाने का निर्णय लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सत्र से ही पाठ्यक्रम में ‘रामचरितमानस का व्यावहारिक दर्शन’ को शामिल कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसे दर्शन शास्त्र विषय में रखा गया है, जिसका 100 नंबर का पेपर रहेगा। यह सभी छात्रों के लिए जरूरी नहीं होगा, बल्कि वैकल्पिक रहेगा। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा कि…
रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि आज, ‘मेगा’ कार्यक्रम की तैयारी, PM मोदी ने लिखा भावुक संदेश
पटना। बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) रविवार को अपने संस्थापक और दिग्गज नेता रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि मनाएगी। रामविलास पासवान का पिछले साल अक्टूबर में हार्ट सर्जरी के बाद निधन हो गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम विलास पासवान को उनके बरसी पर संदेश लिख कर याद किया है। रामविलास पासवान के बेटे और लोजपा नेता चिराग पासवान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। साथ ही प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया। चिराग पासवान ने पीएम नरेंद मोदी का संदेश शेयर करते हुए लिखा, ”पिता जी के बरखी…
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच शुरू हुआ ‘गणेश चतुर्थी’ का उत्सव शुरू, सरकार की स्थिति पर करीब से नजर
मुंबई। महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,219 नए मामले सामने आए तथा 55 और मरीजों की मौत हो गई है। केवल मुंबई की बात करें तो पिछले 7 हफ्तों बाद गुरुवार को 457 ताजा कोविड संक्रमित मामले सामने आये हैं। कोरोना वायरस के केस में हो रही वृद्धि को देखते हुए अशंका जताई जा रही है कि देश में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। कोरोना वायरस की तीसरी लहर की दस्तक के बीच मुंबई वालों ने गणेशोत्सव मनाने की तैयारी भी शुरू कर…
‘कलंक है तू कलंक… हे माँ माता जी’: टप्पू के इश्क में बबीता जी, जेठालाल के नेटिजन्स ले रहे मजे
मनोरंजन डेस्क। लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता का रोल अदा करने वाली मुनमुन दत्ता और टप्पू यानी कि राज अनादकट के बीच डेटिंग की खबरें मीडिया में उछलने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। सुबह से कभी मुनमुन दत्ता और टप्पू ट्रेंड करते हैं तो कभी जेठालाल ट्रेंड में ऊपर आ जाता है। बेहद फनी मीम्स के साथ नेटिजन्स इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी में दिखाया जा रहा है कि इस खबर को सुनने के बाद…
यूपी में ओवैसी पर हेट स्पीच के लिए मामला दर्ज
बाराबंकी । ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर बाराबंकी जिले में भड़काऊ भाषण के जरिए सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने का मामला दर्ज किया गया है। ओवैसी ने अपने भाषण में आरोप लगाया कि प्रशासन ने इस साल की शुरूआत में एक सदी पुरानी मस्जिद को ‘शहीद’ कर दिया था। पुलिस ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। बाराबंकी के एसपी यमुना प्रसाद ने कहा कि ओवैसी पर गुरुवार रात भारतीय दंड…
