न्यूज़ डेस्क। असम में 126 सीटों के लिए 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को तीन चरणो में मतदान है। कांग्रेस राज्य में विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी ने हाल ही में असम का दौरा किया है। चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने दो मार्च को असम के साधारु में चाय बागान के कर्मचारियों के साथ चाय की पत्तियां तोड़ी। यहां प्रियंका ने महिला मजदूरों के साथ बातचीत भी की, लेकिन प्रियंका…
श्रेणी: बड़ी खबर
कोरोना का कहर अभी बाकी है! जर्मनी में 28 मार्च तक के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन
बर्लिन। जर्मनी ने देश में कोरोना वायरस से निपटने के मद्देनजर लगे लॉकडाउन को और तीन सप्ताह यानी 28 मार्च तक बढ़ाने का फैसला किया है हालांकि इस दौरान कुछ पाबंदियों में छूट दी जाएगी। जर्मनी की चांसलर एंजेल मर्केल और देश में 16 राज्यों के गवर्नर के बीच बुधवार को करीब नौ घंटे तक बातचीत हुई। इस दौरान कोरोना वायरस के नए स्वरूप के बढ़ते खतरे और सामान्य जीवन को पटरी पर लौटने को लेकर चर्चा की गई। देश में पिछले सप्ताह छात्रों के लिए प्राथमिक स्तर तक के…
फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और एक्ट्रेस तापसी पन्नू के घर आयकर विभाग की रेड
मुंबई। आयकर विभाग ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप, विकास बहल और अभिनेत्री तापसी पन्नू के मुंबई स्थित घरों पर छापा मारा है। मुंबई में इन कलाकारों के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है। मंगलवार सुबह की इनके ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम पहुंची है और तलाशी ले रही है। कई दूसरे लोगों के ठिकानों पर भी रेड की गई है। जानकारी के मुताबिक, अनुराग कश्यप और विकास बहल के प्रोडक्शन हाउस फैंटम फिल्म्स में कथित तौर पर आयकर की चोरी से जुड़े मामले में…
महाराष्ट्र में ठाकरे सरकार की पुलिस गुंडागर्दी: गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों के उतरवाए कपड़े, कराया नंगा नाच
मुंबई। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार की पुलिस की जबरदस्ती का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ठाकरे सरकार की पुलिस ने गुंडागर्दी करते हुए जलगांव स्थित सरकारी आशादीप अस्पताल के हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को नंगा होकर नाचने के लिए मजबूर किया। एक सामाजिक संगठन ने जिलाधीकारी से इस मामले में शिकायत की है और साथ ही इस घटना का वीडियो भी सबूत के रूप में पेश किया है। TV9 की खबर के अनुसार कुछ पुलिसकर्मियों और हॉस्टल से बाहर से आए कुछ लोगों ने आशादीप अस्पताल के…
डांस करते हुए दूल्हा-दुल्हन ने लिए सात फेरे, लोग का फूटा गुस्सा, बोले- एकता कपूर-करण जौहर ने बर्बाद कर दिया कल्चर
नई दिल्ली। शादी में सात फेरे लेने के दौरान दूल्हा-दुल्हन द्वारा किए गए डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है। कई यूजर्स ने दूल्हा-दुल्हन के सात फेरे के समय डांस करने को गलत बताया है। हालांकि, कई ने इसका सपोर्ट भी किया है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर यह वीडियो बिड़ला प्रिसिजन टेक्नोलॉजीज के चेयरमैन और एमडी वेदांत बिड़ला ने अपलोड किया है। इसके बाद से ही यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए वेदांत बिड़ला ने लिखा, ”ये…
हाथरस: बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, घटना पर CM योगी सख्त, आपोरियों पर NSA लगाने के दिए निर्देश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश का हाथरस एक बार फिर से चर्चा में है। यहां एक पिता को बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करना महंगा पड़ गया। शिकायत के बाद शोहदों ने लड़की के पिता पर कई राउंड की गोलियां चला कर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि थाना सासनी के ग्राम नौजपुर में एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने गोली मार दी। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। 4 लोगों के…
खंडवा के सांसद और भाजपा नेता नंदकुमार सिंह चौहान का निधन, सीएम शिवराज ने जताया शोक
भोपाल। मध्य प्रदेश के खंडवा से भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का निधन हो गया है। वह मध्य प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 68 साल की उम्र में नंदकुमार सिंह चौहान ने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। साथ ही साथ वह कोरोना से भी संक्रमित हो गए थे। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उन्हें अस्पताल में लगभग 1 महीने पहले भर्ती कराया गया था। 11 जनवरी को वह कोरोना संक्रमित हुए थे जिसके…
मिस इंडिया दिल्ली, 2019 मानसी सहगल आम आदमी पार्टी में शामिल
नई दिल्ली। मिस इंडिया दिल्ली-2019 रह चुकी मानसी सहगल सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। मानसी सहगल मिस इंडिया दिल्ली होने के साथ साथ एक प्रशिक्षित इंजीनियर, टेडएक्स स्पीकर और एक उद्यमी भी हैं, जिनका अपना एक स्टार्टअप है। मिस इंडिया दिल्ली प्रतियोगिता में दिए गए अपने परिचय में उन्होंने खुद को परोपकारी और अंग दान में गहरी रुचि के बारे में बताया था। आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा ने मानसी सहगल को पार्टी में शामिल कराया। इसके बाद राघव ने कहा, “मुझे खुशी है…
BJP में शामिल हुईं बांग्ला फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस श्राबंती चटर्जी, लड़ेंगी विधानसभा चुनाव?
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के बाद मशहूर बंगाली अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। सोमवार को उन्होंने बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की मौजदूगी में बीजेपी की सदस्यता ली। बताया जा रहा है कि वह विधानसभा चुनाव में बीजेपी की उम्मीदवार भी होंगी। दिलीप घोष ने कहा, ”अलग-अलग क्षेत्रों के लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। हम सराबंती चटर्जी का हमारी पार्टी में स्वागत करते हैं।” श्राबंती चटर्जी फिल्मों की मशहूर अदाकारा हैं और कई हिट…
दूसरे चरण में कल से सुप्रीम कोर्ट के जज लगवा सकेंगे कोरोना का टीका, वैक्सीन चुनने का नहीं मिलेगा विकल्प
नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे फेज की सोमवार को शुरुआत हो गई। दूसरे चरण के पहले दिन पीएम मोदी समेत कई नेताओं और मुख्यमंत्रियों ने कोरोना वैक्सीन ली। कोर्ट के जजों के लिए टीकाकरण अभियान कल से शुरू हो रहा है। दूसरे चरण के तहत सुप्रीम कोर्ट के जजों को मंगलवार से कोरोना वायरस का टीका दिया जाएगा। इसके साथ ये खबर आई थी कि, जजों के पास दोनों कोरोना वैक्सीन में एक की चुनने की आजादी होगी। लेकिन अब हेल्थ मिनिस्ट्री ने इसका खंडन किया है। कोरोना वैक्सीनेशन…
