टावर लाईन में प्रभावित 662 किसानों को 6 करोड़ 60 लाख 81 हजार से अधिक राशि का भुगतान

टावर लाईन में प्रभावित 662 किसानों को 6 करोड़ 60 लाख 81 हजार से अधिक राशि का भुगतान

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गदर्शन और सतत प्रयास से तहसील जैजैपुर एवं मालखरौदा में उड़ीसा जनरेशन और पॉवर ग्रीड के टावर लाईन में प्रभावित 662 किसानों को मुआवजा के रूप में 6 करोड़ 60 लाख 81 हजार से अधिक राशि का भुगतान किया जा रहा है। इनमें से अब तक 215 किसानों को भुगतान किया गया है। शेष सामुहिक खाता धारक और व्यक्तिगत खाता धारक किसानों को चेक प्राप्त करने के लिए कहा गया है, ताकि उन्हें यथाशीघ्र मुआवजा राशि का भुगतान किया जा सके।

सक्ती अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने आज यहां तहसील बताया कि जैजैपुर एवं मालखरौदा में उड़ीसा जनरेशन और पॉवर ग्रीड के टावर लाईन में प्रभावित 662 किसानों को मुआवजा के रूप में 6 करोड़ 60 लाख 81 हजार से अधिक राशि का भुगतान किया जा रहा है। इनमें तहसील जैजैपुर एवं मालखरौदा में उड़ीसा जनरेशन टावर लाईन से 538 किसानों को 3 करोड़ 90 लाख 57 हजार तथा पॉवर ग्रीड के टावर लाईन में प्रभावित 424 किसानों को 2 करोड़ 70 लाख 24 हजार रूपये की राशि शामिल है। मुआवजा राशि का भुगतान किसानों के जमीन, वृक्ष एवं फसल हानि के रूप में की गई है। इसी तरह छत्तीसगढ़ डब्ल्यू आर ट्रांसमिशन (अदानी पावर) के प्रभावित 8 ग्राम में से 3 गांव क्रमश: दतौद, कोटेतरा और खजुरानी के 270 किसानों को लगभग 1 करोड़ 50 लाख वितरण किये जाने हेतु संबंधित को नोटिस जारी किया गया है। शेष 5 गांव क्रमश: भोथीडीह, मुरलीडीह, केकराभांठ, सलनी एवं सेन्दुरस का सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। किसानों से सर्वेक्षण कार्य में सहयोग करने की अपील की गई है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.