अस्पतालों में कम पड़ने लगे बेड तो कर्नाटक के गृह मंत्री ने अपने घर को बना दिया कोविड केयर सेंटर

न्यूज़ डेस्क। कर्नाटक में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के भयावह रूप लेने के कारण वहाँ के अस्पतालों में बेड की कमी होने लगी है। ऐसे में सराहनीय कदम उठाते हुए राज्य के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने हावेरी जिले के शिगगाँव स्थित अपने घर को ही 50 बेड के कोविड केयर हॉस्पिटल में बदल दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी के वरिष्ठ नेता बसवराज बोम्मई, जो कि गृह मंत्री होने के साथ ही कानून और विधायी मामलों के मंत्री भी हैं, उन्होंने शहर के अस्पतालों में बेड की कमी…

WHO के बाद नीति आयोग ने भी योगी के कोरोना प्रबंधन को सराहा

लखनऊ। कोविड प्रबंधन को लेकर यूपी के योगी मॉडल को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के बाद नीति आयोग ने भी सराहा। आयोग ने कोरोना के अभूतपूर्व संकट के दौरान देश की सबसे बड़ी आबादी वाले उत्तर प्रदेश में हर जरूरतमंद तक शीघ्र ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए ऑक्सीजन के आपूर्ति की मॉनिटरिंग और रीयल टाइम प्रबंधन का जो सिस्टम विकसित किया, उसकी ट्वीट कर तारीफ की। अब तो केंद्र और कई राज्य भी अपने वहां इस सिस्टम को लागू कर रहे हैं। मालूम हो कि इसी प्रबंधन के बूते बहुत…

सुबह-सुबह कूक्डू-कू बोलने की बजाय मुर्गे ने बोली ऐसी चीज, सुन कर लोग हुये हैरान, Video देंखे

न्यूज़ डेस्क। सुबह होते ही अक्सर कई जगहों पर मुर्गे की कूक्डू-कू सुनाई देती है. कई लोग मुर्गे की कूक्डू-कू से ही उठते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुर्गा कूक्डू-कू बोलने की बजाय कुछ ऐसा बोल रहा है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। ईद के मौके पर सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो ने लोगों को हक्का-बक्का कर दिया।…

PM किसान सम्मान निधि योजना : बिहार के इस जिले में 3000 फर्जी किसानों को सरकार का फरमान-योजना के पैसे लौटा दें, नहीं तो…

न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पीएम किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त किसानों के खाते में भेज दी है। वहीं बिहार भोजपुर जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ है। इस योजना के अंतर्गत भोजपुर जिले के 1 लाख 71 हजार 743 पीएम किसान योजना के लाभार्थियों में से 3000 फर्जी किसानों को चिन्हित किया गया है। ये सभी फर्जी तरीक से पीएम किसान योजना का लाभ लेते हुए योजना के पैसे ले रहे थे। अब ऐसे किसानों को केंद्र सरकार ने योजना…

कंगना रनौत का वीडियो वायरल, कहा- ‘हर स्टूडेंट के लिए आर्मी में सेवा देना अनिवार्य कर दें’

मुंबई। बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत का कुछ वक्त पहले ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हो गया था, जिसके बाद से कंगना इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव हो गई हैं। कंगना अक्सर इंस्टा स्टोरी पर अपनी बात रखती हैं। वहीं इस बार कंगना ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पहले उन्होंने सभी को त्योहारों की बधाई दी है और फिर उसके बाद देश के मौजूदा हालातों पर अपनी राय रखी है। कंगना ने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा है- ‘वेक अप इंडिया।’ वीडियो की शुरुआत करते हुए कंगना कहती हैं, ‘नमस्ते…

3500 गाँव-40000 हिंदू पीड़ित, तालाबों में डाले जहर, अब हो रही जबरन वसूली: बंगाल हिंसा पर VHP का चौंकाने वाला दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हिंसा को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने चौंकाने वाले दावे किए हैं। गुरुवार (14 मई 2021) को प्रेस को जारी बयान में संगठन ने कहा है कि इस हिंसा से बंगाल के 3500 से ज्यादा गाँव प्रभावित हुए हैं। 40 हजार से अधिक हिंदू पीड़ित हैं। इनमें बड़ी संख्या अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (SC/ST) के लोगों की है। वीएचपी के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने न्यायपालिका और हिंदू समाज से इसका संज्ञान लेने का आह्वान किया है। प्रेस रिलीज में उन्होंने दावा किया है…

बंगाल हिंसा पर बोले राज्यपाल जगदीप धनखड़- पुलिस स्टेशन जाने से डर रहे लोग, अपने सीने पर खाऊंगा गोली

धुबरी(असम)। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने असम के रनपगली में एक शिविर का शुक्रवार को दौरा किया जहां खुद को बीजेपी समर्थक बता रहे कई परिवारों ने शरण ली हुई है। इन परिवारों का आरोप है कि विधानसभा चुनावों के बाद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता उनपर अत्याचार कर रहे थे। उत्तर बंगाल में कूच बिहार से बीजेपी सांसद नीतीश प्रमाणिक के साथ धनखड़ ने असम के धुबरी जिले में शिविर का दौरा किया और लोगों से बात की। महिलाएं एवं बच्चों ने यहां शरण ली हुई है।…

12वीं बोर्ड परीक्षा पर कोई नया निर्णय नहीं, अफवाह पर ध्यान न दें: CBSE

नई दिल्ली। CBSE का कहना है कि 12 वीं बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर फिलहाल कोई नया निर्णय नहीं लिया गया है। परीक्षाओं को रद्द करे जाने जाने की खबरों को बोर्ड ने अफवाह करार दिया है। बोर्ड का यह भी कहना है कि इस विषय में कोई अन्य नया निर्णय भी नहीं लिया गया है। CBSE ने बारहवीं कक्षा की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में कुछ मीडिया रिपोटरें का जवाब देते हुए यह बात कही है। CBSE ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है…

ऑक्सीजन संकट : दिल्ली में महिला से ऑक्सीजन के बदले की गई अजीब डिमांड, पड़ोसी ने कहा- एक रात साथ बिताओ तब…

नई दिल्ली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में जब से राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन संकट पैदा हुआ है, तभी से तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग अपने परिजनों या फिर किसी ना किसी जानकार के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर या फिर अन्य जरूरी सेवाओं के लिए पोस्ट शेयर कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि लोगों की ये कोशिश काम नहीं आई है, बल्कि ऐसे कई लोग हैं, जिन्हें सोशल मीडिया के जरिए अपनी आवश्यकता अनुसार चीजें मिल गई हैं, लेकिन इसका गलत फायदा उठाने वाले लोग भी सोशल मीडिया पर…

दिल्ली बजट : वैक्सीनेशन के लिए 50 करोड़, विज्ञापन के लिए 293 करोड़ रुपये का प्रावधान

न्यूज़ डेस्क। दिल्ली सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 69 हजार करोड़ का बजट पेश किया है। इस बजट में उपमुख्यमंत्री के साथ वित्तमंत्री का भार संभाल रहे मनीष सिसोदिया ने 50 करोड़ रुपये के वैक्सीनेशन के लिए 293 करोड़ रुपये के विज्ञापन का प्रावधान किया है। 2047 तक प्रत्येक दिल्लीवालों की आय सिंगापुर के बराबर करने का वादा किया गया है। जबकि केजरीवाल सरकार ने दिल्लीवासियों की वैक्सीनेशन के लिए 50 करोड़ रुपये रखा है। वहीं वित्तमंत्री मनीष सिसोदिया ने खुद को प्रमोट कराने के लिए 293 करोड़…