कोरोना: स्वास्थ्यकर्मियों ने जब गाया सुशांत की फिल्म का गाना ‘नमो नमो’ तो झूम उठे मरीज, देखें वायरल वीडियो

न्यूज़ डेस्क। कोरोना वायरस की दूसरी लहर को प्रकोप पूरे देश पर पड़ा है। इस वायरस ने कई परिवारों को उजाड़ दिया, कई लोगों के अपनों को छीन लिया। स्वास्थ्यकर्मी अपनी पूरी कोशिशों के साथ मरीजों की जाम बचाने में लगे हुए हैं। स्वास्थ्यकर्मी अपनी क्षमता से ज्यादा काम कर रहे हैं। विशेषज्ञों ने कहा है कि कोरोना मरीजों का तनाव करना उनके इलाज का अहम हिस्सा है। इसिलए कई अस्पतालों में डॉक्टर्स और नर्से नांच-गाकर मरीजों का तनाव कम करने की कोशिश करते नजर आए हैं। ऐसे कई वीडियो…

कुत्ते को लात मारना पड़ा भारी, चलते ऑटो से गिरकर बुरी तरह जख्मी हुआ ड्राइवर, वायरल हुआ वीडियो

मनोरंजन डेस्क। कई बार दूसरों के लिए बुरा करने के चक्कर में इंसान खुद का बुरा कर देता है. दूसरों को नुकसान पहुंचाने के चक्कर में व्यक्ति अपना खुद का नुकसान कर बैठता है। इसका एक ताजा उदाहरण हाल ही में देखने को मिला. सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो महाराष्ट्र स्थित पुणे के पिंपरी- चिंचवड़ का है। यहां, आवार कुत्ते को लात मारने के चक्कर में व्यक्ति चलते ऑटो से गिर पड़ा। दरअसल, सड़क पर कुत्ता खड़ा…

छत्तीसगढ़: युवक को थप्पड़ जड़ने, फोन तोड़ने वाले कलेक्टर पर गिरी गाज, CM बघेल ने तत्काल प्रभाव से हटाया, वीडियो हुआ था वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुरजपुर जिले में एक युवक को थप्पड़ जड़ना और फोन तोड़ना कलेक्टर रणबीर शर्मा को भारी पड़ गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने थप्पड़बाज कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने यह फैसला लिया है। दरअसल, कलेक्टर रणबीर शर्मा को वायरल वीडियो में लॉकडाउन में दवाई लेने जा रहे युवक को थप्पड़ जड़ते हुए और उसका फोन तोड़ते हुए देखा गया था। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद…

तीसरे चरण से पहले बच्चों का हो जाएगा कोविड टीकाकरण, 31 मई के पहले खत्म करेंगे दूसरी लहर: CM योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज (22 मई) इटावा और सैफई का दौरा किया। मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सरकार कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर से पहले 10 साल से कम उम्र के बच्चों का टीकाकरण कर देगी। इटावा में दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में Covid-19 की तीसरी लहर को लेकर गंभीर है। बच्चों को संक्रमण के खतरे से हर हाल में सुरक्षा की जाएगी। सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि संक्रमण की तीसरी…

UP के बेसिक शिक्षा मंत्री के भाई गरीब कोटे से बने यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर

लखनऊ। बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ.सतीश द्विवेदी के भाई अरुण द्विवेदी की सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुई नियुक्ति सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उनका चयन ईडब्लयूएस (आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य अभ्यर्थी) कोटे में मनोविज्ञान विभाग में हुआ है। मंत्री जिले की ही इटवा सीट से विधायक हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन के बाद शुक्रवार को ही मंत्री के भाई ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में ज्वाइन किया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने लगे। हालांकि कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे का…

Cyclone Yaas: ताउते के बाद यास मचाएगा तबाही? मौसम विभाग की चेतावनी, गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की है आशंका

नई दिल्ली। पिछले दिनों केरल, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात में आए चक्रवाती तूफान ताउते के बाद अब एक और तूफान आ रहा है। इस तूफान को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि चक्रवात यास के बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने और 26 मई को ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के तटों को पार करने की आशंका है। शनिवार को पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक निम्न दबाव वाला क्षेत्र बना। एक कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात के गठन का पहला…

कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है, 31 मई तक प्रदेश हो कोरोना मुक्त- मुख्यमंत्री श्री चौहान

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 31 मई तक प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों, विकासखंडों और जिलों को कोरोना मुक्त करना है। कोरोना के विरूद्ध आरंभ हुए युद्ध में प्रत्येक स्तर पर जन-भागीदारी और क्राइसिस मैनेजमेंट समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मई माह में कोरोना के प्रकरणों को शून्य कर एक जून से धीरे-धीरे अनलॉक करने की प्रक्रिया का क्रियान्वयन भी जन-भागीदारी से किया जाएगा। मुख्यमंत्री कोरोना नियंत्रण के संबंध में जिलों के कोविड प्रभारी मंत्री, प्रभारी अधिकारियों सहित सभी संभागीय आयुक्तों, पुलिस…

वैक्सीन पर कांग्रेसी सिर्फ सियासत करने में व्यस्त, राजस्थान में कुल 11.5 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज खराब

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार (20 मई, 2021) को सभी जिलाधिकारियों से कोविड -19 टीकों की कम से कम बर्बादी सुनिश्चित करने का आग्रह किया था। उन्होंंने कहा था कि वैक्सीन की बर्बादी एक गंभीर मुद्दा है। एक भी खुराक बर्बाद करने का मतलब है किसी के जीवन को ढाल देने से वंचित कर देना। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के इस अनुरोध का असर ना तो कांग्रेस शासित राज्यों पर हुआ है और ना ही जिलाधिकारियों पर हुआ है। राजस्थान में पहले वैक्सीन की चोरी हुई, अब वैक्सीन की…

केजरीवाल के मैं हूं ना कहते ही दिल्ली से पलायन कर गए 8 लाख से ज्यादा लोग! देखिए रिपोर्ट

नई दिल्ली। पिछले महीने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लॉकडाउन की घोषणा करने के बाद कम से कम 8 लाख लोग दिल्ली छोड़ कर चले गए। ये जानकारी दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग की ओर से किए गए एक सर्वे में सामने आई है। पिछले चार सप्ताह में किए गए सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार 8 लाख में से लगभग आधे 3,79,604 मजदूरों ने पहले ही हफ्ते दिल्ली छोड़ दिया। दिल्ली के तीन प्रमुख बस अड्डे कश्मीरी गेट, आनंद विहार और सराय काले खां में से सबसे ज्यादा 689,642 लोग आनंद…

यूपी में कोरोना से जान गँवाने वाले आँगनबाड़ी अधिकारी और कर्मचारियों के परिवार को ₹50-50 लाख मुआवजा: आदेश जारी

न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश में कोरोना से संबंधित ड्यूटी के दौरान संक्रमित होने के बाद अपनी जान गँवाने वाले बाल विकास पुष्टाहार विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों, आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मिनी आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के आश्रितों को 50-50 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। बाल विकास पुष्टाहार की निदेशक सारिका मोहन ने इस संबंध में जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं। विभाग की तरफ से कहा गया है कि अभी तक विभाग के 11 अधिकारी, कर्मचारी और 72 आँगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं का कोविड-19 से निधन हो चुका है।…