जेटली ने कसा तंज,इमर्जेसीवाली तानाशाह के पोते ने अपना DNA दिखाया

0

जेटली ने कसा तंज,’इमर्जेसीवाली तानाशाह’ के पोते ने अपना DNA दिखाया

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साक्षात्कार को ‘पहले से तैयार’ और एक ‘लचीली पत्रकार’ द्वारा लिया गया साक्षात्कार बताया था। इसके एक दिन बाद गुरुवार को अरुण जेटली ने इसका जवाब देते हुए राहुल गांधी को ‘इमर्जेसीवाली तानाशाह’ का पोता करार दिया।

जेटली ने राहुल गांधी और उनकी दादी इंदिरा गांधी का संदर्भ देते हुए ट्वीट किया, “इमर्जेसी लगाने वाली तानाशाह के पोते ने एक स्वतंत्र पत्रकार पर निशाना साधकर और धमकाकर अपना असली डीएनए दिखाया है।” जेटली ने एक अन्य में ट्वीट में कहा, “छद्म उदारवादी क्यों शांत हैं? एडिटर्स गिल्ड की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा हूं।” राहुल गांधी ने बुधवार को मोदी द्वारा एक समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार को ‘पहले से तैयार’ बताया था और कहा था कि यह एक लचीली पत्रकार ने लिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों