शुक्र 31 जुलाई, 2026

लू से बचने के लिए सावधानी जरूरी

0

लू से बचने के लिए सावधानी जरूरी

जांजगीर-चांपा। चालू ग्रीष्म ऋतु में अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। गर्मी में लू लगने की अधिक संभावनाएं भी होती है। इससे स्वास्थ्य सुरक्षा पर प्रभाव के साथ-साथ जनहानि भी हो सकती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने लोगों को लू से बचाव के लिए सावधानियां बरतने की बात कही।

उन्होंने कहा है कि बहुत अनिवार्य न हो तो घर से बाहर न जाएं, धूप में निकलने से पहले सिर और कानों को कपड़े से अच्छी तरह बांधने, पानी अधिक मात्रा में पीने, अधिक समय तक धूप में न रहने नरम मुलायम सूती कपड़े का उपयोग करनें अधिक पसीना आने पर ओआरएस का घोल पीने, चक्कर आने की स्थिति में छायादार स्थान पर आराम करने फल का रस, लस्सी, मठा आदि का अधिक सेवन करने की बात कही। उन्होंने लू के लक्षण के बारे में बताया कि सिर में भारीपन या दर्द, तेज बुखार, चक्कर आना, उल्टी आना, मुख सूखना, शरीर से पसीना न आना, भूख कम लगना, बेहोशी आदि लू लगने के प्रारंभिक लक्षण है। लू लगने पर बुखार से पीडि़त व्यक्ति के माथे पर ठण्डे पानी की पट्टी रखें। पीडि़त व्यक्ति को पंखे के नीचे हवा में सुलाएं। शरीर पर ठण्डे पानी का छिड़काव करें। आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा आरोग्य सेवा केन्द्र के नंबर-104 में फोन कर स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी लिया जा सकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों