शुक्र 31 जुलाई, 2026

दो इनामी नक्सली गिरफ्तार

0

दो इनामी नक्सली गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। नक्सल उन्मूलन अभियान पर काम रही दंतेवाड़ा पुलिस ने फरसगांव के जंगल में सर्चिंग अभियान में दो ईनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों नक्सलियों पर एक-एक लाख रूपये का ईनाम है।

सर्चिंग पर निकली पुलिस पार्टी को जंगल में अचानक कुछ संदिग्ध लोग नजर आए, जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उनमें से दो को पकड़ लिया। तलाशी में इनके पास से कुछ नक्सल सामग्री भी बरामद हुई। थाने लाकर इनसे पूछताछ करने पर दोनों के नक्सल संगठन से जुड़े होने की बात सामने आई। इनमें से एक स्थानीय जनताना सरकार का अध्यक्ष बताया गया है और दूसरा कमेटी सदस्य है। पुलिस ने अभी इनके नामों का खुलासा नहीं किया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों