शुक्र 31 जुलाई, 2026

विश्व मलेरिया दिवस 25 को

0

विश्व मलेरिया दिवस 25 को

जांजगीर-चांपा। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 अपै्रल को मलेरिया दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस वर्ष मलेरिया दिवस की थीर्म जीरो मलेरिया स्टार्ट विथ मी रहेगी। इस दौरान मलेरिया के प्रति जागरूकता लाने जिला स्तरीय, विकासखण्ड स्तरीय एवं ग्राम स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

जिला मलेरिया अधिकारी ने कहा है कि मलेरिया मादा एनाफिलिस मच्छर के काटने से होता है। मादा एनाफिलिस मच्छर के काटने से अचानक ठंड लगना, बुखार आना, बदन और सिर में दर्द, रक्त की कमी, कमजोरी, पसीेने के साथ बुखार उतरना, बुखार हर दूसरे या तीसरे दिन या बार-बार बुखार आता है जो मलेरिया के लक्षण है। मलेरिया से बचाव हेतु घर के आसपास कहीं भी पानी जमा न होंने देने, छत पर रखी पानी की टंकियों को साफ तथा ढक कर रखने, कूलर तथा पानी के बड़े बर्तनों को सप्ताह में एक बार सुखाने के बाद ही उपयोग में लाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि मलेरिया होने पर मितानिन, डिपो होल्डर, स्वास्थ्य कार्यकर्ता से रक्त पट्टिका बनवाने एवं मलेरिया की जांच कराने तथा सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से नि:शुल्क दवाई प्राप्त करने की बात कही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों