एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले 2 शातिर ठग गिरफ्तार

0

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले 2 शातिर ठग गिरफ्तार

रायपुर। एटीएम कार्ड बदलकर व पैसा निकालने में मदद करने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो अंतर्राज्यीय ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी दर्जन भर से अधिक घटनाओं को अंजाम देकर लाखों रुपए की ठगी कर चुके थे. दो-पहिया वाहन पल्सर में घूम कर बुजुर्ग व सीधे-साधे व्यक्तियों को अपना शिकार बनाते थे. आरोपियेां ने पूछताछ में थाना गंज के अतिरिक्त थाना उरला, मौदहापारा एवं खमतराई थाना क्षेत्र में 7 घटनाओं को करना स्वीकार किया है. आरोपियों से 1 नग एटीएम कार्ड एवं 2 नग मोबाईल फोन व नगद 2 हजार रुपए तथा एक दुपहिया वाहन पल्सर जब्त किया है.

पुलिस ने बताया कि 22 फरवरी को बेमेतरा जिला के खुडमुड़ी निवासी हीरादास सतनामी ने ठगी की शिकायत की. हीरादास ने बताया रमण मंदिर वार्ड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम मशीन से 19 फरवरी को दो हजार रुपए निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन एटीएम मशीन से पैसे नहीं निकलने पर पास में खड़े दो अज्ञात लड़के मदद करने की बात कही और मुझे पासवर्ड डालने कहा मैने पासवर्ड डाला जिसे उस व्यक्ति ने देख लिया था, तब उसने मुझे कार्ड दिया मैने कार्ड लेकर घर चला गया. 21 फरवरी को बेमेतरा स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से पैसा निकालने गया, लेकिन पैसा नहीं निकला तथा पासवर्ड गलत बता रहा था. जिस पर मैने अपने शाखा में जाकर सम्पर्क किया तब पता चला कि 20 फरवरी को खाते से 30 हजार रू. एवं 21 को 26,500 रू.निकाल लिये गये हैं.

आरोपी मूलत: उत्तरप्रदेश के निवासी है, जो वर्ष 2018 में एटीएम ठगी के ही प्रकरण में जेल जा चुके हैं. उक्त प्रकरण में जमानत पर रिहा होने के पश्चात पेशी में आये थे. न्यायालय में पेशी हो जाने के बाद आरोपी अपने निवास उत्तरप्रदेश नहीं जाकर पुन: एटीएम बदलकर ठगी करने लगे थे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.