छग के व्यापारियों ने पाकिस्तान को टमाटर भेजना किया बंद

0

छग के व्यापारियों ने पाकिस्तान को टमाटर भेजना किया बंद

रायपुर। पुलवामा में आतंकी हमले के बाद चारों ओर पाकिस्तान की निंदा की जा रही है. व्यापारिक समझौते को भी तोड़ा जा रहा है. पानी, खाने की सामान पर भी रोक लगा दी गई है. अब छत्तीसगढ़ से भी पाकिस्तान को जाने वाली टमाटर पर रोक लगा दी गई है.यह फैसला किसानों और व्यापारियों ने लिया है. पुलवामा अटैक के बाद से छत्तीसगढ़ से पाकिस्तान टमाटर नहीं जा रहा है. छत्तीसगढ़ से रोज टमाटर से भरी 15 गाडि़यां दिल्ली से होते हुए बाघा बार्डर के सहारे पाकिस्तान पहुंचती थी.

डूमरतराई सब्जी मंडी के व्यापारियों ने कहा कि किसान भाइयों और हमने मिलकर फैसला लिया है. जब से पुलवामा अटैक हुआ तब से यहां से कोई भी सब्जी या टमाटर पाकिस्तान नहीं भेजा जा रहा है. जिसके कारण पाकिस्तान में टमाटर 200 रुपए किलो बिकने की खबर आ रही है। पूरे भारत से वहां टमाटर जाता है. एमपी के भी कुछ जिलों से भी टमाटर वहां नहीं जा रहे है. हमारे जवान सीमा पर शहीद हो रहे है. तो हमारा फर्ज बनता है कि हम भी कुछ करें,ऐसा व्यापारियों का कहना है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.