अंजोरा बाईपास के टोल प्लाजा में दोपहिया वाहनों से वसूली पर रोक लगाने की मांग

0

अंजोरा बाईपास के टोल प्लाजा में दोपहिया वाहनों से वसूली पर रोक लगाने की मांग

भिलाई। नेहरू नगर भिलाई से ग्राम अंजोरा तक बने बाईपास मार्ग में बने टोल प्लाजा में दो पहिया वाहनों से टोल वसूली हो रही है। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ने इसको बंद करने की मांग की है। इस संबंध में जिला अध्यक्ष तुलसी साहू व आर वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर दुर्ग अंकित आनंद से कार्रवाई की मांग शनिवार को की।

कमेटी के महामंत्री नीलेश चौबे ने कहा कि दो पहिया वाहनों से टोल लेने का पूरे देश में यह इकलौता उदाहरण है। देश में किसी भी टोल पर स्थानीय वाहनों से टोल नही लिया जाता है। जिला कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि छत्तीसगढ़ के किसी भी जिले में पंजीकृत दो पहिया वाहनों से टोल वसूली बंद हो । दुर्ग जिले के आर टी ओ से पंजीकृत सीजी-7 वाले चार पहिया वाहनों से भी टोल वसूली तत्काल बंद करें। स्थानीय वाहनों को सभी टोल प्लाजा में नि:शुल्क गुजरने का प्रावधान है। इस प्रकार से टोल वसूली से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.