नये मतदाताओं को वितरित करेेंगे परिचय पत्र एवं बैच

0

नये मतदाताओं को वितरित करेेंगे परिचय पत्र एवं बैच

गरियाबंद। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर वन विभाग के ऑक्शन हॉल में दोपहर 2 बजे जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया है। एडीजे गरियाबंद श्रीमती मधु तिवारी मतदाताओं को मतदान करने और दूसरों को भी मतदान हेतु प्रेरित करने संबंधी शपथ दिलायेंगी। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में नये मतदाताओं को परिचय पत्र एवं बैच का वितरण किया जायेगा। इस मौके पर निर्वाचन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो बीएलओ को चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन 2018 के अंतर्गत मतदान केन्द्रों में आयोजित सेल्फी प्रतियोगिता में बेस्ट सेल्फी के लिए चयनित जिले के 10 मतदाताओं को एक-एक हजार रूपये का पुरस्कार भी दिया जायेगा। इसके अलावा निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य हेतु नोडल प्रध्यापक को चेक एवं प्रशस्ति पत्र तथा कैम्पस एम्बेसेडर को प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा। निर्वाचन विषयों पर चित्रकला, निबंध, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

00 दो बीएलओ और बेस्ट सेल्फी के लिए चयनित 10 मतदाताओं को मिलेगा पुरस्कार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.