एएनएम के पदो पर होगी संविदा भर्ती

0

एएनएम के पदो पर होगी संविदा भर्ती

जांजगीर-चांपा। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आज यहां बताया कि माडा पाकेट योजना के अंतर्गत बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) के पद पर संविदा भर्ती की जायेगी। इस हेतु आवेदको के साक्षात्कार एवं अनुभव के आधार पर प्रावीण्य सूची जारी कर दी गई है। सूची के संबंध में दावा-आपत्ति 29 जनवरी को शाम 5.30 बजे तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में प्राप्त किये जा सकते हैं। प्रावीण्य सूची के संबंध में जिले की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट जांजगीर-चांपा डॉट जीव्हीओ डॉट इन और कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.