बजट 2021-22: आत्मनिर्भर भारत का विजन है यह बजट, इसके दिल में गाँव और किसान हैं: प्रधानमंत्री मोदी

न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोद ने बजट 2021-22 की प्रशंसा करते हुए कहा है कि इसके दिल में गांव है, हमारे किसान हैं। उन्होंने कहा कि यह कोरोना काल में आत्मनिर्भर भारत का विजन है। उन्होंने कहा कि इस बजट से देश के हर कोने में विकास होगा। बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2021 का बजट असाधारण परिस्थितियों के बीच पेश किया गया है। इसमें यथार्थ का एहसास भी और विकास का विश्वास भी है। कोरोना ने दुनिया में जो प्रभाव पैदा किया,…

बजट 2021-22: किसकी हुई चांदी, कौन रहा खाली हाथ, जानें मोदी सरकार के बजट के 10 बड़े ऐलान

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने आज यानी 1 फरवरी को देश का आम बजट पेश किया। इस आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना टीका से लेकर सैनिक स्कूलों के खोले जाने का ऐलान किया। मगर मिडिल क्लास को इस बजट से कुछ खास नहीं मिला। टैक्सपेयर्स को उम्मीद थी की टैक्स सुधार की दिशा में सरकार कुछ कदम उठाएगी और टैक्स स्लैब में बदलाव होगा, मगर ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, सरकार ने 75 साल से अधिक उम्र के लोगों को यह छूट दे दी कि अब उन्हें…

भारत में ही होगा IPL 2021 का आयोजन, बन रही है ये योजना, इस दिन हो सकती है टूर्नामेंट की शुरुआत!

नई दिल्ली। भारत में पिछले साल कोरोना वायरस मामलों के लगातार बढ़ने की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग( IPL) का आयोजन मजबूरी में यूएई में किया गया था, लेकिन इस साल अब भारत में कोरोना संक्रमण की स्थिति में काफी सुधार होने के बाद इस बात की संभावना ज्यादा है कि इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत में ही होगा। BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली भी इस बात को कह चुके हैं कि वो IPL 2021 का आयोजन हर हालत में भारत में ही करना चाहेंगे। इसी बीच, मीडिया रिपोर्ट में इस…

म्यांमार में तख्तापलट, सेना ने देश को 1 साल के लिए कंट्रोल में लिया, सबसे बड़ी नेता आंग सान सू को लिया हिरासत में

नेपीडॉ। भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में जिसका डर था वही हुआ है, सेना ने चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार का तख्तापलट करते हुए देश में एक साल के लिए सेना का शासन (Military Rule) लागू कर दिया है। म्यांमार मिलिट्री टीवी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि देश में एक साल के लिए सेना का शासन लगाया जाता है। म्यांमार में मिलिट्री ने देश की सबसे बड़ी नेता और सत्ताधारी पार्टी की मुखिया आंग सान सू के साथ राष्ट्रपति को भी हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही…

आम बजट 2021-22: गांव, गरीब और किसानों की उन्नति होगी मोदी सरकार की प्राथमिकता!

नई दिल्ली । कोरोना महामारी के संकट काल में जब विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र के विकास पर ब्रेक लग गया था तब भारत में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र की गाड़ी रफ्तार भर रही थी। देश ने किसान और कृषि क्षेत्र की ताकत देखी। सरकार ने भी खेती-किसानी से जुड़ी देश की एक बड़ी आबादी की सुध ली और कृषि क्षेत्र में सुधार की बयार तेज करने के मकसद से नये कानून बनाए। कृषि सुधार पर तकरार और कोरोना की मार से उबरने की उम्मीदों के बीच सोमवार को संसद में…

बंगाल चुनाव तक तृणमूल में ममता के सिवाय कोई नहीं बचेगा – अमित शाह

कोलकाता । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में जिस तरह एक के बाद एक तृणमूल कांग्रेस के नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो रहे हैं, उससे ऐसा लगता है कि राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी में ममता बनर्जी के अलावा कोई भी नहीं बचेगा। रविवार को हावड़ा के डुमुरजला स्टेडियम में भाजपा की विशाल जनसभा को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि बंगाल में विधानसभा चुनाव होने तक तृणमूल कांग्रेस में ममता बनर्जी के अलावा कोई भी…

असम: बीजेपी मंत्री हेमंत बिस्व सरमा का विवादित बयान- ‘मिया मुस्लिम’ नहीं देंगे हमें वोट, मांगेंगे भी नहीं

गुवाहाटी। असम सरकार के मंत्री और नॉर्थ ईस्ट के प्रभावशाली बीजेपी नेता हेमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि मुस्लिम समुदाय बीजेपी के लिए वोट नहीं करता है और बीजेपी को वो सीटें नहीं मिलेंगी जो ‘मिया मुस्लिम’ के हाथों में हैं। खानापारा के वेटनरी कॉलेज में 4,511 टीचरों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद वित्त मंत्री ने कहा कि वह यह बात अनुभव के आधार पर कह रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने यह कहा कि बीजेपी को मुसलमानों के वाटों की आवश्यकता भी नहीं है। हेमंत बिस्व…

आधार की मदद से घर बैठे बनवा सकेंगे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, RTO के चक्कर लगाने से मिलेगा छुटकारा, सरकार संपर्क रहित कामकाज को दे रही है बढ़ावा

नई दिल्ली। नया लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, अस्थायी वाहन पंजीकरण आदि कार्यों के लिए आपको राज्यों के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सभी काम अब घर बैठे कराना संभव होगा। केंद्र सरकार परिवहन क्षेत्र की कुल 16 सुविधाओं को ऑनलाइन करने जा रही है। उपभोक्ता को सरकारी पोर्टल पर अपना आधार कार्ड नंबर प्रमाणीकरण करना होगा। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने इस बाबत 29 जनवरी को सभी राज्यों से 15 दिनों में सुझाव-आपत्ति मांगी है। इसके बाद नए नियम को अगले माह…

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कलेक्टरों से पूछा, खाली खजाना कैसे भरें, आईडिया बताओ

भोपाल। 20,0,000 करोड़ के कर्ज में डूबे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टरों से पूछा है कि खाली खजाने को भरने के लिए क्या करना चाहिए। मध्य प्रदेश के सभी कमिश्नर और कलेक्टर को निर्देशित किया गया है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सभी अपने-अपने इन्नोवेटिव आइडिया मुख्यमंत्री को बताएंगे। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र घोषित हो चुका है। विकास कार्यों के लिए बजट की जरूरत है। इधर सरकारी खजाना ना केवल खाली है बल्कि दो लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज चढ़ा हुआ है जिसका…

WHO ने कहा- गर्भवती स्त्रियां भी ले सकती हैं कोरोना वैक्सीन

जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अपने पुराने रुख में बदलाव करते हुए गर्भवती महिलाओं के कोविड-19 (कोरोना वायरस) वैक्सीन लेने पर कोई खतरा नहीं होने की बात कही है। इससे पहले संगठन ने गर्भवतियों को फिलहाल वैक्सीन नहीं लगाए जाने के निर्देश सभी देशों को दिए थे। WHO ने शुक्रवार को कहा, गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को गंभीर स्तर के कोविड-19 का खतरा सबसे अधिक होता है, लेकिन गर्भावस्था में वैक्सीन से सुरक्षा का आकलन करने के लिए बहुत कम आंकड़े उपलब्ध हैं। सर्वोच्च स्वास्थ्य संस्था ने कहा, फिर…