हैदराबाद। यह तो सब जानते ही हैं कि कॉरपोरेट अस्पतालों में मामूली इलाज के लिए भी किस स्तर पर बिल वसूला जाता है। हाल ही में कोरोना महामारी के समय तो लोग जहां बीमारी से परेशान थे वहीं अस्पताल थे कि जिसने भी कदम रखा उसका अच्छा खासा बिल बनाकर ही भेजा। इस तरह कई अस्पतालों ने कोरोना के समय अच्छी कमाई की। कुछ अस्पतालों ने तो मरीजों के इलाज के लिए लाखों वसूले। वहीं यह आश्चर्य की बात है कि ऐसे पीड़ितों में सरकारी डॉक्टर भी शामिल थे। इससे…
साल: 2021
शेयर बाजार: बजट का शेयर बाजार पर पॉजिटिव असर, दूसरी बार 50000 के पार सेंसेक्स, निफ्टी में 446 अंकों की तेजी
नई दिल्ली। बजट से उत्साहित शेयर बाजार में तेजी अभी भी जारी है। सेंसेक्स एक बार फिर 50,000 के स्तर को पार कर गया। अभी सेंसेक्स 1545 अंकों की तेजी के साथ 50145 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ये करीब 12 दिनों में दूसरी बार हुआ है जब सेंसेक्स ने 50,000 के स्तर को पार किया है। वहीं, निफ्टी 325 अंकों की तेजी के साथ 14,606.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कल बजट में घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने और शेयरों में निवेश करने वाले निवेशकों…
दिल्ली हिंसा के बाद किसानों के खिलाफ ऐसी है दिल्ली पुलिस की तैयारी, सड़कों पर लगाईं कीलें-जबरदस्त बैरिकेडिंग-स्टील की लाठी
नई दिल्ली। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद से दिल्ली पुलिस आंदोलनकारी किसानों के खिलाफ काफी सख्त हो गई है। किसानों को रोकने के लिए या किसानों के आंदोलन में शामिल होने के लिए आने वाले लोगों को रोकने के लिए बेहद कड़ी सुरक्षा कर दी गई है। टिकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने सड़कों पर कीलें गाड़ दी हैं और मुख्य सड़कों पर गड्डे खोद दिए गए है ताकि प्रदर्शनकारी किसानों को राजधानी में प्रवेश…
ढाबे पर रुका धाकड़ गर्ल कंगना का काफिला, सभी को पिलाई चाय, मध्य प्रदेश की जमकर की तारीफ
बैतूल (एम.पी.)। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों मध्य प्रदेश में धाकड़ फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। सोमवार को वे सड़क मार्ग से बैतूल जिले के सारणी पहुंची, इस दौरान उन्होंने एक ढाबे पर चाय पीते हुए मध्य प्रदेश की जमकर तारीफ की। कंगना यहां 5 फरवरी से फरवरी से फिल्म की शूटिंग करेंगी। कंगना रनौत पचमढ़ी से सारणी तक सड़क मार्ग से पहुंची, इस दौरान नेशनल हाईवे 69 पर सुखतवा के पास स्थित एक ढाबे पर अपना काफिला रुकवाकर सभी को चाय पिलाई। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश…
इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पीएम मोदी से की बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत-इजरायल एक साथ
यरुशलम। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने नयी दिल्ली स्थित इजरायली दूतावास के बाहर हुई आतंकी घटना के बाद अपने प्रतिनिधियों की सुरक्षा के लिए किए गए भारतीय प्रयासों के लिए सोमवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। दिल्ली के लुटियंस इलाके में औरंगजेब रोड पर स्थित इजरायली दूतावास के बाहर शुक्रवार की शाम कम तीव्रता का आईईडी विस्फोट हुआ था। धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन इसमें कुछ कारें क्षतिग्रस्त हुई थीं। नेतन्याहू ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैंने अपने मित्र भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात…
किसान आंदोलन : संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान, 6 फरवरी को किसान फिर करेंगे भारत बंद
नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों को वापस लेने और MSP पर कानून बनाए जाने की मांग करते हुए आंदोलन कर रहे किसान नेताओं ने चक्का जाम करने का ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा है कि छह फरवरी को देशभर में आंदोलन होगा। इसके साथ ही, दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक सड़कों को ब्लॉक भी करेंगे। किसान संगठनों ने चक्का जाम करने का यह ऐलान बजट में किसानों को ‘नजरअंदाज’ किए जाने, विभिन्न जगहों पर इंटरनेट बंद करने समेत अन्य…
बजट 2021-22: बजट पर बोले राहुल गांधी- देश की संपत्ति भी पूंजीपति दोस्तों को सौंप रही सरकार
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के बजट 2021 पर देशभर के दिग्गज नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता बजट की तारीफ कर रहे हैं वहीं, दूसरी ओर विपक्ष ने बजट को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणाओं की आलोचना की है। केंद्र की मोदी सरकार के बजट पर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी रिएक्शन सामने आ गया है। राहुल गांधी ने बजट को लेकर अपने ट्वीट में मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है।…
बजट 2021-22: 464 किमी लंबी रायपुर विशाखापत्तनम राजमार्ग परियोजना पर 2021-22 में शुरू होगा काम, 1.18 लाख करोड़ रु आवंटित
नई दिल्ली / विशाखापत्तनम। वर्ष 2021 – 22 में राजमार्गों के लिये परिव्यय आवंटन बढाकर 1.18 लाख करोड़ रूपये करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि प्रमुख राजमार्ग गलियारों और परियोजनाओं पर काम तेजी से पूरा किया जायेगा। छत्तीसगढ, ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश से गुजरने वाली 464 किमी की रायपुर-विशाखापत्तनम परियोजना पर काम 2021- 22 में शुरू होगा । राजमार्ग के लिये 2020 . 21 में आवंटन 91,823 करोड़ रूपये था जो बढाकर 1 . 01 लाख करोड़ रूपये किया गया था । वित्त वर्ष…
‘किधर फँस गया रे बाबा… बजट से अच्छा बैंकॉक’, इधर राहुल गाँधी ने संसद में दिया रिएक्शन, उधर मीम्स की लग गई बौछार
न्यूज़ डेस्क। सोमवार (फरवरी 1, 2021) को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट प्रस्तुत किया और कोविड -19 महामारी की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़े बुरे प्रभाव के बाद इसे पुनर्जीवित करने के उपायों की घोषणा की। हालाँकि, जब सीतारमण बजट पेश कर रही थीं, इस दौरान लोगों की नजर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी पर पड़ी। राहुल गाँधी के उदासीन चेहरे और झपकती पलकों को देखकर साफ पता चल रहा था कि वो ‘बोर’ हो रहे हैं। ऐसा लग रहा था कि जैसे किसी ने उन्हें जबर्दस्ती…
बजट 2021-22: बजट में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र पर विशेष ध्यान, कोरोना वैक्सीन के लिए 35,000 करोड़ रुपये का आवंटन
न्यूज़ डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में केन्द्रीय बजट 2021-22 पेश किया। अपना बजट भाषण शुरू करते हुए वित्त मंत्री ने जोर देकर कहा कि आत्मनिर्भर भारत के 6 प्रमुख स्तंभों में स्वास्थ्य और देखभाल प्रमुख स्तंभ है। कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थ्य और देखभाल का क्षेत्र केन्द्र सरकार की विशेष प्राथमिकता में रहा है। इस लिए स्वास्थ्य बजट में जहां 137 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, वहीं वैश्विक कोरोना महामारी से लड़ने का संकल्प भी दिखाया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा…
