सर्किट हाउस उद्घाटन के मौके पर भिड़े मंत्री और पूर्व विधायक

सर्किट हाउस उद्घाटन के मौके पर भिड़े मंत्री और पूर्व विधायक रायपुर। आरंग क्षेत्र में आज सर्किट हाउस के उद्घाटन के दौरान बवाल मच गया। जिसमें पुलिस ने आरंग के पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय और उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरंग के सर्किट हाउस का उद्घाटन आरंग के विधायक और नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया के हाथों होना था। जिसकी पूरी तैयारी हो चुकी थी। इसी बीच आरंग के पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और खुद ही फीता काटकर सर्किट हाउस का उद्घाटन…

दुर्ग कमिश्नर भी हाफ मैराथन में दौडेंगे

दुर्ग कमिश्नर भी हाफ मैराथन में दौडेंगे दुर्ग। संभाग के कमिश्नर श्री दिलीप वासनिकर भी रायपुर में आयोजित होने वाली रायपुर हाफ मैराथन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। हाफ मैराथन में श्री वासनिकर वेटरन वर्ग में हिस्सा लेंगे जो प्लस फिफ्टी आयु वर्ग के लिए होती है। इसमें कम से कम पांच किमी की दौड़ पूरी करनी होती है। हाफ मैराथन प्रतियोगिता सुबह सात बजे अटल नगर में आरंभ होगी। प्रतियोगिता का आरंभ खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा कराया जा रहा है। जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री लकड़ा ने बताया…

राजिम माघी पुन्नी मेले में 26 को पहुंचेंगे साधु संत

राजिम माघी पुन्नी मेले में 26 को पहुंचेंगे साधु संत राजिम। देशभर के साधु संतों व नागा बाबाओं की आमद के लिए राजिम माघी पुन्नी मेला तैयार है। 26 फरवरी को जानकी जयंती के मौके पर होने वाले पुण्य स्नान को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा साधु संतों को बेहतर व्यवस्था देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। देशभर के छोटे बढ़े साधु संतों के लिए नदी के एक छोर पर कुटियों का निर्माण किया जा रहा है जो कि अब अंतिम…

स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलटी,दर्जन भर घायल

स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलटी,दर्जन भर घायल जांजगीर-चांपा। सारागांव थाना क्षेत्र के ग्राम संजयग्राम के पास जैजैपुर के गोकुल डायमंड पब्लिक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बस में सवार एक दर्जन छात्रों को गंभीर चोटें आई है। सभी छात्रों को चांपा के बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर बस का चालक मौके पर बस को छोड़कर फरार हो गया है। घायलों का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई है। वहीं दो-तीन छात्रों को गंभीर चोटें लगने से उनका इलाज जारी है। पुलिस के…

बाइक चालकों को पिकअप ने लिया चपेट में,तीन की मौत

बाइक चालकों को पिकअप ने लिया चपेट में,तीन की मौत जशपुर। जशपुर-आरा मार्ग पर जबरदस्त सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें पिकअप चालक ने पहले स्कूटी सवारों फिर बाइक सवारों को रौंद दिया. हादसे में स्कूटी में सवार चार युवकों में से दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं एक युवक की जिला चिकित्सालय जशपुर मे इलाज के दौरान मौत हो गई है. एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया है. वहीं पिकअक की चपेट में आए बाइक में सवार तीन युवकों को…

लखमा के बिगड़े बोल, कहा आरएसएस की भाषा बोल रहे पत्रकार

लखमा के बिगड़े बोल, कहा आरएसएस की भाषा बोल रहे पत्रकार जगदलपुर। सरकार में मंत्री बनने के बाद कवासी लखमा के तेवर भी बदल गए है. जगदलपुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान एक पत्रकार ने मंत्री से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और नाराजगी पर सवाल किया, तो कवासी लखमा ने तल्ख अंदाज में पत्रकारों को कहा कि आप आरएसएस की भाषा बोल रहे हैं. इस बात को लेकर मंत्री और पत्रकारों के बीच बहस भी हुई. जिससे पत्रकार नाराजगी जाहिर करते हुए मंत्री कवासी लखमा को पत्रकारों से माफी…

अरुण बिसेन ने दी सफाई,नहीं हुआ नियम का उल्लंघन

अरुण बिसेन ने दी सफाई,नहीं हुआ नियम का उल्लंघन रायपुर। डॉ रमन सिंह की सरकार में ओएसडी रहे अरुण बिसेन ने आरटीआई कार्यकर्ता उचित शर्मा द्वारा लगाये गये आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि उन्होंने किसी भी प्रकार से नियम कानूनों का उल्लंघन नहीं किया था और उनके खिलाफ बेवजह दुष्प्रचार किया जा रहा है. अरुण बिसेन ने कहा कि अक्टूबर 2016 में तात्कालीन सीएम डॉ रमन सिंह के विशेष निर्देश पर पंजाब सरकार की एक योजना का अध्ययन करने वे दिल्ली और पंजाब के दौरे पर गये…

अंजोरा बाईपास के टोल प्लाजा में दोपहिया वाहनों से वसूली पर रोक लगाने की मांग

अंजोरा बाईपास के टोल प्लाजा में दोपहिया वाहनों से वसूली पर रोक लगाने की मांग भिलाई। नेहरू नगर भिलाई से ग्राम अंजोरा तक बने बाईपास मार्ग में बने टोल प्लाजा में दो पहिया वाहनों से टोल वसूली हो रही है। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ने इसको बंद करने की मांग की है। इस संबंध में जिला अध्यक्ष तुलसी साहू व आर वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर दुर्ग अंकित आनंद से कार्रवाई की मांग शनिवार को की। कमेटी के महामंत्री नीलेश चौबे ने कहा कि दो पहिया…

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले 2 शातिर ठग गिरफ्तार

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले 2 शातिर ठग गिरफ्तार रायपुर। एटीएम कार्ड बदलकर व पैसा निकालने में मदद करने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो अंतर्राज्यीय ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी दर्जन भर से अधिक घटनाओं को अंजाम देकर लाखों रुपए की ठगी कर चुके थे. दो-पहिया वाहन पल्सर में घूम कर बुजुर्ग व सीधे-साधे व्यक्तियों को अपना शिकार बनाते थे. आरोपियेां ने पूछताछ में थाना गंज के अतिरिक्त थाना उरला, मौदहापारा एवं खमतराई थाना क्षेत्र में 7 घटनाओं को करना स्वीकार किया है. आरोपियों…

छग के व्यापारियों ने पाकिस्तान को टमाटर भेजना किया बंद

छग के व्यापारियों ने पाकिस्तान को टमाटर भेजना किया बंद रायपुर। पुलवामा में आतंकी हमले के बाद चारों ओर पाकिस्तान की निंदा की जा रही है. व्यापारिक समझौते को भी तोड़ा जा रहा है. पानी, खाने की सामान पर भी रोक लगा दी गई है. अब छत्तीसगढ़ से भी पाकिस्तान को जाने वाली टमाटर पर रोक लगा दी गई है.यह फैसला किसानों और व्यापारियों ने लिया है. पुलवामा अटैक के बाद से छत्तीसगढ़ से पाकिस्तान टमाटर नहीं जा रहा है. छत्तीसगढ़ से रोज टमाटर से भरी 15 गाडि़यां दिल्ली से…