लखमा के बिगड़े बोल, कहा आरएसएस की भाषा बोल रहे पत्रकार

0

लखमा के बिगड़े बोल, कहा आरएसएस की भाषा बोल रहे पत्रकार

जगदलपुर। सरकार में मंत्री बनने के बाद कवासी लखमा के तेवर भी बदल गए है. जगदलपुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान एक पत्रकार ने मंत्री से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और नाराजगी पर सवाल किया, तो कवासी लखमा ने तल्ख अंदाज में पत्रकारों को कहा कि आप आरएसएस की भाषा बोल रहे हैं.

इस बात को लेकर मंत्री और पत्रकारों के बीच बहस भी हुई. जिससे पत्रकार नाराजगी जाहिर करते हुए मंत्री कवासी लखमा को पत्रकारों से माफी मांगने की बात पर अड़ गए और बहस काफी देर तक चलती रहे। इस बीच वे भी सफाई दे रहे थे और अधिकारी भी पत्रकारों को समझाने की कोशिश कर रहे थे। मंत्री कवासी लखमा ने जगदलपुर के संकल्प शिविर में पहुचे थे. मंत्री बनने के बाद से उनका यह तीसरा विवादित बयान है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों