राजिम माघी पुन्नी मेले में 26 को पहुंचेंगे साधु संत

0

राजिम माघी पुन्नी मेले में 26 को पहुंचेंगे साधु संत

राजिम। देशभर के साधु संतों व नागा बाबाओं की आमद के लिए राजिम माघी पुन्नी मेला तैयार है। 26 फरवरी को जानकी जयंती के मौके पर होने वाले पुण्य स्नान को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा साधु संतों को बेहतर व्यवस्था देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। देशभर के छोटे बढ़े साधु संतों के लिए नदी के एक छोर पर कुटियों का निर्माण किया जा रहा है जो कि अब अंतिम रूप में है।

राजिम माघी पुन्नी मेला में इस वर्ष भी संस्कृति विभाग द्वारा देशभर से साधु संतों व नागा बाबाओं को आमंत्रित किया गया है। 19 फरवरी से शुरू हुए मेले में कई साधुओं का आगमन हो चुका है। वहीं देश के अलग-अलग छोटे बड़े स्थानों से साधुओं की और भी टोलियां आएंगी। इनके लिए बेहतर से बेहतर व्यवस्था की जा रही है। सैकड़ों की संख्या में आने वाले इन साधुओं के ठहरने के लिए उनकी मंशा के अनुरूप ही कुटियों का निर्माण किया जा रहा है। प्राचीन आश्रमों की तर्ज पर इन कुटियों को बनाया जा रहा है। इसके अलावा यहां विशाल डोम का भी निर्माण किया जा रहा है ताकि साधुओं की संख्या अधिक होने पर किसी प्रकार की समस्या न हो। मेला स्थल पर साधुओं के लिए अलग से रहने खाने सहित अन्य व्यवस्थाओं का भरपूर बंदोबस्त किया गया है।

00 प्रशासन कर रही है तैयारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.