भारसाधक मंत्री होंगे निगम, मण्डलों के अध्यक्ष रायपुर। राज्य के समस्त आयोगों (संवैधानिक आयोगों तथा विधि द्वारा स्थापित, जिसमें अध्यक्ष,उपाध्यक्ष की नियुक्ति अधिनियम के परिप्रेक्ष्य में चयन प्रक्रिया के अनुसार की गई है, को छोड़कर) निगमों, मण्डलों, प्राधिकरणों, समितियों, परिषदों और अन्य संबंधित संस्थाओं के अध्यक्ष अब संबंधित विभागों के भारसाधक मंत्री होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय से इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा 20 दिसम्बर 2018 को जारी आदेश के तहत समस्त निगम, मण्डलों, प्राधिकरणों में पूर्व…
महीना: जनवरी 2019
भूपेश ने कहा जो मौत से नहीं डरा वह सीबीआई से क्या डरेगा
भूपेश ने कहा जो मौत से नहीं डरा वह सीबीआई से क्या डरेगा रायपुर। सीबीआई को छत्तीसगढ़ में बिना इजाजत घुसने नहीं देने के फैसले को लेकर बीजेपी के वार पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जिसे मौत का भय नहीं, वो सीबीआई से क्या डरेगा? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आज भाजपा भले ही सीबीआई को रोकने के फैसले को लेकर सवाल उठा रही है, लेकिन हकीकत ये है कि खुद भाजपा सरकार ने ही अपने कार्यकाल…
संविदा पर काम कर रहे अधिकारी व कर्मचारियों को हटाने के आदेश
संविदा पर काम कर रहे अधिकारी व कर्मचारियों को हटाने के आदेश रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग में संविदा में काम कर रहे अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके आकलन के आधार पर हटाने के आदेश जारी किए हैं। प्रमुख सचिव ऋ़चा शर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि सभी विभाग अपने यहां संविदा में काम कर रहे अधिकारी व कर्मचारियों के कामों का 15 दिनों आंकलन कर रिपोर्ट दें। आदेश में कहा गया है जिन कर्मचारियों व अधिकारियों की जरूरत नहीं है उन्हें सेवा शर्तों के अनुसार वेतन भुगतान…
मुख्यमंत्री ने मानस मर्मज्ञ राजेश रामायणी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ने मानस मर्मज्ञ राजेश रामायणी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देश के सुप्रसिद्ध रामायण प्रवर्चनकर्ता श्री राजेश रामायणी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। श्री बघेल ने जारी शोक संदेश में कहा है कि श्री राजेश रामायणी के नाम से लोकप्रिय स्वामी राजेश्वरानंद सरस्वती ने गोस्वामी तुलसीदास जी के रामचरित मानस पर अपने विद्वतापूर्ण प्रवचनों के जरिये मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की आदर्श जीवन-गाथा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रेरणादायक कार्य किया। श्री बघेल ने कहा – छत्तीसगढ़ से…
मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ यादव समाज ने किया अभिनन्दन
मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ यादव समाज ने किया अभिनन्दन रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ यादव समाज द्वारा अभिनंदन किया गया। छत्तीसगढ़ यादव समाज के अध्यक्ष श्री रमेश यदु ने मुख्यमंत्री द्वारा चरवाहों के लिए मानदेय देने की घोषणा पर यादव समाज की ओर से आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में यादव समाज के विधायक सर्व श्री रामकुमार यादव, द्वारकाधीश यादव और देवेन्द्र यादव सहित समाज के अनेक पदाधिकारी और विभिन्न जिलों से आए यादव समाज के लोग उपस्थित थे। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री…
मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर जनता को दी बधाई
मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर जनता को दी बधाई रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कल 12 जनवरी को महान दार्शनिक और समाज सुधारक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी शुभकामना संदेश में कहा है कि स्वामी विवेकानंद भारत की उन महान विभूतियों में से थे, जिन्होंने देश और दुनिया को मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया। श्री बघेल ने कहा कि हम सबके लिए यह गर्व…
मुख्यमंत्री 12 को दुर्ग, नारायणपुर, गिरौदपुरी और बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे
मुख्यमंत्री 12 को दुर्ग, नारायणपुर, गिरौदपुरी और बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल 12 जनवरी को दुर्ग, नारायणपुर, गिरौदपुरी (जिला बलौदाबाजार ) और बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भिलाई से सवेरे 10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 10.10 बजे दुर्ग जिले के नेवई स्थित छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय पहुंचेंगे और वहां स्वामी विवेकानंद जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। श्री…
मुख्यमंत्री ने इन्द्राबानो दास के निधन पर शोक प्रकट किया
मुख्यमंत्री ने इन्द्राबानो दास के निधन पर शोक प्रकट किया रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायक और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की छोटी बहन इन्द्राबानो दास के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। बघेल ने स्वर्गीय श्रीमती इन्द्राबानो दास को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने श्री जोगी सहित उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। ज्ञातव्य है कि श्रीमती इन्द्राबानो दास का बुधवार देर रात बिलासपुर के प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया।
आंगनबाड़ी केन्द्रों को और अधिक सुविधाजनक बनाया जायेगा
आंगनबाड़ी केन्द्रों को और अधिक सुविधाजनक बनाया जायेगा रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडि़या ने प्रदेश में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को और भी अधिक सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हाल ही में यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए। श्रीमती भेंडि़या ने आंगनबाड़ी भवनों में शौचालय, बिजली और पानी की व्यवस्था सहित पूरक पोषण आहार के संबंध में जानकारी ली और अधिकारियों को संचालित सभी आंगनबाड़ी भवनों में शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।…
राज्य सरकार के बगैर अनुमति सीबीआई छग में नहीं करेगी काम
राज्य सरकार के बगैर अनुमति सीबीआई छग में नहीं करेगी काम रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने केन्द्र से आग्रह किया है कि वह केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को राज्य में जांच के लिए अब कोई नया प्रकरण नहीं लेने के निर्देश जारी करे। प्रदेश सरकार के गृह विभाग की ओर से इस आशय का पत्र मंत्रालय (महानदी भवन) से केन्द्रीय कार्मिक, जनशिकायत एवं पेंशन मामलों के मंत्रालय तथा केन्द्रीय गृह मंत्रालय को भेजा गया है। पत्र में केन्द्र सरकार को सूचित किया गया है कि छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग ने…
