भूपेश ने कहा जो मौत से नहीं डरा वह सीबीआई से क्या डरेगा
भूपेश ने कहा जो मौत से नहीं डरा वह सीबीआई से क्या डरेगा
रायपुर। सीबीआई को छत्तीसगढ़ में बिना इजाजत घुसने नहीं देने के फैसले को लेकर बीजेपी के वार पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जिसे मौत का भय नहीं, वो सीबीआई से क्या डरेगा?
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आज भाजपा भले ही सीबीआई को रोकने के फैसले को लेकर सवाल उठा रही है, लेकिन हकीकत ये है कि खुद भाजपा सरकार ने ही अपने कार्यकाल में इसका विरोध जताया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 2001 में एसीएस विजयवर्गीय ने सीबीआई को सामान्य रजामंदी की अनुमति दी थी, लेकिन भाजपा शासनकाल में 2012 में ओएसडी अशोक जुनेजा ने अपनी असहमति जताते हुए छत्तीसगढ़ में गजट का नोटिफिकेशन कराया था, लेकिन भारत सरकार में गजट का नोटिफिकेशन नहीं हो पाया है, हमारी सरकार ने विधिवत तौर पर भारत सरकार में गजट नोटिफिकेशन की कार्रवाई कर रही है, तो उसमें भाजपा वाले एतराज जता रहे हैं, जबकि भाजपा ने ही पहले इसका विरोध जताया था।
00 सीबीआई मामले में रमन के बयान पर दिया जवाब

