शनि 1 अगस्त, 2026

पथरी का ऑपरेशन कराने गए मरीज की निकाल ली किडनी

0

पथरी का ऑपरेशन कराने गए मरीज की निकाल ली किडनी

खरसिया। एक महिला की पथरी की इलाज के बहाने डॉक्टरों ने किडनी निकाल ली यह खबर मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस थाने पहुंचकर डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है. मामला रायगढ़ जिले के खरसिया के वनांचल केयर हॉस्पिटल का है. महिला सुमित्रा बाई पथरी की बीमारी से ग्रसित थी और निजी 26 मई को इलाज के लिए भर्ती हुई. 30 मई को महिला का ऑपरेशन किया. पथरी के ऑपरेश के बहाने उसकी बाईं ओर की किडनी निकाल ली गई. महिला के परिजनों को बाद में इसकी जानकारी लगी.परिजनों ने डॉक्टरों से बात की तो वो गोल-मोल जबाव देने लगे. ऐसे में परिजन मदद मांगे तो मांगे कहा. उन्हें पुलिस का शरण लेना पड़ा और सोमवार की बीती रात को खरसिया थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी देते हुए शिकायत दजऱ् कराई है. पुलिस पूरे मामले की जांच के बाद ही एफआई आर दर्ज करने की बात कह रही है उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों