मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर जनता को दी बधाई

0

मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर जनता को दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कल 12 जनवरी को महान दार्शनिक और समाज सुधारक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी शुभकामना संदेश में कहा है कि स्वामी विवेकानंद भारत की उन महान विभूतियों में से थे, जिन्होंने देश और दुनिया को मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया। श्री बघेल ने कहा कि हम सबके लिए यह गर्व का विषय है कि स्वामी जी ने अपने बाल्यकाल का कुछ समय छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बिताया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों से राष्ट्र के निर्माण और विकास के लिए अपने जीवन में स्वामीजी के विचारों को अपनाने का आव्हान किया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों