30 हजारी विवाद के बाद पुलिस HQ पर पुलिसवालों का प्रदर्शन, लगाई न्याय की गुहार, पोस्टर वार में तब्दील हुआ पुलिस-वकीलों का मामला

नई दिल्ली। दिल्ली की 30 हजारी कोर्ट के बाहर शनिवार को पुलिस और वकीलों के बीच हुई भिड़ंत का मामला बढ़ता जा रहा है। सोमवार को वकीलों की हड़ताल के बाद मंगलवार सुबह भारी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान दिल्ली पुलिस हेडक्वॉटर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। जवानों ने अपने हाथ में काली पट्टी बांधी हुई है और वकीलों के साथ हुई मारपीट के विरोध में न्याय की गुहार लगा रहे हैं। सोमवार को बार एसोसिएशनों ने 24 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया था जिसके बाद दिल्ली…

भारत क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (RCEP) समझौता में PM मोदी का सख्त रुख!, नहीं बनेगा भारत हिस्सा, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली। RCEP भारत क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता में शामिल नहीं होगा। सूत्रों की मानें भारत ने भारत क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (RCEP) समझौते में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है। PM मोदी ने भारत की प्रमुख चिंताओं को लेकर समझौता नहीं करने का फैसला किया है। भारत के हितों से किसी भी तरह के समझौता नहीं होगा। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि मौजूदा हालात में भारत का मानना है कि उसका आरसीईपी में शामिल होना उचित नहीं होगा। मंत्रालय ने यह भी कहा कि अनसुलझे मुद्दों…

जम्मू-कश्मीर- श्रीनगर में आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, 1 की मौत, 25 घायल

श्रीनगर। श्रीनगर के रिहायशी इलाके में सोमवार को मौलाना आजाद रोड पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया है। इस हमले में एक जने की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए हैं। आतंकियों ने भीड़भाड़ वाले बाजार में मौजूद सुरक्षाबलों को अपना निशाना बनाने का प्रयास किया है। सेना और पुलिस बल की तरफ आतंकियों की तलाश में संयुक्‍त अभियान चलाया जा रहा है। इस घटना में आम नागरिक और सेना के जवान जख्मी हो गए हैं। #JammuKashmir: श्रीनगर में ग्रेनेड हमले में 1 व्यक्ति की मौत,…

दिल्ली की दमघोंटू हवा पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी : आपातकाल से भी बदतर है। वह आपातकाल इस आपातकाल से बेहतर था

नई दिल्ली। दमघोंटू दिल्ली की हवा में वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केन्द्र और दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा है कि दिल्ली हर साल घुट रही है और हम कुछ नहीं कर पा रहे हैं। हर साल ऐसा हो रहा है और 10-15 दिनों तक जारी रहता है। सभ्य देशों में ऐसा नहीं होता है। जीवन का अधिकार सबसे महत्वपूर्ण है। जस्टिस अरुण मिश्रा ने दिल्ली की दमघोंटू हवा पर कहा कि यह (दिल्ली की स्थिति) आपातकाल से भी बदतर है। वह…

आज से दिल्ली में फिर एक बार ऑड-ईवन लागू, उल्लंघन करने पर कटेगा 4 हजार का चालान

नई दिल्ली। खतरनाक स्तर तक जहरीली हो चुकी दिल्ली की हवा के विषैले प्रभाव को कम करने के लिए आप सरकार ने दिल्ली में सोमवार से सम-विषम (Odd-even) व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके तहत सोमवार को दिल्ली में वही गाड़ियां चलेंगी जिनके नंबर के अंत में 0,2,4,6,8 आता है। नियम का उल्लंघन करने वालों पर चार हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। सम-विषम (Odd-even) की व्यवस्था सुबह 8 से शाम 8 बजे तक लागू रहेगी। सम विषम से रविवार को छूट रहेगी। इस बार भी सम-विषम योजना से…

दिल्ली-NCR में प्रदूषण लेवल 1200 के पार, विजिबिलिटी घटी 32 उड़ानों का मार्ग बदला

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की वजह से रविवार को हवाईअड्डे पर विमान परिचालन में बाधा आई और यहां आने वाली 32 उड़ानों को धुंध के चलते अन्यत्र भेज दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन उड़ानों को अमृतसर, जयपुर, मुम्बई और लखनऊ भेज दिया गया। एअर इंडिया ने कहा कि दिल्ली हवाईअड्डे पर धुंध के चलते उसने सुबह नौ बजे से अपनी 12 उड़ानें अन्यत्र भेजी हैं। वहीं, विस्तारा के प्रवक्ता ने बताया कि उसने दस बजे के बाद पांच उड़ानों को अन्य स्थानों पर डायवर्ट किया…

मुझे गर्व होता है कि आप जहां भी रहें, आपमें भारत रहता है। आपके भीतर भारतीय संस्कृति के मूल्य जीवंत रहते हैं: PM मोदी

बैंकॉक (थाईलैंड)। PM नरेंद्र मोदी शनिवार को थाईलैंड की तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। बता दें कि अपनी यात्रा के दौरान, वह आसियान, पूर्वी एशिया और RCEP शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। उनकी यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब एशिया प्रशांत क्षेत्र के 16 देशों के बीच एक वृहद व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है और भारत को इस समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिये मनाने के वास्ते नये सिरे से राजनयिक प्रयास तेज हुये हैं। बता…

झारखंड में पांच चरणों में मतदान पहली वोटिंग 30 नवंबर और 23 दिसंबर को आयेगा परिणाम, पढ़े पूरा कार्यक्रम

नई दिल्ली। झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल अगले साल पांच जनवरी को समाप्त हो रहा है। जिसके लिए आज चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर पांच चरणों में चुनाव होगा। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : पहले चरण के लिए चुनाव का पूरा विवरण : नोटिफिकेशन नामांकन भरने की आखिरी तिथि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि वोटिंग परिणाम 6 नवंबर 13 नवंबर 16 नवंबर 30 नवंबर 23 दिसंबर दूसरे चरण के चुनाव का पूरा विवरण : नोटिफिकेशन नामांकन भरने की…

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्से हैं, चीन को इस पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए : रवीश कुमार

नई दिल्ली। एक बार फिर जम्मू-कश्मीर पर चीन के बयान का भारत ने करारा जवाब दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने जम्मू -कश्मीर और लद्दाख पर चीन के बयान की निंदा करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश(Union territory) का दर्जा देना भारत का अंदरूनी मामला है। इसलिए चीन को इससे दूर रहना चाहिए। मंत्रालय की तरफ से ये भी कहा गया है कि चीन का भी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों पर कब्ज़ा है। 1963 में पाक और चीन के बीच करार हुआ था।…

सिविल सर्विसेज प्रशिक्षुओं को अफसरशाहियों को रौब वाली छवि छोड़ने का प्रयत्न होना चाहिए : PM मोदी

केवडिया (गुजरात) । प्रधानंमंत्री नरेंद्र मोदी आज सरदार पटेल की 144वीं जयंती के अवसर पर गुजरात पहुंचे हुए हैं। जहां उन्होंने सुबह में च्यू ऑफ यूनिटी पहुंचेंगे और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद अब PM मोदी केवडिया में सिविल सेवा प्रशिक्षुओं को संबोधित करने के लिए पहुंचे हुए हैं। सिविल सेवा प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि सिविल सेवा को राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता का अहम माध्यम बनाने का विजन स्वयं सरदार पटेल का था। Whatever decision you take…