उन्नाव बलात्कार पीड़िता मामले में सियासत तेज, धरने पर बैठे अखिलेश, पीड़िता के परिवार से मिलेंगीं प्रियंका, सरकार ने किया फ़ास्ट ट्रैक सुनवाई का ऐलान किया

लखनऊ। आग के हवाले की गई उन्नाव बलात्कार पीड़िता ने शुक्रवार देर रात यहां सफदरजंग अस्पताल में 10.40 दम तोड़ दिया। इसके बाद उत्तर प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधानसबा के बाहर धरने पर बैठ गये हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पीड़िता के परिवार मिलने के लिए उन्नाव रवाना हो चुकी हैं तो पीड़िता के मृत्यु उपरांत राज्य सरकार ने फ़ास्ट ट्रैक सुनवाई का ऐलान किया है। CM श्री @myogiadityanath जी ने कहा कि उन्नाव की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण…

उन्नाव रेप पीड़िता ने दिल्ली सफदरजंग हॉस्पिटल में 10.40 को तोड़ा दम

नई दिल्ली। उन्नाव रेप पीड़िता जिसे बीते 5 दिसंबर को एयरलिफ्ट के जरिए गंभीर हालत में लखनऊ से दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल लाया गया था, ने शुक्रवार (6 दिसंबर) रात को दम तोड़ दिया। उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय एक युवती को गुरुवार (5 दिसंबर) तड़के जलाये जाने की घटना हुई थी। अस्पताल के बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. शलभ कुमार ने बताया, ”हमारे बेहतर प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। शाम में उसकी हालत खराब होने लगी। रात…

POCSO Act में अभियुक्तों को दया से वंचित किया जाना चाहिए : राष्ट्रपति कोविंद

जयपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को कहा कि पोक्सो कानून के अधीन आने वाली घटनाओं में अभियुक्तों को दया के अधिकार से वंचित किया जाना चाहिए और उन्हें इस तरह का अधिकार दिए जाने की कोई जरूरत नहीं है। राष्ट्रपति माउंट आबू में ब्रह्मकुमारी के मुख्यालय में सामाजिक परिवर्तन के लिए महिला सशक्तिकरण पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन कर रहे थे। Women's safety is a very serious issue. The incidents of demonic attacks on girls shake the conscience of the country. It is the responsibility of every parent to…

स्वयंभू बाबा नित्यानंद पर सरकार ने कसा शिकंजा, पासपोर्ट रद्द, नए अर्जी भी खारिज

नई दिल्ली। विवादास्पद भगोड़े स्वयंभू बाबा नित्यानंद को लेकर भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने विवादास्पद स्वयंभू बाबा नित्यानंद का पासपोर्ट रद्द कर दिया है और नये पासपोर्ट की उसकी याचिका भी खारिज कर दी है। मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने यह भी कहा कि मंत्रालय ने विदेशों में स्थित सभी मिशनों और पोस्टों को नित्यानंद के बारे में सतर्क कर दिया है। गुजरात पुलिस ने पिछले दिनों बताया था कि स्वयंभू बाबा नित्यानंद देश छोड़कर भाग गया है।…

पुलिस कमिश्नर सज्जनार ने बताया हैदराबाद एनकाउंटर का विवरण, आरोपियों के नाम दर्ज थे और भी मामले

हैदाराबाद। चर्चित हैदाराबाद एनकाउंटर को लेकर तेलंगाना साइबराबाद पुलिस के कमिश्नर V.C. सज्जनार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 27-28 नवंबर की रात एक युवती के साथ दुष्कर्म हुआ और बाद में उस युवती को जिंदा जला दिया गया। सज्जनार ने बताया कि हमने पहले आरोपियों के खिलाफ सबूत एकत्रित किए और उन्हें गिरफ्तार किया। हमें दस दिनों के लिए पुलिस कस्टडी मिली। श्री सज्जनार ने एनकाउंटर के बारे में डिटेल से जानकारी देते हुए कहा कि रिमांड के चौथे दिन हम आरोपियों को बाहर लेकर आए, उन्होंने हमें सबूत…

हैदराबाद गैंगरेप – मर्डर कांड में पुलिस एनकाउंटर के बाद महिलाओं ने पुलिस को बांधी राखी, लोगों ने बरसाए फूल

हैदराबाद। शुक्रवार की सुबह पूरे हैदराबाद ही नहीं देश के लिए भी काफी अलग थी। हैदराबाद गैंगरेप के बाद जिस पुलिस के खिलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे थे आज उन्हीं के हाथों में फूल थे । लोग पुलिस पर फूल बरसा रहे थे। महिलाएं पुलिस को राखी बांध रहीं थी। लोग जब सोकर उठे तो उन्हें पहली खबर उन आरोपियों के एनकाउंटर में ढेर होने की ही मिली, जिन्होंने जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया था। लोगों के लिए खुशी की बात यह भी थी कि इन आरोपियों का एनकाउंटर उसी…

हैदराबाद रेप-मर्डर कांड के चारों आरोपियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर, भागने की कर रहे थे कोशिश

हैदराबाद। देश को हिलाकर कर रख देने वाले हैदराबाद के दिशा गैंगरेप और मर्डर के चारों आरोपियों का पुलिस ने शादनगर के पास एनकाउंटर कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी भागने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस आरोपियों को लेकर घटना स्थल पर गई थी और वहां क्राइम सीन रीक्रिये कर उनसे पूछताछ कर रही थी। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की। बाद में पुलिस ने उनका एनकाउंटर कर दिया। घटनास्थल पर पुलिस…

देश को धोखा देने के आरोप में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ीं, स्पीकर पेलोसी ने किया महाभियोग लाने का ऐलान

नई दिल्‍ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग लाने की घोषणा की है. वहीं, व्हाइट हाउस ने बुधवार को कहा कि हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी द्वारा डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग की सुनवाई का पहला दिन यूएस के राष्ट्रपति के लिए अच्छा और डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों के लिए खराब रहा। डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में संभावित प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन की छवि खराब करने के लिए यूक्रेन…

अब संसद भवन की कैंटीन में नहीं मिलेगा सस्ता खाना, सब्सिडी छोड़ने को राजी हुए सभी सांसद, बचाये जा सकेंगे 17 करोड़ रू

नई दिल्ली। सांसदों ने संसद की कैंटीन में खाद्य वस्तुओं पर मिलने वाली सब्सिडी को छोड़ने का सर्वानुमति से निर्णय किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार यह निर्णय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सुझाव के बाद किया। इनका मानना है कि इतना अधिक सब्सिडी देना उपयुक्त नहीं है। उन्होंने बताया कि सब्सिडी समाप्त होने से सालाना 17 करोड़ रूपये बचाया जा सकेगा। यह निर्णय लागू होने के बाद खाद्य पदार्थो की कीमतें लगभग दोगुनी हो जायेगी। गौरतलब है कि संसद भवन के कैंटीन…

चिदंबरम पर भाजपा का पलटवार जावड़ेकर बोले- चिदंबरम खुद ही स्वयं के निर्दोष होने का प्रमाणपत्र दे रहे हैं। यह अदालत की शर्तों का उल्लंघन है।’’

नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम पर अदालत की जमानत शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुये कहा है कि उन्होंने जमानत पर रिहा होने के अगले दिन ही अदालत के फैसले पर टिप्पणी कर उच्चतम न्यायालय के आदेश का उल्लंघन किया है। जावड़ेकर ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं को बताया, ‘‘उच्चतम न्यायालय ने चिदंबरम को जमानत देते हुये कहा था कि वह विचाराधीन मामले के बारे में कोई सार्वजनिक बयान नहीं देंगे, लेकिन चिदंबरम ने आज यह…