ह्यूस्टन में ‘हाउडी मोदी’ के बाद भारत में होगा ‘हाउडी ट्रंप’, जानिए किस शहर में होगा कार्यक्रम !

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फरवरी महीने में भारत दौरे पर आ सकते हैं। जिस तरह से अमेरिका के ह्यूस्टन में PM मोदी के लिए ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, ठीक उसी तरह डोनाल्ड ट्रंप के लिए भी एक ऐसे ही कार्यक्रम की योजना पर काम चल रहा है। दरअसल, पिछले साल सितंबर में ह्यूस्टन में हुए ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम की तर्ज पर डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के लिए ‘हाउडी ट्रंप’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है। इसके लिए दोनों देशों के बीच बातचीत…

प्रत्येक तहसील में केंद्रीय विद्यालय खोलने और स्कूली पाठ्यक्रम में संविधान को शामिल करने पर 3 महीने में फैसला ले केंद्र : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली (बीएनएस)। देश के प्रत्येक तहसील में एक केंद्रीय विद्यालय खोलने और प्राइमरी स्कूल के पाठ्यक्रम में भारतीय संविधान को शामिल करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने वित्त मंत्रालय और मानव संसाधन विकास मंत्रालय को तीन महीने में निर्णय लेने का निर्देश दिया है। न्यायाधीश न्यायमूर्ती एन.वी. रमना, नवीन सिन्हा और रामसुब्रमण्यम की पीठ ने यह आदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता अश्विनी उपाध्याय की दलील सुनने के बाद दिया है। याचिकाकर्ता ने कोर्ट से कहा कि प्रत्येक तहसील में एक केंद्रीय विद्यालय स्थापित करने…

पकिस्तान में हिंदू लड़कियों के अपहरण पर भारत ने पाकिस्तानी अधिकारी को किया तलब

नई दिल्ली (बीएनएस)। हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय की नाबालिग लड़कियों के अपहरण के हालिया मामलों पर बाहरी मामलों के मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी को शुक्रवार को तलब किया। पहचान न जाहिर करने की शर्त पर एक शख्स ने बताया कि पाकिस्तानी अधिकारी को इस तरह की घटनाओं को लेकर भारत की “गंभीर चिंताओं” के बारे में बताया गया था। रिपोर्ट के अनुसार दो नाबालिग शांति मेघवाड और सरमी मेघवाड का 14 जनवरी के अपहरण हो गया था। दोनों पाकिस्तान के सिंध प्रांत के थरपारकर जिले के उमर…

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री बघेल का दावा- NRC पर PM मोदी और शाह में ‘मनमुटाव’

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज करते हुए शुक्रवार को कहा कि अभी समय अमित शाह का है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नहीं और दोनों के बीच आंतरिक विवाद चल रहा है जिसके चलते जनता झेल रही है। बघेल कांग्रेस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बीते 5 सालों में नरेंद्र मोदी ने GST लाया और नोटबंदी की लेकिन भाजपा सरकार के ये सात महीने अमित शाह के हैं, जिन्होंने संसद में आर्टिकल 370 लाया, जो CAA, NRC लाए। वे दोनों इस पूरे…

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने किया 57 उम्मीदवारों का ऐलान, AAP के बागी कपिल को मॉडल टॉउन से टिकट, देखें पूरी सूची

नई दिल्ली(बीएनएस)। बीजेपी ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। इस सूची में बीजेपी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। तिवारी ने बताया कि नई दिल्ली की सीट से उम्मीदवार की घोषणा जल्द की जाएगी। तिवारी ने बताया कि पार्टी के 57 प्रत्याशियों में 11 अनुसूचित जाति समुदाय से हैं और चार महिलाएं हैं। दिल्ली विधानसभा में…

निर्भया केस : 22 जनवरी को नहीं होगी निर्भया के दोषियों को फांसी, कोर्ट ने जारी की नई तारीख

नई दिल्ली(बीएनएस)। निर्भया गैंगरेप मामले में दिल्ली की अदालत ने सभी चारों दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी किया। इस नए डेथ वारंट के अनुसार अब 22 जनवरी की जगह सभी दोषियों को 1 फरवरी सुबह छह बजे फांसी की सजा दी जाएगी।  ज्ञात हो कि  शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दोषी मुकेश सिंह की दया याचिका खारिज कर दी थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार देर रात दया याचिका राष्ट्रपति के पास भेजी थी, जिसके बाद राष्ट्रपति ने इसे खारिज कर दिया। दया याचिका खारिज होने के…

Amazon को लेकर बयान पर पीयूष गोयल आयी सफाई, कहा- निवेश का स्वागत है, “मेरे बयानों को उस संदर्भ में देखा जाना चाहिए

नई दिल्ली। ग्लोबल E-कॉमर्स कंपनी अमेजन की तरफ से भारत में एक अरब डॉलर के निवेश पर केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अपने पूर्व के दिए इस बयान पर सफाई दी है, जिसमें उन्होंने यह कहा था कि अमेजन ऐसा कर कोई एहसान नहीं कर रहा है। पीयूष गोयल ने कहा- “मेरे बयानों को उस संदर्भ में देखा जाना चाहिए। निवेश का स्वागत है लेकिन वह कानून के अंतर्गत होना चाहिए।” गौरतलब है कि अमेजन देश में आईटी, इंफ्रस्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक नेटवर्क में निवेश करेगी। कंपनी का कहना है…

सीनेट में डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ ऐतिहासिक महाभियोग प्रक्रिया शुरू, क्या हटाए जायेंगे पद से

वाशिंगटन(बीएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ ऐतिहासिक महाभियोग की सुनवाई बृहस्पतिवार को सीनेट में शुरू हो गई। सीनेट में सांसदों ने शपथ ली कि वह इस बारे में निष्पक्ष निर्णय लेंगे कि अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति को पद से हटाया जाए या नहीं। अमेरिका के इतिहास में ऐसा तीन बार हुआ है जब सीनेट चैंबर उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट की अध्यक्षता में महाभियोग की अदालत में तब्दील हो गया। रॉबर्ट ने सीनेटरों को ‘निष्पक्ष न्याय’ करने की शपथ दिलाई। इस दौरान 99 सांसद मौजूद थे…

मुंबई धमाके का दोषी और 50 से ज्यादा धमाकों में शामिल रहा ”डॉ. बॉम्ब” पेरोल खत्म होने के अंतिम दिन फरार

मुंबई(बीएनएस)। वर्ष 1993 में मुंबई धमाके का दोषी 68 वर्षीय जलीस अंसारी गुरुवार को लापता हो गया। वह पैरोल पर था। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अंसारी यहां के अग्रीपाडा थाने के अंतर्गत मोमिनपुर का रहने वाला है और उम्र कैद की सजा काट रहा है। वह देश के विभिन्न हिस्सों में हुए कई धमाकों में सदिंग्ध है। उन्होंने बताया कि अंसारी को राजस्थान स्थित अजमेर केंद्रीय कारागार से 21 दिनों के पैरोल पर रिहा किया गया था और शुक्रवार को उसे जेल प्रशासन के समक्ष…

GSAT-30 सफलतापूर्वक हुआ लॉन्च, ISRO को मिली एक और कामयाबी, संचार क्षेत्र में आएगी क्रांति

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक संचार उपग्रह जीसैट-30 को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। यह सैटेलाइट दक्षिण अमेरिका के उत्तरपूर्वी तट पर कौरो के एरियर प्रक्षेपण तट से छोड़ा गया। इसरो का यह साल 2020 का पहला मिशन था। #GSAT30 successfully separated from the upper stage of #Ariane5 #VA251 pic.twitter.com/XraPhj37Xl — ISRO (@isro) January 16, 2020 ऐसा कहा जा रहा है कि इस सैटेलाइट से भारत में संचार क्रांति आएगी। यह इनसैट सैटेलाइट की जगह काम करेगा। इससे सरकारी और प्राइवेट कंपनियों…