पाकिस्तान से युद्ध का पूर्वानुमान कठिन लेकिन सेना के तीनों अंग पूरी तरह तैयार- सी.डी.एस.बिपिन रावत

तंजावुर(बीएनएस)। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (DCS) जनरल बिपिन रावत ने सोमवार को कहा कि यह पूर्वानुमान कठिन है कि पाकिस्तान के साथ किसी युद्ध की परिस्थिति उत्पन्न होगी या नहीं लेकिन सेना के सभी अंग किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। जनरल बिपिन रावत ने तमिलनाडु के तंजावुर में सुखोई-30 एमकेआई की स्क्वाड्रन की तैनाती को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच किसी युद्ध की आशंका को लेकर पूछे गए एक सवाल का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘सेना के सभी अंगों…

ताकत और सामर्थ्य से काम कर हम भाजपा को उत्कर्ष की स्थिति में ले जाएंगे, वहां कमल खिलाएंगे : जेपी नड्डा

नई दिल्ली(बीएनएस)। बीजेपी के नये अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद जेपी नड्डा ने सोमवार को कहा कि वह पार्टी को उत्कर्ष पर ले जाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे और जिन ‘‘गिने चुने राज्यों में पार्टी मजबूत स्थिति में नहीं हैं वहां भी कमल पहुंचाया जाएगा।‘‘ PM नरेंद्र मोदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नड्डा ने कहा कि किसी राजनीतिक परिवार से नहीं होने के बावजूद पार्टी का उनका अध्यक्ष बनना…

भगवा पार्टी के नए भाग्य विधाता जेपी नड्डा हुऐ निर्विरोध निर्वाचित, अमित शाह की जगह ली

नई दिल्ली(बीएनएस)। राजधानी स्थित बीजेपी मुख्यालय में सोमवार को जगत प्रकाश नड्डा को पार्टी का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के अंतर्गत पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह ने नड्डा को वर्ष 2019-22 के लिए निर्विरोध भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह, लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे । श्री नड्डा ने पैर छूकर आडवाणी और जोशी का आशीर्वाद लिया। Be it as a young…

जिन आशा-आकांक्षाओं के कारण BJP का जन्म हुआ, उसे पूरा किए बिना चैन से नहीं बैठना: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली(बीएनएस)। PM नरेंद्र मोदी ने जेपी नड्डा के बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी मुख्यालय में कहा कि जिन आशा-आकांक्षाओं के कारण इस दल का जन्म हुआ है, उसे पूरा किए बिना चैन से बैठना नहीं है। PM मोदी ने कहा, ‘हम लंबे समय तक मां भारती की सेवा करने के लिए आए लोग हैं। हमें सदियों तक ये काम करना है।’ उन्होंने कहा कि अकेले में तो सब दल कहते हैं कि बार -बार चुनाव, लेकिन जब एक सामूहिक स्टैंड लेना होता है तो हर एक…

‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को दिए तनाव मुक्त रहने के शानदार टिप्स

नई दिल्ली(बीएनएस)। PM नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में आयोजित ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम को संबोधित किया। सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को नए साल की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 2020 सिर्फ नया वर्ष नहीं है, बल्कि ये नया दशक भी है। ये दशक आपके लिए जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही देश के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। इस दशक में देश जो भी करेगा। उसमें इस समय 10वीं, 12वीं के जो छात्र हैं, उनका बहुत योगदान रहेगा। श्री मोदी ने ‘परीक्षा…

मुफ्त-मुफ्त और मुफ्त, बस सफर से लेकर मोहल्ला मार्शल तक, AAP ने जारी किया गारंटी कार्ड, पढ़ें क्या-क्या है ‘केजरीवाल गारंटी कार्ड’ में मुफ्त………

नई दिल्ली(बीएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने ‘केजरीवाल गारंटी कार्ड’ जारी किया है। आप ने दावा किया है कि यह 10 गारंटी चुनाव के बाद भी जारी रहेंगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विपक्ष वाले कहते हैं कि यह 31 मार्च तक है लेकिन मैं आपको बता देना चाहता हूं कि यह सुविधाएं जारी रहेंगी। कुछ गारंटी दी जाएगी जिन्हें एक, दो, तीन या चार साल में लागू किया जाएगा। AAP National Convenor & Delhi CM @ArvindKejriwal launching "Kejriwal Ka Guarantee Card"#KejriwalKiGuarantee Part (2/2) pic.twitter.com/xdoX3vqzhk —…

बांग्लादेश की PM शेख हसीना बोलीं- CAA और NRC भारत का आंतरिक मामला, लेकिन……..

नई दिल्ली (बीएनएस)। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) को भारत का ‘आंतरिक मामला’ बताया है। इसके साथ उन्होंने कहा है कि यह अधिनियम ‘जरूरी नहीं’ था। संसद से 11 दिसंबर को पारित सीएए में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धर्म के आधार पर प्रताड़ित हिंदू, पारसी, सिख, जैन, बौद्ध और ईसाई समुदाय के ऐसे लोगों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान किया गया है। 31 दिसंबर 2014 से पहले तक यहां आए और छह साल से देश में रह रहे…

राज्य सरकारों का CAA को लागू करने का विरोध ‘असंवैधानिक’ है : वित्तमंत्री सीतारमण

चेन्नई (बीएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कुछ राज्यों द्वारा संशोधित नागरिकता कानून को लागू नहीं करने के प्रस्ताव को ‘असंवैधानिक’ करार दिया और कहा कि यह सभी राज्यों की जवाबदेही है कि वे संसद में पारित कानून को लागू करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा, ‘‘एक राज्य की विधानसभा ने CAA के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है। यह राजनीतिक बयानबाजी करने जैसा है। हम उसे समझ सकते हैं।’’ वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘लेकिन यह कहना कि वे इसे लागू नहीं करेंगे, कानून के खिलाफ है। ऐसा कहना असंवैधानिक है।’’…

बड़ा खुलासा: जामिया हिंसा में दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने भेजे थे 6 अलर्ट, लोकल पुलिस ने किया इग्नोर, नतीजा 100 लोग घायल 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

नई दिल्ली (बीएनएस)। राजधानी दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया में हुई हिंसा को लेकर पुलिस के कामकाज के तरीके को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने 15 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ जामिया के पास मथुरा रोड पर हुई हिंसक प्रदर्शन से पहले स्थानीय पुलिस को कई अलर्ट भेजे थे। मगर दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच के अलर्ट को अनदेखा किया गया। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। दिल्ली पुलिस की स्‍पेशल सेल (विशेष शाखा) ने 15 दिसंबर की सुबह…

साईं जन्मभूमि पर CM उद्धव ठाकरे के बयान से भडक़े श्रद्धालुओं ने किया आज से शिरडी बंद का ऐलान, खुला रहेगा मंदिर

शिरडी। महाराष्ट्र के शिरडी में साईं बाबा के जन्मभूमि को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बयान के बाद बवाल बढ़ गया है। उद्धव ठाकरे के बयान के खिलाफ शिरडी में आज बंद बुलाया गया है। हालांकि, इस दौरान साईं बाबा का मंदिर खुला रहेगा। यह जानकारी सूत्रों से मिली है। इससे पहले भी शिरडी के साईं मंदिर के बंद रहने की खबरों को मंदिर प्रशासन ने खंडन किया था। दरअसल, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने साईं बाबा के जन्मस्थान को पथरी बताया था। साईं मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक मुगलिकर…