नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (SC) ने कहा कि शाहीन बाग में प्रदर्शनकारी सड़क बंद नहीं कर सकते हैं और अन्य के लिए असुविधा पैदा नहीं कर सकते हैं। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि लोगों को विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है लेकिन उन्हें निर्दिष्ट क्षेत्र में ही प्रदर्शन करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को हटाने का अनुरोध करने वाली याचिकाओं पर केन्द्र, दिल्ली सरकार और पुलिस को नोटिस जारी किया। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि शाहीन बाग में प्रदर्शनकारी सड़क बंद नहीं कर सकते हैं और…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
दिल्ली गार्गी कॉलेज में दीवार फांदकर घुसे शराबी, छात्राओं को बाथरूम में बंद कर की अश्लील हरकत, संसद में उठा मसला, HRD मंत्री ने दिया कार्रवाई का भरोसा
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के गार्गी कॉलेज में छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले का महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम आज कॉलेज का दौरा करेगी और छात्राओं से पूछताछ करेगी। छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटना कॉलेज में आयोजित फेस्टिवल ‘रेवरी’ के दौरान घटी। दरअसल, दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज में 6 फरवरी को 3 दिनों तक चलने वाले फेस्टिवल ‘रेवरी’ का अयोजन किया गया था। छात्राओं का आरोप है कि फेस्टिवल के दौरान कुछ बाहरी लोग शराब के नशे में कॉलेज कैंपस…
प्रमोशन में आरक्षण नागरिकों का मौलिक अधिकार नहीं: सुप्रीम कोर्ट, कांग्रेस-लोजपा ने किया विरोध, लोकसभा में घेरने की तैयारी, यहां पढ़े क्या है मामला
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि प्रमोशन में आरक्षण न तो मौलिक अधिकार है, न ही राज्य सरकारें इसे लागू करने के लिए बाध्य है। न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता की पीठ ने अपने एक निर्णय में इस बात का जिक्र किया है। खंडपीठ ने कहा है कि प्रमोशन में आरक्षण नागरिकों का मौलिक अधिकार नहीं है और इसके लिए राज्य सरकारों को बाध्य नहीं किया जा सकता। इतना ही नहीं, कोर्ट भी सरकार को इसके लिए बाध्य नहीं कर सकता।…
सुप्रीम कोर्ट से केंद्र सरकार को राहत, SC/ST एक्ट में संशोधन की संवैधानिकता को दी मंजूरी, अब FIR दर्ज होते ही होगी गिरफ्तारी
नई दिल्ली। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति SC/ST (अत्याचार निवारण) संशोधन कानून 2018 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने SC/ST एक्ट के संशोधन की संवैधानिकता को मंजूरी दी है। कोर्ट के SC/ST एक्ट पर इस फैसले के बाद अब सिर्फ शिकायत के आधार पर ही बिना किसी जांच के गिरफ्तारी होगी, हालांकि फैसले में कोर्ट ने अग्रिम जमानत को मंजूरी दी है। तीन जजों की पीठ में दो-एक से यह फैसला कोर्ट…
जावड़ेकर ने जारी किया अब्दुल कलाम की बायोपिक “एपीजे अब्दुल कलाम: द मिसाइल मैन” फिल्म का पहला लुक
नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को पूर्व राष्ट्रपति APJ अब्दुल कलाम पर आधारित बायोपिक फिल्म का पहला लुक जारी किया। जावड़ेकर ने बताया कि “एपीजे अब्दुल कलाम: द मिसाइल मैन” नामक यह फिल्म हालीवुड और तेलुगू फिल्म उद्योग की संयुक्त परियोजना है। यह फिल्म 2020 के अंत तक रिलीज हो जाएगी। मंत्री ने अपने ट्वीटर पेज पर पोस्टर विमोचन की एक तस्वीर साझा की। उन्होंने ट्वीट किया, “आज नई दिल्ली में डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम की बायोपिक फिल्म का पहला लुक जारी किया। Released the…
मुंबई रैली में बोले राज ठाकरे- मुसलमान CAA का क्यों कर रहे हैं विरोध, किसको दिखा रहे हैं अपनी ताकत?
मुंबई। पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए मुस्लिम घुसपैठिए को बाहर करने की मांग को लेकर आयोजित रैली में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने कहा है कि मुझे समझ में नहीं आता है कि मुस्लिम नागरिकता कानून (CAA) का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि CAA भारत में जन्मे मुसलमानों के लिए नहीं है। आप किसको अपनी ताकत दिखा रहे हैं? राज ठाकरे की दहाड़…💪घुसपैठिए करो बहार… ✊ pic.twitter.com/T1ZXvrNH6n — Nikita yagnik. ॐ.🚩 (@YagnikNikitaben) February 9, 2020 पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए मुस्लिम घुसपैठिए को बाहर करने…
प्रधानमंत्री मोदी ने चीनी राष्ट्रपति को लिखा पत्र, कोरोना वायरस से हुई मौतों पर दुख जताया, प्रकोप से निपटने में सहायता की पेशकश की
नई दिल्ली। चीन में फैले कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनफिंग को पत्र लिखकर मदद की पेशकश की है। PM मोदी ने कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर चीन के लोगों के साथ भारत की एकजुटता व्यक्त की। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को लिखे पत्र में PM मोदी ने चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने में भारत के सहयोग की पेशकश की है। हाल ही में भारत ने करीब 400 से अधिक…
वोटिंग प्रतिशत पर AAP ने मचाया हल्ला, EC ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- 62.59% हुआ मतदान
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुके हैं, लेकिन आयोग की ओर से कुल कितने प्रतिशत मतदान हुए हैं स्पष्ट नहीं किये जाने को लेकर आम आदमी पार्टी ने खासी नाराजगी जाहिर की थी। वहीं चुनाव आयोग की तरफ से दिल्ली में मतदान का प्रतिशत जारी किया गया। #VoterTurnout App update .Download here . https://t.co/ijl01y2Szz pic.twitter.com/2o5gntRiqV — Spokesperson ECI (@SpokespersonECI) February 9, 2020 चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली में 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान बल्लीमारान में 71.6% और सबसे कम…
‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ ट्रस्ट की पहली बैठक 19 फरवरी को, हो सकता है मंदिर निर्माण की तारीख का ऐलान
लखनऊ। अयोध्या में राम मदिंर निर्माण के लिए ट्रस्ट का गठन हो चुका है। बीते दिनों PM नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की घोषणा की थी। ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ ट्रस्ट पहली बैठक 19 फरवरी को होगी। यह बैठक ट्रस्ट के दिल्ली ऑफिस और के परासरण के निवास स्थान पर शाम 5:00 बजे बुलाई गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दिन राम मंदिर निर्माण के लिए तारीख का ऐलान भी किया जा सकता है। साथ ही इस बैठक में ट्रस्ट के…
संत कवि रविदास की जयंती पर राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति नायडू और PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संत कवि रविदास की जयंती पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए काम किया। नायडू ने ट्वीट किया, ‘‘शांति एवं सद्भाव के मजबूत समर्थक गुरु रविदास ने अपनी शिक्षाओं से प्रेम और एकता का संदेश दिया।’’ सभी देशवासियों को गुरु रविदास जयंती की शुभकामनाएं। महान संत गुरु रविदास शांति, प्रेम, सत्य और पुनर्जागरण के अग्रदूत थे। उनका जीवन त्याग, तपस्या और मानव-सेवा का महान उदाहरण है। आइए, हम सब…
