वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह इस माह अपनी भारत यात्रा को लेकर उत्सुक हैं और उन्होंने संकेत दिए कि उनकी इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। ट्रंप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आमंत्रण पर 24 और 25 फरवरी को भारत आ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति गुजरात के अहमदाबाद भी जाएंगे और वहां एक स्ट्रेडियम में मोदी के साथ एक जनसभा को संबोधित करेंगे। व्हाइट हाउस द्वारा ट्रंप की भारत यात्रा की तारीखों की घोषणा के एक दिन बाद…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
फ्री- पॉलिटिक्स : दिल्ली में AAP का ”मुफ़्त वाला वादा”, ने भारतीय राजनीति में अन्य राज्यों के लिए खोले नई संभावनाओं के द्वार
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे हैरान करने वाले आए हैं। दिल्ली में झाड़ू का प्रभाव जमकर चला और ऐसा चला है कि सब कुछ साफ हो गया और लगभग सभी सीटों पर सिर्फ और सिर्फ APP ही दिखा। कांग्रेस का तो नामोनिशां इस बार भी नहीं दिख रहा, BJP ने भी अपनी उम्मीदों के मुताबिक बिल्कुल भी प्रदर्शन नहीं किया। अब सवाल ये उठ रहा है कि आखिर अरविंद केजरीवाल ने इस बार भी इतनी बड़ी जीत कैसे पा ली? आम आदमी पार्टी को जीत केवल अरविंद केजरीवाल…
प्रधानमंत्री मोदी ने केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत पर बधाई दी
नई दिल्ली। PM नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (APP) की जीत पर मंगलवार को अरविंद केजरीवाल को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने दिल्ली की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए केजरीवाल को शुभकामनाएं दी। Congratulations to AAP and Shri @ArvindKejriwal Ji for the victory in the Delhi Assembly Elections. Wishing them the very best in fulfilling the aspirations of the people of Delhi. — Narendra Modi (@narendramodi) February 11, 2020 प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आम आदमी…
केजरीवाल के नेतृत्व वाली APP ने प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली में लगाई जीत की हैट्रिक
नई दिल्ली। आम आदमी से जुड़े मुद्दों और विकास के एजेंडे के साथ राजनीति में आये अरविंद केजरीवाल लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली की सत्ता में लौटे हैं तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा। दिल्ली विधानसभा के पिछले चुनाव (2015) में आम आदमी पार्टी (आप) को कुल 70 में 67 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।केजरीवाल वर्ष 2013 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे और उस चुनाव में आप ने सिर्फ 28 सीटों पर जीत हासिल की थी और उन्होंने कांग्रेस…
तीन तलाक, धारा 370 और राम मंदिर के बाद यूनिफॉर्म सिविल कोड की बारी? जानें क्या है ये कानून
नई दिल्ली। आज दिल्ली की जनता किसे तख्त पर बिठाएगी इसको लेकर मतगणना जारी है। लेकिन संसद के बजट सत्र ने भी हलचल तेज कर दी है। देर शाम को भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा के अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है। व्हिप जारी होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर अटकलबाजी चलने लगी है और यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से ही लोगों के जेहन में यह सवाल…
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प 24-25 फरवरी को भारत दौरे पर, दिल्ली-अहमदाबाद में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24-25 फरवरी को भारत दौरे पर रहेंगे। व्हाइट हाउस ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प 24-25 फरवरी को भारत के PM नरेंद्र मोदी से मिलने जाएंगे। यह यात्रा अमेरिका-भारत की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी और अमेरिकी और भारतीय लोगों के बीच मजबूत और स्थायी संबंधों को उजागर करेगी। व्हाइट हाउस ने आगे कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प नई दिल्ली और अहमदाबाद की यात्रा करेंगे, जो कि PM मोदी के गृह राज्य गुजरात…
बजट सत्र के पहले चरण के अंतिम दिन, BJP राज्यसभा में करने जारी है कुछ ख़ास, व्हिप जारी कर सांसदों को दिये उपस्थित रहने के आदेश
नई दिल्ली। मंगलवार यानी कल बजट सत्र के पहले चरण का अंतिम दिन है। इस बीच सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा के सभी सांसदों को व्हिप जारी कर सदन में उपस्थित रहने का आदेश दिया है। इस व्हिप के बाद कयासों का दौर शुरू हो गया है। क्या मोदी सराकर फिर कोई नया बिल सदन में लाने जा रही है? बीजेपी सांसदों को जारी पत्र में लिखा है, ‘बीजेपी के सभी राज्यसभा सांसदों को सूचित किया जाता है कि मंगलवार को सदन में कुछ महत्वपूर्ण विधायी कार्य चर्चा…
जामिया की छात्राओं ने पुलिस की तरफ लहराईं चूडिय़ां, फेंके पानी के पाउच, दीं गालियां, कर रही थीं CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों द्वारा घोषित संसद मार्च के दौरान एक रोचक दृश्य तब देखने को मिला, जब महिला प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस को लक्ष्य कर अपनी चूडिय़ां लहराईं। छात्राओं ने कहा कि दिल्ली पुलिस इसलिए मार्च को आगे नहीं बढऩे दे रही है, क्योंकि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने उसे रोकने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को चूडिय़ां पहन लेनी चाहिए, क्योंकि वह मार्च को आगे बढऩे नहीं दे रही है। बाटला हाउस की निवासी मंजुरी ने अपनी चूडिय़ां लहराते हुए…
जामिया के छात्रों का CAA – NRC, NPR के खिलाफ विरोधी मार्च, लगाए नारे, पुलिस से हुई भिड़ंत, कई चोटिल
नई दिल्ली। जामिया नगर के निवासियों और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के सैकड़ों छात्रों की सोमवार को पुलिस से तब भिड़ंत हो गयी जब संसद की ओर जा रहे उनके CAA विरोधी मार्च को रोक दिया गया। जामिया के छात्रों और पूर्व छात्रों के संगठन जामिया समन्वय समिति (जेसीसी) ने मार्च का आह्वान किया था। प्रदर्शन खत्म करने के लिए पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन की लगातार अपीलों के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने अपना आंदोलन खत्म करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को संसद की ओर मार्च करने की…
कोरोनावायरस : जापान की शिप पर फंसे भारतीय क्रू मेंबर्स की अपील- हमारे 90% लोग संक्रमण से बचे हैं, कहा- प्लीज मोदीजी…हमें बचाइए
न्यूज़ डेस्क। जापान के योकोहामा बंदरगाह पर रुके लग्जरी क्रूज लाइनर में कई लोगों के कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई है। इस क्रूज में कई भारतीय भी फंसे है। एक क्रू मेंबर ने अपने कुछ साथियों के साथ एक वीडियो रिकॉर्ड किया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत सरकार और संयुक्त राष्ट्र से मदद की गुहार लगाई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डायमंड प्रिंसेस नाम के इस क्रूज लाइनर में 66 और लोगों के कोरोना वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। एक दिन पहले तक जहाज के…
