गुरु 30 जुलाई, 2026

जावड़ेकर ने जारी किया अब्दुल कलाम की बायोपिक “एपीजे अब्दुल कलाम: द मिसाइल मैन” फिल्म का पहला लुक

0
APJ-Abdul-Kalam-The-Missile-Man

नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को पूर्व राष्ट्रपति APJ अब्दुल कलाम पर आधारित बायोपिक फिल्म का पहला लुक जारी किया। जावड़ेकर ने बताया कि “एपीजे अब्दुल कलाम: द मिसाइल मैन” नामक यह फिल्म हालीवुड और तेलुगू फिल्म उद्योग की संयुक्त परियोजना है। यह फिल्म 2020 के अंत तक रिलीज हो जाएगी। मंत्री ने अपने ट्वीटर पेज पर पोस्टर विमोचन की एक तस्वीर साझा की। उन्होंने ट्वीट किया, “आज नई दिल्ली में डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम की बायोपिक फिल्म का पहला लुक जारी किया।

हालीवुड और टालीवुड के संयुक्त प्रयास से जनता के प्रिय भारत राष्ट्रपति के जीवन पर बन रही यह फिल्म इस वर्ष के अंत तक रिलीज हो जाएगी।” जगदीश दानेटी, सुवर्ण पप्पू और मार्टिनी फिल्म्स के जॉनी मार्टिन के सहनिर्माण में बन रही इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दक्षिण के लोकप्रिय अभिनेता अली हैं। श्री जावड़ेकर ने यह भी घोषणा की कि अमेरिका की मार्टिनी फिल्म्स और पिंक जगुआर इंटरटेनमेंट अन्य के साथ मिलकर भारत में पांच फिल्म निर्माण परियोजनाओं में एक अरब अमेरिकी डॉलर निवेश करेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों