लॉकडाउन में पूरी सैलरी न देने वाली कंपनियों पर कठोर कार्रवाई न करने, श्रम विभाग मध्यस्थता करे : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से देश में लागू हुए लॉकडाउन के दौरान कर्मचारियों को पूरी सैलरी के भुगतान संबंधित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाया। कोर्ट ने केंद्र सरकार से कंपनियों पर कोई भी कठोर कार्रवाई न करने का आदेश दिया है। साथ ही मामले में श्रम विभाग से मध्यस्थता करने के लिए कहा है। सुप्रीम कोर्ट में कई कंपनियों द्वारा दायर की गई कई याचिकाओं में लॉकडाउन में 54 दिनों की अवधि के लिए कर्मचारियों के पूरा वेतन देने के गृह मंत्रालय के आदेश…

Loc पर सीजफायर उल्लंघन का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, पाक सेना की कई चौकियों को भारी नुकसान

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LOC) पर पाकिस्तान की तरफ से संघर्षविराम (सीजफायर) उल्लंघन का भारतीय सेना ने गुरुवार (11 जून) को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना की चौकियों को काफी नुकसान हुआ है। भारतीय सेना के सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार “जम्मू कश्मीर में LOC पर सीजफायर उल्लंघन के जवाब में भारतीय सेना ने सटीक और असरदार फायरिंग की है जिससे राजौरी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की चौकियों को भारी नुकसान हुआ है।” सेना ने बताया कि जम्मू एवं…

कोरोना से चार कदम आगे बताने वाले दिल्ली सरकार के विज्ञापन की खुली पोल, दिल्ली के पंजाबी बाग श्मशान का वीडियो देख खुद लगाइए मौत का अंदाजा

नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों से यहां के श्मशान घाट भर गए हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार राजनीति करने में व्यस्त हैं। एक ओर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए अस्पतालों में दिल्ली के बाहर के मरीजों को भर्ती न कराने की अमानवीय कोशिश में जुटे हैं तो वहीं, दूसरी ओर बीजेपी इसे शह और मात के राजनीतिक मौके के तौर पर इस्तेमाल करने की कोशिश…

देश में नहीं हो रहा है कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन, लेकिन खतरा हर व्यक्ति पर : ICMR

नई दिल्ली। देश में तेजी से फैलती कोरोना महामारी को लेकर ICMR ने एक खुशखबरी दी है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने दावा किया है देश में कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि देश का रिकवरी रेट 49.21% है। अब देश में रिकवर हो चुके लोगों की संख्या सक्रिय मामलों की संख्या से ज्यादा है। 11 जून तक हमारे देश में 1,41,028 लोग रिकवर हो चुके हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा,…

पूर्वी लद्दाख से अरुणाचल सीमा तक चीन ने बढ़ाई सेना की तैनाती, LAC पर बढ़ रही भारतीय सेना की संख्या

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में पैदा हुए विवाद के समाधान के लिए भारत-चीन की तरफ से कई स्तरों पर लगातार चर्चा की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ यह बात सामने आई है कि चीन ने करीब 4 हजार किलोमीटर लंबे वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अपनी सेना की तैनाती कर दी है। इसके बाद भारत ने भी हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरूणाचल प्रदेश के अग्रिम ठिकानों पर युद्ध सामग्री को लगा कर दिया है। भारत-चीन के बीच सीमा को लेकर इस वक्त तनाव चरम पर है। यह विवाद…

इमरान ने की मदद की पेशकश, भारत ने दिखाया आईना, कहा- हमारा कोरोना पैकेज ही पाकिस्तान की GDP जितना बड़ा है

नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा मदद की पेशकश का जवाब देते हुए भारत ने कहा उनका देश खुद ही भारी कर्ज में डूबा हुआ है जो उनके सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 90 प्रतिशत है। दरअसल, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के साथ ही भयंकर कर्ज से जूझ रहे पाकिस्तान के PM इमरान खान ने भारत को मदद का प्रस्ताव दिया था। एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए इमरान ने दावा किया था कि भारत में 34 फीसद घर ऐसे है जिन्हें अगर कोई मदद नहीं मिली, तो…

पालघर लिंचिंग मामला में CBI जांच की मांग पर SC ने महाराष्ट्र सरकार को भेजा नोटिस

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में हिंसक भीड़ द्वारा दो साधुओं सहित तीन व्यक्तियों की कथित रूप से पीट पीट कर हत्या के मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो और NIA से कराने के लिये दायर याचिकाओं पर बृहस्पतिवार को राज्य सरकार से जवाब मांगा। न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पीठ ने वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से दो याचिकाओं पर सुनवाई के बाद महाराष्ट्र सरकार को नोटिस जारी किया। पहली याचिका ‘पंच दशबन जूना अखाड़ा’ के साधुओं और मृतक साधुओं के परिजनों ने दायर की…

मुश्किल वक़्त है देश में कोरोना समेत कई चुनौती, मुसीबत की दवाई सिर्फ मजबूती, इस आपदा को अवसर में बदलना है – प्रधानमंत्री मोदी

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज, 11 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) के 95 वें वार्षिक सत्र को संबोधित किया। कोलकाता में हो रहे इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत बंगाली भाषा में की। उन्होंने कहा कि पिछले 5-6 वर्षों में देश की नीति और रीति में भारत की आत्मनिर्भरता का लक्ष्य सर्वोपरि रहा है। अब कोरोना क्राइसिस ने हमें इसकी गति और तेज करने का सबक दिया है। इसी सबक से निकला है- आत्मनिर्भर भारत अभियान। हर वो…

कांग्रेस जो काम 55 साल में न कर सकी भाजपा ने उसे केवल पांच साल में करके दिखाया: नितिन गडकरी

भोपाल। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस जो काम 55 साल में नहीं कर सकी, उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने केवल पांच साल में कर दिया। भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश जन संवाद डिजिटल रैली को नागपुर से संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि कांग्रेस जो 55 साल में न कर सकी, वह मोदी जी के नेतृत्व में हमने केवल पांच साल में करके दिखाया। उन्होंने कहा कि पहली बार माओवादी नक्सलवाद हो या आतंकवादी हों, इनका खात्मा करने…

कश्मीरी सरपंच की हत्या पर वामपंथी, कांग्रेस परस्त सेक्युलर, अवार्ड वापसी और टुकड़े-टुकड़े गैंग क्यों है मौन? इनकी मानवता तभी फूटती है, जब कोई जिहादी एजेंडा हो’

न्यूज़ डेस्क। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने और रोज आतंकियों के सफाये से बौखलाये द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सरपंच अजय पंडिता की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या को लेकर पूरे देश में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों की काफी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लोगों ने इस घटना पर वामपंथियों, कांग्रेस परस्त सेक्युलर, लिबरल, अवार्ड वापसी और टुकड़े-टुकड़े गैंग की चुप्पी पर सवाल उठाया है। लोगों ने ट्विटर पर अपना आक्रोश जाहिर करते हुए पूछा है कि देश में…