भारत-चीन सीमा पर स्थिति नियंत्रण में, वार्ता से सभी मतभेद सुलझ जाएंगे : सेना प्रमुख जनरल नरवाणे

देहरादून। सेना प्रमुख जनरल MM नरवणे ने शनिवार को कहा कि चीन के साथ लगी देश की सीमा पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच जारी वार्ता से सभी मतभेद सुलझ जाएंगे। जनरल नरवणे ने यहां भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं सभी को आश्वस्त करना चाहूंगा कि चीन के साथ हमारी सीमाओं पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। हम श्रृंखलाबद्ध बातचीत कर रहे हैं जो कोर कमांडर स्तर की वार्ता से शुरू हुई…

कोविड- 19 पार्ट 2 : 56 दिनों बाद चीन में फिर लौटा कोरोना वायरस, बीजिंग के कई हिस्सों को किया गया लॉकडाउन, पहली से तीसरी तक कक्षाएं स्थगित

बीजिंग। कोरोना वायरस संक्रमण के एक बार फिर से मामले सामने आने के बाद चीन की राजधानी बीजिंग के कुछ हिस्सों को लॉकडाउन कर दिया गया है। बीजिंग में कोरोना वायरस संक्रमण के 2 और मामले समेत चीन में 10 नए मामले सामने आए हैं। इसके मद्देनजर प्रशासन ने बीजिंग में स्कूलों की पहली से तीसरी कक्षाएं खोलने की योजना को स्थगित कर दिया है। बीजिंग में 56 दिनों के अंतराल के बाद गुरुवार (11 जून) को कोविड-19 का पहला मामला समाने आया था। शुक्रवार (12 जून) को दो और…

ओडिशा: महानदी में 11 साल बाद उभरा 500 वर्ष पुराना गोपीनाथ मंदिर, नदी से बाहर दिखने लगा मंदिर का शिवाला, देखने को जुटी भीड़

न्यूज़ डेस्क। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के नयागढ़ जिले में महानदी के जल में 500 साल पुराने गोपीनाथ मंदिर के अवशेष दिखाई दिए हैं। कहा जा रहा है इससे पहले यह मंदिर 11 साल पहले नजर आया था। इसके बाद इसके अग्र भाग के दर्शन पानी का स्तर कम होने से अब फिर हुए हैं। इसे देखने के लिए पद्मवती गाँव के पास काफी संख्या में लोग पहुॅंचे। ज्ञात हो कि, नयागढ़ जिल में यह खोज INTACH की महानदी वैली हेरिटेज साइट्स डॉक्यूमेंटेशन प्रोजेक्ट का हिस्सा है। प्रोजेक्ट असिस्टेंट दीपक…

कोरोना मरीजों के साथ जानवरों से भी बदतर सलूक’, दिल्ली में कोरोना पर SC सख्त, केजरीवाल सरकार को फटकारा, किया राज्यों को नोटिस जारी

न्यूज़ डेस्क। कोरोना मरीजों के उपचार में लापरवाही और संक्रमण से मरे लोगों के शव के साथ दुर्व्यवहार पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार को फटकार लगाते हुए उससे जवाब मॉंगा है। शीर्ष अदालत ने कहा है कि दिल्ली के अस्पतालों का बुरा हाल है। शवों के साथ अनुचित व्यवहार किया जा रहा है। कुछ शव कूड़े में मिले हैं। यह बताता है कि लोगों के साथ जानवरों से भी बदतर सलूक किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली के सरकारी अस्पताल…

CM योगी के बाद अब मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप बढ़ाई गई सुरक्षा

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी के बाद शुक्रवार को CM आवास को भी बम से उड़ा देने की धमकी दी गई है। यह धमकी यूपी पुलिस के 112 कंट्रोल रूम में मिली। इसके बाद एहतियात के तौर पर सीएम आवास के आस-पास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जैसे ही अधिकारियों को इस धमकी की जानकारी हुई हड़कंप मच गया, क्योंकि कुछ दिन पहले ही इसी तरह मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी मिली थी। उस मामले में एटीएस ने आरोपी कामरान…

गृह मंत्रालय ने अनलॉक 1.0 में नाइट कर्फ्यू को लेकर जारी की नई गाइडलाइन, हाई-वे पर इन वाहनों को मिलेगी छूट

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते केसों के बीच गृह मंत्रालय ने अनलॉक 1.0 में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू नाइट कर्फ्यू को लेकर एक बार फिर स्थिति स्पष्ट की है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि इस जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य लोगों के घरों से बाहर जाने पर रोक रहनी चाहिए। हालांकि, हाईवे पर गाड़ियों को नहीं रोकने का आदेश दिया गया है। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने शुक्रवार को कहा, ”रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लोगों के…

कोविड-19 : ब्रिटेन को पछाड़ दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश बना भारत, तीन लाख के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

नई दिल्ली। देश में पहली बार 24 घंटों में कोविड-19 संक्रमण के नये मामले 10,000 के पार पहुंच गए हैं और संक्रमण के कुल मामले 2,97,535 हो गए हैं जबकि एक दिन में कुल संक्रमित लोगों में से सबसे अधिक 396 संक्रमित लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या 8,498 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,956 नये मामले सामने आए। Coronavirus tests by country and per 1M population added to the main table +…

ओवैसी के मंच से ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने वाली अमूल्या लियोना को देर रात मिली जमानत, पुलिस नहीं कर पाई तय समय में चार्जशीट दाखिल

न्यूज़ डेस्क। AIMIM पार्टी के नेता और सांसद असदुद्दीन ओवैसी की CAA के विरोध में आयोजित रैली में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने वाली अमूल्या को जमानत मिल गई है। बेंगलुरु की एक अदालत ने बीती रात अमूल्या लियोन को जमानत दे दी। इस लड़की ने 20 फरवरी को एक एंटी-CAA -NRC रैली में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा बुलंद किया था। देश विरोधी नारे लगाने के जुर्म में अमूल्या लियोन की गिरफ्तारी हुई थी। गिरफ्तारी के 90 दिन की अवधि के अंदर यानी कि 20 मई तक बंगलूरू पुलिस को…

कोरोना वायरस के खर्चीले इलाज को लेकर ESIC की बड़ी तैयारी, कम सैलरी वाले भी उठा सकेंगे बेहतर सुविधा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खर्चीले इलाज को लेकर लोग डरे हुए हैं। उन्हें लगता है कि अगर कोरोना से संक्रमित हुए तो निजी अस्पतालों में इलाज करा नहीं सकेंगे। साथ ही राज्य सरकार के अस्पतालों की हालत को लेकर खौफनाक रिपोर्टें मिल रही हैं। ऐसे में कहां जाएंगे, क्या करेंगे? इस तरह के सवाल लोगों को परेशान करने लगे हैं। खासकर ऐसे लोग जिनकी सैलरी कम है, वो अधिक चिंतित है। अगर आपकी सैलरी 21 हजार से कम है तो आप ESIC के मेडिकल लाभ के हकदार हैं। जाहिर…

रामचंद्र गुहा के गुजरात ट्वीट पर निर्मला सीतारमण ने दिया करारा जवाब, चिंता करने की जरूरत नहीं ‘‘अर्थव्यवस्था निश्चित रूप से सुरक्षित हाथों में है

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और इतिहासकार रामचंद्र गुहा के बीच बृहस्पतिवार को टि्वटर पर शब्दों के बाण चले। मंत्री ने गुहा से कहा कि उन्हें अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह ‘सुरक्षित हाथों’ में है। इससे पहले, दिन में इस इतिहासकार ने ब्रिटिश लेखक फिलिप स्प्राट की 1939 की एक टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा कि गुजरात आर्थिक रूप से मजबूत था‘सांस्कृतिक रूप से पिछड़ा था।’ उसके बाद सीतारमण ने एक लेख का वेबलिंक पोस्ट किया जो सितंबर 2018 मेंप्रकाशित हुआ था।…