मन की बात : भारत अगर मित्रता निभाना जानता है तो आंख में आंख डालकर उचित जवाब देना भी जानता है : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की जमीन पर आंख उठाकर देखनेवालों को करारा जवाब मिला है। उन्होंने कहा कि भारत मित्रता निभाना जानता है तो आंख-में-आंख डालकर देखना और उचित जवाब देना भी जानता है। हमारे वीर सैनिकों ने दिखा दिया है कि वो कभी भी मां भारती के गौरव पर आंच नहीं आने देंगे। इसके अलावा मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि यह भी कहा कि संकट आने…

कोविड-19 : अभी खत्म होने से काफी दूर है कोरोना वायरस, दूसरा दौर शुरू होने का खतरा बढ़ा : एंजेला मर्केल

बर्लिन। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने शनिवार को आगाह किया कि कोरोना वायरस महामारी अभी खत्म होने से काफी दूर है और स्थानीय स्तर पर इसके प्रकोप के चलते महामारी का दूसरा दौर शुरु होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 हजार से अधिक नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या पांच लाख से अधिक हो गई है और वह संक्रमितों के मामले में अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद चौथे स्थान पर आ गया है। इसके अलावा मिस्र और…

छग में गोबर खरीदी: आर्थिक नवाचार या राजनीतिक ‘अवशेष’वाद’…!

यकीनन छत्तीसगढ़ सरकार का यह फैसला गोबर को प्रतिष्ठा दिलाने वाला है। वरना ‘पंच गव्य’ का यह पांचवा तत्व आर्थिक रूप से भी उपेक्षित ही रहा है। बावजूद इसके कि गाय बराबर गोबर कर रही हैं। लेकिन किसी सरकार का ध्यान इस बात पर गंभीरता से नहीं गया कि गोबर गोपालक के साथ-साथ सरकार की माली हालत को भी बदल सकता है। यह पहल इसलिए भी अनूठी है, क्योंकि कोरोना काल में मप्र सहित देश की कई राज्य सरकारों ने शराब को ही आर्थिक वैतरणी माना हुआ था। अब इस…

राजीव गांधी फाउंडेशन को लेकर बीजेपी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, पूछा- पीएम नेशनल रिलीफ फंड से 2005-08 तक राजीव गांधी फाउंडेशन को पैसा क्यों गया?

नई दिल्ली। राजीव गांधी फाउंडेशन को लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कांग्रेस और सोनिया गांधी पर एक बड़ा हमला किया। बीजेपी ने सवाल किया कि 130 करोड़ देशवासी जानना चाहते हैं कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए क्या-क्या काम किया। कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए बीजेपी अध्यक्ष JP नड्डा ने कहा कि कांग्रेस बताए कि चीन की तरफ से राजीव गांधी फाउंडेशन को पैसा क्यों दिया गया। उन्होंने राजीव गांधी फाउंडेशन से लेकर मेहुल चौकसी से दान लेने के मामले पर भी सवाल खड़े किए।…

भारतीय नौसेना की और बढ़ी ताकत, स्वदेशी तकनीक से विकसित एंटी-टॉरपीडो मिसाइल सिस्टम ‘मारीच’ जंगी बेड़े में शामिल

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने कहा कि इसने स्वदेश निर्मित उन्नत टॉर्पीडो विध्वंसक प्रणाली ‘मारीच’ को अपने बेड़े में शामिल कर लिया है जो अग्रिम मोर्चे के सभी युद्धपोतों से दागी जा सकती है। यह प्रणाली किसी भी टॉर्पीडो हमले को विफल करने में नौसेना की मदद करेगी। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित ‘मारीच’ प्रणाली हमलावर टॉर्पीडो का पता लगाने, उसे भ्रमित करने और नष्ट करने में सक्षम है। नौसेना ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘निर्दिष्ट नौसैन्य मंच पर लगे इस प्रणाली के प्रतिरूप ने सभी प्रायोगिक…

भारतीय शहीदों के सम्मान की तरह, LAC पर मारे गए चीनी सैनिकों के परिवार मांग रहे हैं सम्मान, ड्रैगन ने कहा- बाद में बताएंगे

बीजिंग,नई दिल्ली। LAC पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में 15 जून की रात हिंसक झड़प में भारत और चीन दोनों ही देशों के सैनिकों की जान गई। लेकिन चीन में सैनिकों और उनके परिवार का सम्मान तो दूर की बात जनता को उन सैनिकों के नाम तक नहीं बताए जाते हैं जो लड़ते हुए मारे गए। भारत की तरह शहीदों के सम्मान की मांग कर रहे चीनी सैनिकों के परिवारों को शांत करने की कोशिश करते हुए ड्रैगन ने कहा दिया है कि बाद में बताएंगे। सत्ताधारी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी…

चोर को सारी दुनिया चोर नजर आती है, जिस तरह कांग्रेस UPA (PMNRF) गलत इस्तेमाल किया, इसलिए कांग्रेस ने PM केयर्स फंड के इस्तेमाल को लेकर बार-बार सवाल किया

न्यूज़ डेस्क। आम तौर पर कहा जाता है कि चोर को सारी दुनिया चोर नजर आती है। ये बात कांग्रेस पर पूरी तरह से फीट बैठती है, क्योंकि मोदी सरकार द्वारा किए जाने वाले हर काम में उसे घोटाले नजर आते हैं। कांग्रेस ने PM केयर्स फंड के पैसे के इस्तेमाल को लेकर बार-बार सवाल किया। उसे आशंका थी कि जिस तरह कांग्रेस की नेतृत्व वाली UPA सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) का गलत इस्तेमाल किया, उसी तरह मोदी सरकार भी PM केयर्स फंड का इस्तेमाल कर रही…

प्रधानमंत्री मोदी ने किया आत्‍मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान का शुभारंभ, इस योजना से मिलेगा 1.25 करोड़ मजदूरों को रोजगार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार, 26 जून को आत्‍मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत करीब सवा करोड़ मजदूरों को रोजगार मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम सभी ने अपने व्यक्तिगत जीवन में अनेक उतार-चढ़ाव देखे हैं। हमारे सामाजिक जीवन में भी, गांव में, शहर में, अलग-अलग तरह की कठिनाइयां आती ही रहती हैं। लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि योगी जी के नेतृत्व में, जिस तरह आपदा को अवसर में बदला गया है, जिस तरह वो जी-जान से जुटे हैं, देश…

वीडियो सन्देश में सोनिया – राहुल गांधी ने मोदी को घेरा, पूछा- चीन के कब्जे से कब और कैसे जमीन वापस लेगी सरकार

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक बार फिर लद्दाख में चीनी घुसपैठ को लेकर सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने सरकार से पूछा है कि लद्दाख में जिस जमीन पर चीन ने कब्जा किया है सरकार वह कब और कैसे लेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सेना के साथ खड़ी है। सरकार को सेना को पूरी ताकत देनी चाहिए। वहीं, कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चीन ने तीन जगह हमारी जमीन पर कब्जा किया है। PM मोदी बिना डरे देश…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार-यूपी में बिजली गिरने से हुई लोगों की मौत पर जताया दुख

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश तथा बिजली गिरने के कारण हुई लोगों की मौत पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, ‘बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों के निधन का दुखद समाचार मिला। राज्य सरकारें तत्परता के साथ राहत कार्यों में जुटी हैं। इस आपदा में जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना प्रकट करता…