CBSE ने 9वीं से 12वीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम को 30 प्रतिशत तक किया कम

नई दिल्ली। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कोविड-19 चलते पढ़ाई को हुए नुकसान के मद्देनजर 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम को 30 प्रतिशत तक कम कर दिया है। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को यह घोषणा की। निशंक ने ट्वीट किया, देश और दुनिया में व्याप्त असाधारण परिस्थितियों को देखते हुए सीबीएसई को पाठ्यक्रम संशोधित करने और कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों पर से भार कम करने की सलाह दी गई थी। उन्होंने लिखा, मैंने इस फैसले पर, कुछ…

प्रधानमंत्री मोदी 10 जुलाई को करेंगे एशिया के सबसे बड़े सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण, भारत दुनिया में सबसे सस्ती सौर ऊर्जा उत्पादन करने वाला देश बना

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश से किय वादा पूरा करते हुए ऊर्जा सेक्टर को रौशन कर दिया। मोदी राज में भारत दुनिया में सबसे सस्ती सौर ऊर्जा का उत्पादन करने वाला देश है। प्रधानमंत्री मोदी 10 जुलाई को मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एशिया के सबसे बड़े सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रीवा अल्ट्रा मेगा सौर परियोजना को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस सौर ऊर्जा परियोजना की क्षमता 750 मेगावाट है। मध्यप्रदेश में विंध्य क्षेत्र के इस रीवा सोलर प्लांट…

ब्रिटेन में ‘इंडिया ग्लोबल वीक’ 2020 को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, कोविड-19 की छाया से बाहर निकलने करेंगे विचार

लंदन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार से ब्रिटेन में आयोजित ‘इंडिया ग्लोबल वीक 2020’ में एक प्रमुख विश्वव्यापी संबोधन देंगे जिसमें भारत के व्यापार और विदेशी निवेश की संभावनाओं पर, उनके ध्यान केंद्रित करने की संभावना है। इंडिया इंक ग्रुप के चेयरमैन और CEO मनोज लाडवा ने कहा, ‘‘जैसा कि विश्व कोविड-19 की छाया से बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है, भारत अपनी अपार प्रतिभा, अपनी तकनीकी क्षमता और नेतृत्व के लिए बढ़ती चाह के साथ वैश्विक मामलों में एक केंद्रीय भूमिका निभा रहा है। मुझे विश्वास है कि…

राहुल गाँधी डॉक्टर नहीं, जो उन्हें वेंटिलेटर जाँचना आता हो: AgVa के प्रोफ़ेसर ने कहा- मैं दिखाना चाहूँगा उन्हें डेमो

न्यूज़ डेस्क। कोरोना वायरस से निपटने के लिए पीएम केयर्स फंड के तहत वेंटिलेटर्स का निर्माण करने वाली कंपनी एगवा हेल्थकेयर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों का जवाब दिया है। कंपनी का दावा है कि उसके वेंटिलेटर अन्य कंपनियों की तुलना में बेहद सस्ते हैं। कंपनी के सह-संस्थापक दिवाकर वैश्य ने बताया कि इस बाजार में अंतरराष्ट्रीय विक्रेताओं का बहुत बड़ा नेक्सस है। ऐसे में, वे सभी लोगों ने इस प्रोजेक्ट के समर्थन की उम्मीद नहीं करते। #PMCares opacity is:1. Putting Indian lives at risk.2. Ensuring public money…

1962 में भी गलवान से पीछे हटी थी चीनी सेना, मारी थी पलटी, बाद में भरोसा तोड़ किया था युद्ध

नई दिल्ली। भारत-चीन के बीच जारी कड़वाहट अब कम होने लगी है । जमीन हड़पने का प्रयास करने वाले ड्रैगन ने अब अपने कदम पीछे कर लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीनी सैनिक पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून को हुई हिंसा वाली जगह से 2 किमी पीछे हट गए हैं। लेकिन क्या चीनी सैनिकों का पीछे हटना शांति का संदेशा है ? कहते हैं कि इतिहास से सीखने वाला ही आगे बढ़ता है। ऐसे में भारत-चीन के बीच 1962 में हुए युद्ध को भला कैसे भूला…

जयपुर की कंपनी ने बनाया वीडियो कॉल App, एक साथ हो सकते हैं 2,000 लोग शामिल

नई दिल्ली। जयपुर की सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी डेटा इंजेनियस ग्लोबल ने वीडियो कांफ्रेन्सिंग ऐप ‘वीडियोमीट’ विकसित किया है। कंपनी का दावा है कि इसके जरिये एक साथ 2,000 लोग ऑनलाइन बैठक कर सकते हैं। कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी अजय दत्ता ने कहा कि इस एप के जरिये एक सत्र में लोगों के ऑलाइन भाग लेने को लेकर कोई सीमा नहीं है क्योंकि यह उपयोगकर्ता के पास ‘बैंडविड्थ’ और ‘होस्टिंग’ की उपलब्ध सुविधा पर निर्भर करेगा। @VIDEO_MEET appreciated in Govt. of India’s Innovation Challenge for Video Conferencing. @GoI_MeitY@GovtOfIndia_@dataingenious@ajaydata…

चीन से 1962 की हार के बाद राष्ट्रकवि दिनकर ने प्रधानमंत्री नेहरू को हार के लिए ठहराया जिम्मेवार, कहा था ‘घातक’

न्यूज़ डेस्क। 1962 में चीन के हाथों भारत की पराजय से देश की जनता तो मर्माहत थी ही, हमारे बुद्धिजीवी और साहित्यकार भी बहुत दुखी थे। सभी चीन के साथ भारत की कमजोर विदेश नीति और अशक्त रक्षा नीति को इस हार के लिए जिम्मेवार ठहरा रहे थे। ऐसे में आग, विरोध, विद्रोह और राष्ट्रीय स्वाभिमान को आवाज देने के लिए मशहूर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर कैसे चुप रह सकते थे। कविवर दिनकर ने चीन की हार के बाद ही ‘परशुराम की प्रतीक्षा’ नाम की काव्य पुस्तक की रचना की।…

व्हाइट हाउस का विश्व को स्पष्ट संदेश, चीन के साथ संघर्ष में अमेरिका की सेना भारत के साथ खड़ी रहेगी

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी सेना भारत और चीन के बीच या कहीं और भी संघर्ष के संबंध में उसके साथ ‘‘मजबूती से खड़ी रहेगी।’’ नौसेना द्वारा क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को बढ़ाने के लिए दक्षिण चीन सागर में दो विमान वाहक पोत तैनात किये जाने के बाद अधिकारी का यह बयान आया है। व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टॉफ मार्क मीडोज ने एक सवाल के जवाब में ‘फॉक्स न्यूज’ को बताया, ‘‘संदेश स्पष्ट है। हम खड़े होकर चीन को या किसी…

विरोध के बावजूद दक्षिण चीन सागर में अमेरिका ने किया युद्धाभ्यास, दिखाया अपना दमखम, धौंस जमा रहे चीन को दिया जवाब

न्यूज़ डेस्क। अमेरिकी नौसेना ने विवादित दक्षिण चीन सागर में युद्धाभ्यास कर चीन को अपना दमखम दिखाया है। यह अभ्यास समुद्री क्षेत्र में फिलीपींस, वियतनाम जैसे पड़ोसी मुल्कों पर धौंस जमा रहे चीन को अमेरिका का जवाब माना जा रहा है। अमेरिकी नौसेना ने कहा कि उसके युद्धपोत यूएसएस निमित्ज और यूएसएस रोनाल्ड रीगन ने अन्य पोत और विमानवाहक पोत के जरिये दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में युद्धाभ्यास किया। उसने कहा कि अभ्यास का उद्देश्य हवाई रक्षा क्षमता बढ़ाने के साथ विमान वाहक पोत से लंबी दूर तक मार करने…

श्रावण मास के पहले सोमवार को पहली बार बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ का भक्तों ने किया ऑनलाइनदर्शन

न्यूज़ डेस्क। झारखंड उच्च न्यायालय के आदेशानुसार श्रावण मास के प्रथम दिन ही यहां स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम और दुमका स्थित बासुकीनाथ मंदिर में भगवान शंकर के पूजन एवं श्रृंगार का दर्शन भक्तों ने ऑनलाइन किया। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि श्रावण माह के प्रथम दिन देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम में सरदार पंडा गुलाबानंद ओझा ने गर्भगृह में पूजन एवं श्रृंगार प्रातः पौने पांच से साढ़े पांच बजे तक किया। जिसका तय वेबसाइट तथा टीवी चैनलों के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया और पूरे विश्व में भक्तों ने…