LAC पर भारत को मिली बड़ी कूटनीतिक जीत, गलवान घाटी से पीछे हटते दिखी चीनी सेना: सूत्र

न्यूज़ डेस्क। गलवान मामले पर भारत को एक बड़ी कूटनीतिक जीत हासिल हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के कड़े तेवर के बाद चीनी सैनिकों के गलवान घाटी से 2 किलोमीटर पीछे हटने के खबर है। ‘द हिन्दू’ की खबर के अनुसार चीनी सेना झड़प वाली जगह के पेट्रोल प्वाइंट 14 से करीब 2 किलोमीटर पीछे चली गई है और दोनों पक्षों के सैनिकों के बीच एक बफर जोन बना दिया गया है। बफर जोन दो देशों की सीमा के बीच का खाली इलाका होता है। दोनों…

कोविड- 19 : कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत रूस को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंचा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के दौर में रविवार को एक और बुरी खबर यह है कि भारत अब दुनिया में कोविड-19 से तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन गया है। पहले अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद भारत चौथे स्थान पर था, लेकिन पिछले कुछ दिनों में लगातार बड़ी संख्या में कोविड-19 के मामले आने के कारण भारत में रूस से अधिक मामले हो गये हैं। पूरी दुनिया से कोविड-19 के आंकड़े जुटाने वाले वर्ल्डो मीटर के अनुसार, रूस में अभी तक 6,81,251 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए…

7 मुस्लिम परिवारों ने स्वेच्छा से अपनाया हिंदू धर्म, दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर (रिटायर्ड) भी शामिल

न्यूज़ डेस्क। दिल्ली से मात्र 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक गाँव है – भोगीपुर। हरियाणा के सोनीपत जिले का यह गाँव आज चर्चा में रहने वाला है। कारण है 7 मुस्लिम परिवारों का अपनी इच्छा से हिंदू धर्म का अपनाना। भोगीपुर में 7 मुस्लिम परिवारों ने स्वेच्छा से हिन्दू धर्म अपना लिया। न तो उन्हें धर्मान्तरण के लिए किसी तरह से मजबूर किया गया और न ही प्रलोभन दिया गया। जिन 7 परिवारों ने हिंदू धर्म अपनाया है, इनके नाम, गोत्र सब हिन्दू वाले ही हैं। हालाँकि ये…

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती आज, PM मोदी ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि देश की एकता को मजबूती प्रदान करने के लिए उन्होंने साहसिक प्रयास किए। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर मैं नमन करता हूं। वे एक सच्चे देशभक्त थे, जिन्होंने देश के विकास में अतुलनीय योगदान दिया।’’ I bow to Dr. Syama Prasad Mookerjee on his Jayanti. A devout patriot, he made exemplary contributions towards India’s development. He made courageous efforts…

खालिस्तान समर्थक ‘सिख फॉर जस्टिस’ से जुड़े 40 वेबसाइटों पर सख्त कार्रवाई, केंद्र सरकार ने लगाया बैन

नई दिल्ली। सरकार ने गैर कानूनी समूह ”सिख फॉर जस्टिस” से संबंधित 40 वेबसाइटों को प्रतिबंधित कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रविवार (5 जुलाई) को यह जानकारी दी। अमेरिका का ‘सिख फॉर जस्टिस’ समूह दरअसल खालिस्तान का समर्थन करता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “यूएपीए 1967 के अंतर्गत ‘सिख फॉर जस्टिस’ एक गैरकानूनी संगठन है, जिसने अपने फायदे के लिए समर्थकों को जुटाने के मकसद से एक अभियान शुरू किया था। गृह मंत्रालय की सिफारिश पर इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आईटी एक्ट 2000…

PM नरेंद्र मोदी अमेरिका को स्वतंत्रता दिवस पर दीं शुभकामनाएं, इसके जवाब में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- अमेरिका भी भारत को प्यार करता है

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देश के 244वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि अमेरिका भारत से प्यार करता है। अमेरिका में चार जुलाई को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। अमेरिका इस दिन 1776 में ब्रितानी साम्राज्य से आजादी के घोषणापत्र के प्रकाशन का जश्न मनाता है। अमेरिका में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को ट्रम्प और अमेरिकी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, ‘‘इस…

लेह से लौटते ही PM मोदी ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर 40 मिनट तक हुई बात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह राष्ट्रपति भवन में महामहिम रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। करीब 40 मिनट तक प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से बातचीत की। पीएम मोदी ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर राष्ट्रपति कोविंद से बात की। Prime Minister @narendramodi called on President Kovind and briefed him on the issues of national and international importance at Rashtrapati Bhavan today. pic.twitter.com/yKBXCnfboE — President of India (@rashtrapatibhvn) July 5, 2020 ज्ञात हो कि चीन के साथ गतिरोध के बीच बीते दिनों प्रधानमंत्री मोदी ने अचानक लेह…

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भारत का पहला स्वदेशी सोशल मीडिया App ‘Elyments’ किया लॉन्च

नई दिल्ली। आज उपराष्ट्रति वेंकैया नायडू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत का पहला सोशल मीडिया App एलिमेंट्स (Elyments) लॉन्च कर दिया है। वैंकेया नायडू ने ट्वीट करते हुए कहा है कि आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर एलीमेंट्स मोबाइल एप्प का लोकार्पण करने का सुयोग प्राप्त हुआ। आत्म निर्भरता की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम रखने के लिए, इससे शुभ संयोग नहीं हो सकता है। आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर एलीमेंट्स मोबाइल एप्प का लोकार्पण करने का सुयोग प्राप्त हुआ। आत्म निर्भरता की दिशा में यह…

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘आत्मनिर्भर भारत ऐप इनोवेशन चैलेंज’ ऐप लांच, लोगों को किया भाग लेने के लिए आमंत्रित

नई दिल्ली। सरकार द्वारा 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाये जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्टार्ट-अप तथा तकनीकी क्षेत्र के लोगों को ‘आत्मनिर्भर भारत ऐप नवप्रवर्तन चुनौती’ में भाग लेने को आमंत्रित किया। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री ने भारतीय ऐप निर्माताओं और नवोन्मेषकों को प्रोत्साहित करने के लिए इसकी शुरुआत की है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा कि इससे ‘आत्मनिर्भर ऐप पारिस्थितिकी तंत्र’ बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने लिंक्डइन पर एक लेख में कहा, ‘‘कौन जानता है कि…

भाजपा के लिए सत्ता लोगों की सेवा का माध्यम है, पार्टी कार्यकर्ताओं से बोले PM मोदी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए सत्ता लोगों की सेवा का माध्यम है। PM नरेंद्र मोदी ने ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम में शनिवार (4 जुलाई) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत में यह कहा। वैश्विक महामारी को रोकने के लिए देश में लगे लॉकडाउन के दौरान भाजपा द्वारा किए गए जनहित कार्यों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सेवा कार्यक्रमों की इतनी बड़ी व्यापकता, इतनी बड़ी विविधता, इतने बड़े स्केल पर, इतने लंबे समय तक सेवा, मुझे लगता है…