मदुरै (तमिलनाडु )। देशभर में पुजारियों की बेरहमी से हत्या की कई वारदातें सामने आ रही हैं। अभी राजस्थान, उत्तर प्रदेश का मामला ठंडा भी नहीं हुआ की अब तमिलनाडु के प्रसिद्ध पंडित मुसनीश्वर मंदिर के एक पुजारी की अज्ञात हमलवारों ने मंदिर परिसर में घुसकर डंडों और अन्य हथियारों से पीट पीटकर बेहद क्रूरता से हत्या कर दी। ज्ञात हो कि इससे पहले राजस्थान में जमीन विवाद में पुजारी को जिंदा जला दिया गया था और यूपी में भी जमीन के विवाद को लेकर पुजारी को गोली मारी गई…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
जम्मू-कश्मीर: फारूक अब्दुल्ला बोले- चीन की मदद से जम्मू-कश्मीर में बहाल हो सकता है अनुच्छेद 370
श्रीनगर। नेशनल कांफ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जम्मू-कश्मीर में दोबारा अनुच्छेद 370 की बहाली में चीन से मदद मिल सकती है। इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार के इस कदम का समर्थन करने वालों को गद्दार बताया है। फारूक अब्दुल्ला ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, ”जहां तक चीन का सवाल है मैंने तो कभी चीन के राष्ट्रपति को यहां बुलाया नहीं। हमारे वजीर-ए-आजम (प्रधानमंत्री) ने उसे गुजरात में बुलाया,…
#स्वामित्वयोजना : स्वामित्व योजना के तहत प्रॉपर्टी कार्ड वितरण का शुभारंभ करते हुए बोले PM मोदी, आत्मनिर्भर भारत अभियान में देश ने उठाया एक बड़ा कदम, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रॉपर्टी कार्ड देश के प्रत्येक गांवों में पहुंचे
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 6 राज्यों के 763 गांवों में स्वामित्व योजना के अंतर्गत प्रॉपर्टी कार्ड के वितरण का शुभारंभ किया। PM मोदी ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत अभियान में आज देश ने एक और बड़ा कदम उठा दिया है। स्वामित्व योजना, गांव में रहने वाले हमारे भाई-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने में बहुत मदद करने वाली है। आज हरियाणा, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के हज़ारों परिवारों को उनके घरों के कानूनी कागज सौंपे गए हैं। और अगले तीन-चार साल में…
राजस्थान के बाद अब उत्तर प्रदेश में पुजारी (सम्राट दास) को बनाया निशाना, जमीनी विवाद को लेकर किया हमला मारी गोली, मामला दर्ज, हालत गंभीर लखनऊ रेफर
गोंडा (यूपी)। राजस्थान में पुजारी को जिंदा जलाने के बाद अब उत्तर प्रदेश में जमीन विवाद में गोंडा जिले में एक पुजारी को गोली मारी गई है। यह मामला कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र के तिर्रे मनोरमा का है। बताया जा रहा है कि श्री राम जानकी मंदिर के पुजारी को शनिवार की रात लगभग दो बजे गोली मार दी गई। गोली लगने से पुजारी अतुल बाबा उर्फ सम्राट दास गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर…
जयप्रकाश नारायण और नानाजी की जयंती पर PM मोदी बोले- लोकतंत्र पर हमला हुआ तो उन्होंने एक मजबूत आंदोलन का नेतृत्व किया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोक नायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि “जब हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला हुआ था, तो उन्होंने इसकी रक्षा के लिए एक मजबूत जन आंदोलन का नेतृत्व किया।” प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “मैं लोकनायक जेपी को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। उन्होंने भारत की आजादी के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी और जब हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला हुआ, तो उन्होंने इसकी रक्षा के लिए एक मजबूत जन आंदोलन का नेतृत्व किया। उनके लिए, राष्ट्रहित…
राहुल का तंज, कहा- नॉन बुलेट प्रूफ ट्रक में जवान, प्रधानमंत्री के लिए करोड़ों का विमान
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सैनिकों के लिए बिना बुलेट प्रूफ वाले वाहन के प्रावधान को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन हालात में प्रधानमंत्री के लिए 8,400 करोड़ रुपये का विमान खरीदा जा रहा है। उन्होंने कुछ सैनिकों के बीच कथित बातचीत का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘हमारे जवानों को नॉन-बुलेट प्रूफ़ ट्रकों में शहीद होने भेजा जा रहा है और प्रधानमंत्री के लिए 8400 करोड़ के हवाई जहाज़! क्या यह न्याय है?’’ हमारे जवानों को नॉन-बुलेट…
हाथरस कांड के बाद महिला सुरक्षा को लेकर देशभर में फूटा गुस्सा, HMO ने महिलाओं की सुरक्षा पर जारी किए नए निर्देश, दुष्कर्म के मामले में दो महीने में पूरी हो जांच
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और उनके खिलाफ होने वाले अपराधों से निपटने के लिए राज्यों को नये सिरे से परामर्श जारी किया है और कहा कि नियमों के अनुपालन में पुलिस की असफलता से ठीक ढंग से न्याय नहीं मिल पाता। उत्तर प्रदेश के हाथरस में महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्या को लेकर देशभर में फूटे गुस्से के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तीन पन्नों का विस्तृत परामर्श जारी किया है। गृह मंत्रालय ने कहा कि CRPC के तहत संज्ञेय अपराधों में अनिवार्य…
#FakeNaxalBhabhi : हाथरस केस में PFI के बाद अब नक्सल कनेक्शन का नया खुलासा, पीड़िता की भाभी बनकर रह रही थी प्रियंका वाड्रा से गले मिलने वाली संदिग्ध महिला
न्यूज़ डेस्क। हाथरस गैंगरेप केस में एक बड़ा खुलासा हुआ है। यहां PFI के बाद अब नक्सल कनेक्शन भी सामने आया है। हाथरस के बूलगढ़ी गांव की मृत दलित लड़की के घर पर 16 सितंबर के बाद से ही सक्रिय फर्जी ‘भाभी’ अब गायब हैं। फर्जी रिश्तेदार बन घर में रहकर पीड़ित परिवार को भड़काने के साथ मीडिया में काफी बयान देने वाली भाभी अब सीन से गायब हैं। हाथरस के बहाने उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश का माहौल खराब करने वाली इस महिला का नक्सल कनेक्शन है। देश…
भारतीय मूल के अमेरिकी उद्यमी ने शुरू किया ‘ट्रंप है तो सेफ हैं’ अभियान
वाशिंगटन । अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के एक उद्यमी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक डैनी गायकवाड़ ने ‘ट्रंप है तो सेफ हैं’ नामक एक अभियान शुरू किया है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी मिली है। फ्लोरिडा में रहने वाले धारावाहिक उद्यमी ने गुरुवार को अमेरिकन बाजार न्यूज आउटलेट को बताया, मैंने देखा कि राष्ट्रपति ट्रंप रेस में घायल हैं। इसलिए मैं उन्हें अपना समर्थन देने के लिए अपना पैसा खर्च कर रहा हूं। उन्होंने कहा, हाल के महीनों में मुझे राष्ट्रपति और उपाध्यक्ष माइक पेंस से…
काले धन के खिलाफ भारत को मिली बड़ी सफलता, स्विस बैंक ने भारतीय खाताधारकों की दूसरी सूची भारत सरकार को भेजी
नई दिल्ली (बर्न)। भारत को स्विट्जरलैंड के साथ सूचना संधि के स्वत: आदान-प्रदान के तहत अपने नागरिकों और संस्थाओं के स्विस बैंक खाते के विवरण का दूसरी सूची मिली है, जो विदेशों में कथित रूप से काले धन के खिलाफ सरकार की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। स्विटजरलैंड ने कहा है कि 86 देशों के साथ 31 लाख वित्तीय खातों के बारे में जानकारी साझा की गई है। भारत उन 86 देशों में शामिल है, जिनके साथ स्विट्जरलैंड के संघीय कर प्रशासन (FTA) ने इस साल…
