चुनाव वाले राज्यों में 15 अक्टूबर से पहले सभाएं करने की अनुमति, दिशानिर्देशों का करना होगा करना होगा सख्ती से पालन

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने गुरुवार को दिशानिर्देशों में संशोधन करते हुए राजनीतिक दलों को 15 अक्टूबर से पहले रैलियां आयोजित करने की अनुमति दे दी है। ये अनुमति उन 12 राज्यों को दी गई है, जहां चुनाव होने हैं। यह आदेश चुनाव आयोग द्वारा बिहार के विधानसभा चुनाव और 11 राज्यों में उपचुनावों की घोषणा करने के बाद आया है। राज्यों में 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को ये चुनाव होने हैं। एक अधिसूचना में गृह मंत्रालय ने कहा कि खुले स्थानों में 15 अक्टूबर के पहले…

प्रधानमंत्री मोदी ने किया भाई तारु सिंह जी को उनकी 300वीं जयंती पर नमन

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाई तारु सिंह जी को उनकी 300वीं जयंती के अवसर पर नमन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक ट्वीट संदेश में कहा, “उनकी 300वीं जयंती के विशेष अवसर पर मैं महान भाई तारु सिंह जी को नमन करता हूं। उनका नाम हमेशा साहस और निडरता का पर्याय रहेगा। उन्‍होंने हमेशा अपनी संस्कृति के साथ-साथ लोकाचार पर गर्व किया और अन्‍याय के आगे कभी नहीं झुके। वे लाखों लोगों को लगातार प्रेरित कर रहे हैं।” On the special occasion of his 300th birth anniversary, I…

राजस्थान में पुजारी को जलाने के मामले में भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- गहलोत का इस्तीफा लें राहुल गांधी

नई दिल्ली। राजस्थान में कानून और व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया और कहा कि उन्हें या तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का इस्तीफा ले लेना चाहिए या उनकी सरकार को ‘‘सुधारने’’ की कवायद करनी चाहिए। राजस्थान के करौली जिले में भूमि विवाद में एक पुजारी को कथित तौर पर आग लगा दी गयी। इसके बाद एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसे ‘‘बेहद ही गंभीर’’ मामला बताते हुए…

भारत ने स्‍वदेशी एंटी रेडिएशन मिसाइल ‘रुद्रम-1’ का किया सफल परीक्षण, दुश्मन के रडार में घुसकर करेगा वार, रक्षा मंत्री ने DRDO को ट्वीट कर दी बधाई

नई दिल्ली। भारत ने शुक्रवार को नयी पीढ़ी की विकिरण रोधी मिसाइल का सफल परीक्षण किया जो भारतीय वायुसेना के रणनीतिक अस्त्र-शस्त्र भंडार में शामिल होगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारत की पहली स्वदेश निर्मित विकिरण रोधी मिसाइल ‘रुद्रम-1’ की गति मैक दो या ध्वनि की गति से दोगुनी है। अधिकारियों ने बताया कि मिसाइल जब वायुसेना में शामिल होने के लिए तैयार होगी तो इसे सुखोई लड़ाकू विमानों के साथ जोड़ा जा सकता है। अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे ओडिशा के बालासोर में एकीकृत परीक्षण…

नहीं कम होगी आपकी EMI, RBI ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, जानें मौद्रिक नीति समीक्षा की मुख्य बातें

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) मौद्रिक नीति समिति (MPC) बैठक में आज रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया। रेपो रेट 4 फीसदी पर बरकरार है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि अर्थव्यवस्था में पहली तिमाही में आई गिरावट पीछे छूट चुकी है, स्थिति में सुधार के संकेत दिखने लगे हैं। Bi-monthly Monetary Policy address by RBI Governor, Shri Shaktikanta Das https://t.co/n2aOm0P71S — ReserveBankOfIndia (@RBI) October 9, 2020 रेपो रेट में नहीं हुआ कोई बदलाव RBI ने आज रेपो रेट या रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव…

जी कनाडा में आयोजित इनवेस्ट इंडिया कॉन्फ्रेंस में बोले PM मोदी, भारत का आज और कल सशक्त, यहां हर किसी के लिए व्यापार का अवसर

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को इनवेस्ट इंडिया कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में हर किसी के लिए निवेश करने, बिजनेस चलाने और ग्रोथ करने का मौका है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत कई सेक्टरों में एसेट्स को मॉनीटाइज कर रहा है। इनमें एयरपोर्ट, रेलवे, पावर ट्रांसमिशन लाइन आदि शामिल हैं। PM मोदी ने कनाडा में इनवेस्ट इंडिया कॉन्फ्रेंस को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। Addressing the Annual Invest India Conference. Watch. https://t.co/WJEgrCt6jB — Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2020 प्रधानमंत्री श्री मोदी…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया राम विलास पासवान के निधन पर दुख, कहा- पासवान जी का निधन एक व्यक्तिगत क्षति है

न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, “रामविलास पासवान जी का निधन एक व्यक्तिगत क्षति है। मैंने एक दोस्त, मूल्यवान सहयोगी और ऐसे व्यक्ति को खो दिया है, जो हर गरीब की गरिमापूर्ण जिंदगी की सुनिश्चित करने के लिए बेहद उत्सुक था।” I am saddened beyond words. There is a void in our nation that will perhaps never be filled. Shri Ram Vilas Paswan Ji’s demise is a personal loss. I have…

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली। बिहार की राजनीति में गहरी पैठ रखने वाले लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्री थे रामविलास पासवान। रामविलास पासवान पिछले कुछ महीने से बीमार चल रहे थे और साकेत स्थित अस्पताल में भर्ती थे। हाल में ही उनके दिल की सर्जरी हुई थी। उनके निधन की खबर पुत्र चिराग पासवान ने ट्वीट कर दी। चिराग ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखते हुए कहा कि पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं…

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का गुंडाराज कायम है…! कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा- पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र जैसी कोई चीज नहीं है।

न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल में ममता राज में कानून व्यवस्था की हालत एकदम बिगड़ी हुई है। राज्य में TMC समर्थक आतंक मचाए हुए हैं। राज्य में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या आम हो गई है। कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ बीजेपी आज, 8 अक्तूबर को ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। कानून-व्यवस्था की स्थिति समेत सात सूत्री मांगों को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता ‘नबन्ना चलो’ आंदोलन कर रहे हैं। राज्य में लगातार हो रही बीजेपी नेताओं की हत्या के खिलाफ इस प्रदर्शन में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप…

प्रधानमंत्री मोदी ने की अफगानिस्तान के डॉ अब्दुल्ला अब्दुल्ला से मुलाकात

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज, 8 अक्तूबर को अफगानिस्तान की राष्‍ट्रीय सुलह परिषद के प्रमुख डॉ. अब्दुल्ला अब्दुल्ला से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदीने मुलाकात के दौरान भारत-अफगान संबंधों को और मजबूत करने की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दोहराया। प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात में अफगानिस्तान को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। डॉ अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री मोदी को अफगान शांति प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। तालिबान और अफगान सरकार के बीच चल रही वार्ता का मकसद अफगानिस्तान में 19 साल से जारी युद्ध को खत्म करना है।…