श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार की शाम हिरासत से छूटने के बाद अपने पहले बयान में कहा कि धारा 370 को निरस्त करने का फैसला हिरासत के दौरान उनके दिलो दिमाग पर छाया रहा। उन्होंने कहा कि वह निर्णय को बदलने के लिए लड़ेंगी। उसने एक ऑडियो संदेश में कहा, “उस काले दिन में जो काला फैसला हुआ वो पूरी नजरबंदी के दौरान मेरे दिल और रुह पर वार करता रहा। जम्मू-कश्मीर में ज्यादातर लोगों की भावनाएं ऐसी ही रही होंगी, कोई भी व्यक्ति उस दिन…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़, खौफ में पाकिस्तान के हिन्दू
नई दिल्ली। सिंध के गोलेरची में जून में एक हिंदू मंदिर को मस्जिद में बदल दिया गया था और 100 से अधिक हिंदुओं का धर्मातरण कर उन्हें मुस्लिम बना दिया गया था। करीब एक महीने पहले ही बहावलपुर में फिर से ऐसे ही दृश्य देखे गए। जुलाई में इस्लामाबाद में निमार्णाधीन श्री कृष्ण मंदिर को तोड़ दिया गया, इसे पाकिस्तानी राजधानी में हिंदुओं का पहला मंदिर कहा जा रहा था। फिर अगस्त में विभाजन के पहले के एक हनुमान मंदिर को कट्टरपंथियों द्वारा मलबे में बदल दिया गया। इस इलाके…
PM मोदी बोले- किसानों को अन्नदाता से आगे ‘उद्यमी’ बनाने का हो रहा प्रयास, गांव, गरीब, किसान का जीवन आसान बनाना, उनके दुख, उनकी तकलीफ कम करना सरकार की पहली प्राथमिकता
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि सुधार कानूनों को ऐतिहासिक करार देते हुए मंगलवार को कहा कि देश में पहली बार किसी सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने की चिंता की है और इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार किसानों को अन्नदाता की भूमिका से आगे ले जाकर ‘‘उद्यमी’’ बनाने की ओर प्रयास कर रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री बालासाहेब विखे पाटिल की आत्मकथा का वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए विमोचन करने के बाद अपने संबोधिन में प्रधानमंत्री ने ये बातें कहीं। इस अवसर…
WHO ने की भारत की सराहना, आरोग्य सेतु App से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मिल रही है बड़ी मदद
न्यूज़ डेस्क। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों की पूरी दुनिया तारीफ कर रही है। WHO से लेकर ब्राजील, इजरायल और अमेरिका तक दुनिया के तमाम देश भारत के प्रयासों की सराहना कर चुके हैं। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अदानोम गेब्रिएसस ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आरोग्य सेतु एप की सराहना की है। WHO प्रमुख ने कहा कि भारत में आरोग्य सेतु एप को 15 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया है। इसकी मदद से शहर के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभागों को उन क्षेत्रों…
भारत में कोरोना को लेकर एक अच्छी खबर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी यह जानकारी, देश में लगातार पांचवें दिन कोविड-19 उपचाराधीन मरीजों की संख्या रही 9 लाख से नीचे
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या कम होकर 60,000 से नीचे आ गई है। पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 55,342 नये मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 71,75,880 तक पहुंच गये और ठीक हुए मरीजों की संख्या 62 लाख के पार हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आयी है। इसको देखकर लगने लगा है कि अब कोरोना पर काबू पाया जाने लगा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को ये…
वित्त मंत्री सीतारामन की घोषणा उपभोक्ता खर्च और अर्थव्यवस्था में मांग को देगी बढ़ावा- प्रधानमंत्री मोदी
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में मांग को बढ़ावा देने के लिए 73 हजार करोड़ रुपये की वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन की घोषणा का स्वागत किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन की घोषणाएं समय से किए गए उपाय हैं। इससे उपभोक्ताओं के खर्च करने की क्षमता बढ़ेगी और पूंजीगत व्यय में भी बढ़ोत्तरी होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक ट्वीट संदेश में कहा कि ये कदम हमारी अर्थव्यवस्था में मांग को भी बढ़ावा देंगे। Today’s announcements by FM @nsitharaman Ji are timely moves which…
#COVID19 के खिलाफ लड़ाई के मद्देनजर, अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए मोदी सरकार ने की 73,000 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा
न्यूज़ डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना महामारी के कारण पैदा आर्थिक सुस्ती से लड़ने और उपभोक्ता मांग को बढ़ावा देने के लिए लगभग 73 हजार करोड़ रूपये के उपायों की घोषणा की है। मांग बढ़ाने में सहायक इस प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा करते हुए श्रीमती सीतारमण ने कहा, ‘ऐसे संकेत मिले हैं कि सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों की भी बचत में अच्छी-खासी वृद्धि हुई है और हम विभिन्न वस्तुओं एवं सेवाओं की मांग को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के लोगों को प्रोत्साहित…
विश्व बैंक रिपोर्ट : कोविड-19 के चलते स्कूल बंद होने से भारत को हो सकता है 40 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान
नई दिल्ली। विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 के चलते लंबे समय तक स्कूल बंद रहने से भारत को 40 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का नुकसान हो सकता है। इसके अलावा पढ़ाई को होने वाला नुकसान अलग है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा हालात में दक्षिण एशियाई क्षेत्र में स्कूलों के बंद रहने से 62 अरब 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर का नुकसान हो सकता है तथा अगर हालात और अधिक निराशानजक रहे तो यह नुकसान 88 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकता है। अर्थव्यवस्थाओं पर…
अनुच्छेद 370 पर फारुख : भारत में रहकर चीन की चरण वंदना कब तक, संबित पात्रा का तंजा, राहुल अब्दुल्ला और फारूक गांधी में बहुत ज्यादा फर्क नहीं है, दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।’’
नई दिल्ली। भाजपा ने सोमवार को नेशनल कान्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के उस बयान, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर चीन की मदद से जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35ए बहाल किए जाने की उम्मीद जताई थी, की कड़ी निंदा करते हुए इसे ‘‘देशद्रोही’’ टिप्पणी करार दिया। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘एक तरह से फारूक अब्दुल्ला अपने इंटरव्यू में चीन की विस्तारवादी मानसिकता को न्यायोचित ठहराते हैं, वहीं दूसरी ओर एक देशद्रोही कमेंट करते…
#RajmataScindia : PM मोदी ने विजया राजे सिंधिया के सम्मान में 100 रुपए का स्मृति सिक्का किया जारी, कहा- राजमाता वात्सल्यमूर्ति ही नहीं थीं, बल्कि एक निर्णायक नेता और कुशल प्रशासक भी थीं
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्म शताब्दी वर्ष के समापन दिवस समारोह के अवसर पर 100 रुपये के विशेष स्मारक सिक्के का विमोचन किया। इस मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, “पिछली शताब्दी में भारत को दिशा देने वाले कुछ एक व्यक्तित्वों में राजमाता विजयाराजे सिंधिया भी शामिल थीं। राजमाता जी केवल वात्सल्यमूर्ति ही नहीं थी, बल्कि वो एक निर्णायक नेता और कुशल प्रशासक भी थीं। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आजादी के इतने दशकों तक, भारतीय राजनीति के…
