न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार, 16 अक्तूबर को खाद्य और कृषि संगठन की 75वीं वर्षगांठ पर 75 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेंगे। वंचित वर्ग के लोगों को आर्थिक और पौष्टिक रूप से सक्षम बनाने के लिए इस संगठन ने अतुलनीय काम किया है। भारत लम्बे समय से इस संगठन से जुड़ा रहा है। प्रधानमंत्री हाल ही में विकसित 8 फसलों की 17 जैव संवर्धित किस्में भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इन किस्मों के साथ अन्य खाद्य पदार्थों के जरिए सामान्य भारतीय थाली को पौष्टिक थाली बनाने में मदद…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश भारत के अभिन्न अंग थे, हैं और रहेंगे, आंतरिक मसलों पर चीन को टिप्पणी का कोई अधिकार नहीं
नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को कहा कि केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख देश के अभिन्न हिस्से रहे हैं, हैं और रहेंगे और चीन को उसके आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव का यह बयान चीन की इस टिप्पणी की प्रतिक्रिया में आया है कि वह केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश राज्य को मान्यता नहीं देता। उन्होंने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ”इस पर हमारा रुख हमेशा स्पष्ट और एक जैसा रहा है। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख…
अब देशभर के शहरों और गांव भीतर नहीं खोल सकेंगे डेयरी फार्म व गौशाला, पंजीकरण कराना भी होगा अनिवार्य
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली सहित देशभर के शहरों और गांव के भीतर अब डेयरी फार्म और गौशाला खोलने की इजाजत नहीं होगी। डेयरी फार्म और गौशाला शहरों और गांव की सीमा से 200 मीटर की दूरी पर खोलने की इजाजत होगी। पर्यावरण हितों की अनदेखी कर देशभर में चल रहे डेयरी फार्म और गौशालाओं ने होने वाले वायु और जल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने रा्ष्ट्रीय हरित अधिकरण को यह जानकारी दी है। Please click on the link below to know 4pm bulletin…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम भारतीय की तरह करते हैं बचत, जानें बैंक बैलेंस से लेकर उनकी संपत्तियों का नवीनतम ब्यौरा
नई दिल्ली। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चल संपत्ति पिछले 15 महीनों में 36.53 लाख रुपये बढ़ी है। वे आम भारतीयों की तरह अपनी अधिकांश कमाई बचत खातों में ही जमा करते हैं। प्रधानमंत्री ने हाल ही में अपनी संपत्ति और देनदारियों की घोषणा की है। पिछले वित्त वर्ष में पीएम मोदी की चल संपत्ति में 26.26 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। यह 1,39,10,260 रुपये से बढ़कर 1,75,63,618 हो गई है। ज्ञात हो कि 12 अक्टूबर को प्रकाशित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संपत्तियों के विवरण में 30 जून तक…
प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को जयंती पर किया नमन, कहा- राष्ट्र कभी नहीं भूल सकता आपका योगदान
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ‘‘मिसाइल मैन’’ के नाम से मशहूर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और कहा कि चाहे वह वैज्ञानिक के रूप में हो या राष्ट्रपति के रूप में, राष्ट्र कभी उनके योगदान को नहीं भूल सकता। देश के 11वें राष्ट्रपति रहे अबुल पाकिर जैनुलाअबदीन अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्तूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम शहर में हुआ था। आज उनकी 88वीं जयंती है। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर ट्वीट कर कहा, ‘‘डॉ. कलाम को उनकी जयंती…
#Cabinet : जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए खुशखबरी, NRLM के तहत 520 करोड़ रुपए का विशेष पैकेज
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत 520 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला हुआ। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने इसकी जानकारी दी। जावडेकर ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लिए 520 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज को मंजूरी दी।’’ जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख संघ राज्य…
मोदीराज में आम भारतीयों की आय 25,529 रुपये सालाना बढ़ी!
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार न सिर्फ देश की तरक्की में जुटी है, बल्कि आम नागरिकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी जुटी है। मोदी सरकार के इन्हीं प्रयासों का नतीजा है कि बीते छह वर्षों में प्रति व्यक्ति आय 30 से अधिक बढ़ गई है। RBI के आंकड़ों के मुताबिक जहां 2014-15 में देश में प्रति व्यक्ति आय 83,091 रुपये सालाना थी, वो अब 2019-20 में बढ़कर 1,08,620 रुपये प्रतिवर्ष हो गई है। …
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रालयों, सरकारी विभागों, CPSU के लिए BSNL-MTNL की टेलीकॉम सेवाएं लेना किया अनिवार्य
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अपने सभी मंत्रालयों, सार्वजनिक विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों के लिए सरकारी दूरसंचार कंपनियों भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और महानगर संचार निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) की सेवाओं के उपयोग को अनिवार्य कर दिया है। दूरसंचार विभाग (DOT) द्वारा जारी एक ज्ञापन में कहा गया, ‘‘भारत सरकार ने अपने सभी मंत्रालयों/ विभागों, सीपीएसई, केंद्रीय स्वायत्त निकायों द्वारा BSNL और MTNL की सेवाओं के अनिवार्य रूप से इस्तेमाल की मंजूरी दी है।’’ इस ज्ञापन पर 12 अक्टूबर की तारीख अंकित है और इसे वित्त मंत्रालय से…
कोविड-19 : विश्व बैंक ने कोरोना वायरस के टीके के लिए 12 अरब डॉलर की राशि को दी मंजूरी
वाशिंगटन। विश्व बैंक ने कोरोना वायरस का टीका खरीदने, वितरित करने, जांच और उपचार में विकासशील देशों की मदद करने के लिए 12 अरब डॉलर की राशि को मंजूरी दी है, ताकि एक अरब लोगों के टीकाकरण में मदद मिल सके। बैंक ने मंगलवार रात एक बयान में कहा कि यह 12 अरब डॉलर की राशि कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने में विकासशील देशों की मदद करने के लिए विश्व बैंक समूह के 160 अरब डॉलर के पैकेज का हिस्सा है। Today our Board approved up to $12b in financing…
किसानों के नाम पर पकाई जा रही सियासत की फसल, इन आंदोलनों में किसान कम और किसान के नाम पर राजनीति दलों के कार्यकर्ता अधिक सक्रिय? SBI की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
न्यूज़ डेस्क। देश में हरियाणा और पंजाब तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुछ इलाका ही ऐसा है, जहां हाल ही में पास हुए कृषि विधेयकों का विरोध हो रहा है। किसानों के प्रदर्शन के नाम पर राजनीतिक दलों की सियासी तिकड़मबाजी भी हालिया दौर में खूब देखने को मिल रही। राजनीतिक दल जानते हैं कि यदि वे किसान-किसान नहीं करेंगे तो उनकी राजनीति को धक्का पहुंचने की आशंका बलवती होती रहेगी। जबकि असलियत यह है कि इन आंदोलनों में किसान कम और किसान के नाम पर राजनीति करने वाले दलों…
