नई दिल्ली। प्रत्येक नागरिक के लिए टीकों की शीघ्र पहुंच सुनिश्चित करने के वास्ते पूरी तैयारी रखने का आह्वान करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने चुनाव आयोजन की तरह टीका वितरण की ऐसी प्रणाली विकसित करने का शनिवार को सुझाव दिया जिसमें सरकारी और नागरिक समूहों के प्रत्येक स्तर की भागीदारी हो। कोविड-19 महामारी स्थिति और टीके के वितरण तथा प्रबंधन की तैयारी की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री ने प्रतिदिन के मामलों और वृद्धि दर में लगातार गिरावट का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
प्रधानमंत्री मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई, देवी मां से मांगा देशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समस्त देशवासियों को शादरीय नवरात्रि की बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने देवी मां से सभी देशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद भी मांगा है। PM मोदी ने ट्वीट किया, “नवरात्रि के पावन पर्व की बहुत-बहुत बधाई। जगत जननी मां जगदंबा आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें। जय माता दी!” नवरात्रि के पावन पर्व की बहुत-बहुत बधाई। जगत जननी मां जगदंबा आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें।…
भारत ने ओडिशा के बालासोर तट से स्वदेश में निर्मित पृथ्वी-2 बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफलतापूर्वक परीक्षण
नई दिल्ली। भारत ने शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर के टस से 250 किलोमीटर से अधिक की मारक क्षमता वाली पृथ्वी -2 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। DRDO द्वारा विकसित मिसाइल पहले से ही स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड का हिस्सा है। लिक्विड-प्रोपेल्ड पृथ्वी -2 में 250 किमी की रेंज है और यह 1 टन का सामग्री ले जा सकता है। यह भारत की पहली स्वदेशी सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है। तीन सप्ताह से भी कम समय में पृथ्वी -2 का यह दूसरा परीक्षण था। भारत…
कोविड-19 : केन्द्र ने राजस्थान सहित पांच राज्यों केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में उच्च स्तरीय केन्द्रीय दल भेजने का किया निर्णय
नई दिल्ली । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने केरल, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में उच्च स्तरीय केन्द्रीय दल भेजे हैं। इन राज्यों में हाल के दिनों में नए कोविड मामलों की संख्या में वृद्धि होने की सूचना प्राप्त हो रही है। प्रत्येक दल में एक संयुक्त सचिव (संबंधित राज्य के नोडल अधिकारी), सार्वजनिक स्वास्थ्य पहलुओं की देखभाल करने के लिए एक सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, राज्य द्वारा अनुपालन की जा रही रोकथाम प्रक्रियाओं और नैदानिक प्रबंधन की देखभाल के लिए एक निपुण निदान विशेषज्ञ शामिल किए गए हैं।…
बेटियों को आश्वासन देता हूँ, शादी की सही उम्र पर सरकार जल्द ही निर्णय लेगी: प्रधानमंत्री मोदी, पढ़ें भाषण की प्रमुख बातें….
न्यूज़ डेस्क। आज खाद्य एवं कृषि संगठन की 75वीं सालगिरह है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को सम्बोधित करते हुए कई अहम बातें भी कहीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष का नोबल पुरस्कार विश्व खाद्य कार्यक्रम को मिलना बड़ी बात है। छोटे किसानों को ताकत देने के लिए Farmer Producer Organizations यानि FPOs का एक बड़ा नेटवर्क देश में तैयार किया जा रहा है। देश में ऐसे कृषि उत्पादक संघ बनाने का काम तेजी से चल रहा है। #SahiPoshanDeshRoshan pic.twitter.com/I3VSJtJmuH — Narendra Modi (@narendramodi) October 16,…
अब बिना OTP के नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर, रजिस्टर्ड मोबाइल पर भेजा जाएगा कोड, एक नवंबर से बदलेगा होम डिलीवरी सिस्टम, पूरी जानकारी यंहा देखें …..!
नई दिल्ली। LPG सिलेंडर आने वाले दिनों में बिना ओटीपी के नहीं मिलेगा। अब आपके घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी की प्रक्रिया पहले जैसी नहीं होगी। एक नवंबर से डिलीवरी सिस्टम में बदलाव होने वाला है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक चोरी रोकने और सही ग्राहक की पहचान के लिए तेल कंपनियां नया LPG सिलेंडर का नया डिलीवरी सिस्टम लागू करने वाली हैं। इस नए सिस्टम को DAC का नाम दिया जा रहा है यानी डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड। पहले पहले 100 स्मार्ट सिटी में यह सिस्टम लागू होगा। इसके बाद…
आत्मनिर्भर भारत : चीनी को मोदी सरकार ने दिया एक और बड़ा झटका, एयर कंडीशनर के आयात पर लगाई रोक
नई दिल्ली। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मोदी सरकार ने एक और कदम बढ़ाया है और चीन को बड़ा झटका दिया है। केंद्र की मोदी सरकार ने घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेफ्रिजरेंट्स के साथ आने वाले एयर कंडीशनर (AC) के आयात पर पाबंदी लगा दी है। मोदी सरकार के इस फैसले से चीन की सरकार के साथ-साथ वहां के कारोबारियों को भी बड़ा झटका लगेगा। दरअसल, भारत में AC का बाजार कुल 40 हजार करोड़ रुपये का है और भारत अपनी AC की जरूरत का करीब…
कोविड- 19 : प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना समीक्षा बैठक में ज्यादा टेस्टिंग और सीरो सर्वे बढ़ाने के दिए निर्देश
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कोरोना वायरस के टीके से संबंधित अनुसंधान और नमूनों की जांच प्रौद्योगिकी, संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों का पता लगाने, औषधियों और चिकित्सा सहित समूची व्यवस्था के बारे में समीक्षा बैठक की। उन्होंने टीके का विकास करने वालों और निर्माताओं के प्रयास की सराहना की और ऐसे किसी भी प्रयास में सरकार के पूर्ण निरंतर सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नियामक सुधार एक निरंतर प्रक्रिया है और सभी क्षेत्रों में आगे आने वाले विशेषज्ञों और…
राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (NSG) के स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, इसका संबंध अदम्य साहस और पेशेवराना अंदाज से रहा है
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (N.S.G) के स्थापना दिवस के मौके पर इस आकस्मिक तैनाती बल के जवानों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी और कहा कि देश की सुरक्षा में इसके योगदान पर देश को नाज है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘एनएसजी की स्थापना दिवस पर मैं इन बल कर्मियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देता हूं। भारत की सुरक्षा प्रणाली में एनएसजी एक अहम भूमिका अदा करता है। इसका संबंध अदम्य साहस और पेशेवराना अंदाज से रहा है। भारत को सुरक्षित…
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा, मास्क पहनने वाले हमेशा ही संक्रमित रहते हैं
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जो लोग चेहरे पर मास्क पहनते हैं वे ‘‘हर समय ’’ कोरोना वायरस से संक्रमित रहते हैं। हालांकि उनके इस दावे के पीछे कोई साक्ष्य नहीं है। मियामी में बृहस्पतिवार को NBC न्यूज के टाउन हॉल कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने यह दावा किया। राष्ट्रपति से 26 सितंबर को व्हाइट हाउस में बड़े पैमाने पर हुए एक कार्यक्रम के बारे में सवाल पूछा गया था जिसके बारे में माना जाता है कि वह संक्रमण का स्रोत रहा और उसमें शामिल होने…
