प्रधानमंत्री मोदी 8 नवंबर को ‘रो-पैक्स’ फेरी सेवा को दिखाएंगे हरी झंडी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी गुजरात में हजीरा से घोघा के बीच ‘रो-पैक्स’ फेरी सेवा को आठ नवम्बर को हरी झंडी दिखाएंगे। घोघा और हजीरा के बीच सड़क मार्ग से दूरी 370 किलोमीटर है। फेरी सेवा के जरिए लोग समुद्र मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे और दोनों स्थानों के बीच दूरी मात्र 60 किलोमीटर रह जाएगी। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम के दौरान ‘रो-पैक्स’ का इस्तेमाल करने वाले स्थानीय लोगों के साथ बातचीत भी करेंगे। मोदी आठ नवम्बर सुबह 11 बजे एक वीडियो…

हाथ से निकलती फिल्म सिटी से बौखलाए Cm ठाकरे, सीएम योगी को दी धमकी, कहा- हिम्मत है तो फ़िल्म सिटी को यूपी ले जाकर दिखाएं

न्यूज़ डेस्क। शिवासेना धमकाने और गिदड़भभकी देने के लिए जानी जाती है। लेकिन कांग्रेस के साथ आने के बाद उसके साथ ‘नॉटी’ शब्द भी जुड़ गया है। शिवसेना नेता संजय राउत ने ‘नॉटी’ शब्द की जो परिभाषा दी है, वह शिवसेना पर अक्षरश: लागू होती है। मुंबई के बॉलीवुड को पहचान दिलाने में महाराष्ट्र के बाहर के लोगों का बड़ा योगदान है। इसका फायदा मुंबई को मिल रहा है, लेकिन महाराष्ट्र की उद्धव सरकार इस पर अपना पेटेंट समझती है। अब इस पेटेंट को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर मंदिर में टेका मत्था, बोले- बंगाल का गौरव फिर लौटाएंगे

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कोलकाता के प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर मंदिर का दौरा किया जहां उन्हें सदियों पुराने मंदिर के गर्भ गृह में ले जाया गया जहां उन्होंने देवी की पूजा की। शाह ने कहा, ‘‘मैंने पूरे राज्य, देश और उसके लोगों के कल्याण की प्रार्थना की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, “पश्चिम बंगाल आध्यात्मिक विवेक की जमीन रही है। आज मेरी बंगाल यात्रा का दूसरा दिन था। मैं पहले भी कई बार मां दक्षिणेश्वर काली मंदिर गया हूं।” शाह ने ट्वीट किया, “मां दक्षिणेश्वर काली मंदिर…

सुप्रीम कोर्ट ने अर्नब को दी गिरफ्तारी से राहत, लगाई महाराष्ट्र सरकार को फटकार, पूछा- आप किसी को कैसे धमका सकते हैं?

न्यूज़ डेस्क। रिपब्लिक TV के एडिटर अर्नब गोस्वामी से जुड़े एक केस में शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा। विशेषाधिकार नोटिस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचने की वजह से 13 अक्टूबर को अर्नब गोस्वामी को लेटर लिखने और डराने को लेकर सर्वोच्च अदालत ने महाराष्ट्र विधानसभा के सचिव को अवमानना को नोटिस जारी किया है। साथ ही कोर्ट ने इस मामले में गोस्वामी की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की आलोचना को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा के सचिव ने अर्नब…

#WHO ने दुनियाभर के नेताओं को किया आगाह, कहा- अगली महामारी के लिए रहें तैयार

नई दिल्ली। वैश्विक कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया के स्वरूप को बदलकर रख दिया है। कोरोना महामारी से लाखों लोगों की मौतें हुई हैं और दुनियाभर की अर्थव्यव्था प्रभावित हुई है। अगली महामारी कब आएगी, यह किसी को नहीं पता, मगर उससे पहले ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने आगामी माहमारी को लेकर दुनिया भर के नेताओं को चेता दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)ने अपने 73वें विश्व स्वास्थ्य सभा (WHA) के दौरान शुक्रवार को विश्व नेताओं से कहा कि वे अगले महामारी की तैयारी करें। विश्व स्वास्थ्य सभा की…

‘वोकल फॉर लोकल’ : खादी -ग्रामोद्योग KVIC की मुहिम लाई रंग, ऑनलाइन बिके मिट्टी के हजारों दीये

नई दिल्ली। खादी और ग्रामोद्योग आयोग की एक खास पहल ने कुम्हारों के चेहरे पर खुशियां बिखेर दी हैं। दिवाली में KVIC ने मिट्टी के दीयों की ऑनलाइन बिक्री शुरू की है। राजस्थान के जैसलमेर और हनुमानगढ़ जिलों के सुदूर हिस्सों में इन कुम्हारों की ओर से बनाए गए मिट्टी के दीये खादी इंडिया के ई-पोर्टल की बदौलत देश के हर कोने तक पहुंच रहे हैं। दरअसल, खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ मुहिम को सार्थक बनाने के लिए ऑनलाइन और…

पूर्वी लद्दाख में हालात अब भी तनावपूर्ण, CDS बोले- LAC पर बदलाव मंजूर नहीं, अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं करेगा भारत

नई दिल्ली। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत (CDS Gen Bipin Rawat) ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि चीन की जनमुक्ति सेना (PLA) लद्दाख में अपने दुस्साहस को लेकर भारतीय बलों की मजबूत प्रतिक्रिया के कारण अप्रत्याशित परिणाम का सामना कर रही है। रावत ने कहा, ‘‘हमारा रुख स्पष्ट है कि हम वास्तविक नियंत्रण रेखा में कोई बदलाव स्वीकार नहीं करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर हालात अब भी…

प्रधानमंत्री मोदी कल IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में लेंगे हिस्सा

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली के 51वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्‍सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार, 7 नवंबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और शिक्षा राज्‍यमंत्री संजय धोत्रे दीक्षांत समारोह में व्‍यक्तिगत रूप से मौजूद रहेंगे। दीक्षांत समारोह संस्थान के डोगरा हॉल में सीमित लोगों की उपस्थिति के साथ हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जाएगा। एक ऑनलाइन वेबकास्ट के माध्यम से इसका प्रसारण सभी स्नातक छात्रों,…

CAA विरोधी हिंसा: फरार प्रदर्शनकारियों पर योगी सरकार ने कसा शिकंजा, फिर लगवाये पोस्टर, नकद इनाम की घोषणा की

लखनऊ। संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ पिछले साल दिसम्बर में राजधानी लखनऊ में हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले के आरोपियों के पोस्टर एक बार फिर जारी किये गये हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीएए के खिलाफ पिछले साल 19 दिसम्बर को लखनऊ में हुए प्रदर्शन में शामिल आठ लोगों पर गैंगस्टर ऐक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने राजधानी के कई थानों और सार्वजनिक स्थलों पर इन प्रदर्शनकारियों की तस्वीर वाले पोस्टर लगाए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दो…

यूपी: योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया तोहफा, दिवाली पर 15 लाख लोगों को मिलेगा बोनस

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को इस बहुप्रतीक्षित बोनस की मंजूरी दे दी। योगी के इस फैसले से प्रदेश के 14,82,187 कर्मचारियों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। इससे राजकीय कोष पर ₹1022.75 करोड़ का व्यय भार आएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। कोविड-19 की विभीषिका के बीच बदली परिस्थितियों के बीच इस बार प्रदेश में दिवाली पर बोनस मिलने को लेकर कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों…