जिसको हंसना है हंसे, बंगाल में BJP 200 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी: गृह मंत्री शाह

बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल)। अगले साल पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा के अभियान को धार देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के शीर्ष नेता अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार के पतन की शुरुआत हो चुकी है। शाह ने राज्य में कुल 294 सीटों में से पार्टी के लिए 200 सीटें जीतने तथा राज्य में सत्ता में आने का लक्ष्य निर्धारित किया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार…

घर के अंदर गवाह की अनुपस्थिति में SC/ST पर अपमानजनक टिप्पणी अपराध नहीं: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) से संबंधित किसी व्यक्ति के खिलाफ घर की चारदीवारी के अंदर किसी गवाह की अनुपस्थिति में की गई अपमानजनक टिप्पणी अपराध नहीं है। इसके साथ ही न्यायालय ने एक व्यक्ति के खिलाफ Sc-ST कानून के तहत लगाए गए आरोपों को रद्द कर दिया, जिसने घर के अंदर एक महिला को कथित तौर पर गाली दी थी। न्यायालय ने कहा कि किसी व्यक्ति का अपमान या धमकी अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कानून के तहत…

अर्नब की गिरफ्तारी मामले में महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने रायगढ़ के SP को भेजा समन, केस से जुड़े रिकॉर्ड के साथ कल 11 बजे तक पेश होने का निर्देश

न्यूज़ डेस्क। अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी और पुलिस की ज्यादती को महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने गंभीरता से लिया है। अर्नब की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए आयोग ने रायगढ़ SP को नोटिस भेजकर कल सुबह 11 बजे तक पेश होने को कहा है। साथ ही सारे सबूत आयोग के समक्ष पेश करने के निर्देश भी दिए हैं। महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ़्तारी को लेकर एसपी रायगढ़ को कल 11 बजे तक आयोग के समक्ष पेश होने और संपूर्ण…

रिपब्लिक TV के एडिटर अर्नब की गिरफ्तारी के विरोध में ‘आपातकाल 2.0’ पोस्टरों से पटी दिल्ली की सड़कें, इंदिरा के साथ उद्धव की तस्वीर, लोगो में आक्रोश

न्यूज़ डेस्क। महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने जिस तरह सत्ता का दुरुपयोग किया है, उसकी चौतरफा निंदा हो रही है। मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को एक ऐसे मामले में गिरफ्तार किया, जिसे खुद उसी ने अर्नब को क्लीन चीट दी थी और मामले को बंद कर दिया था। लेकिन उद्धव सरकार ने बदले की भवान से कार्रवाई की, जिसका विरोध पूरे देश में दिखाई दे रहा है। दिल्ली में महाराष्ट्र सदन, कांग्रेस मुख्यालय सहित कई इलाकों में ‘आपातकाल 2.0’ के पोस्टर्स लगाए गए हैं। इन…

बिहार चुनाव : ‘सुशासन बाबू’ का संन्‍यास, क्‍या बिहार के रण में कोई गुल खिला पाएगा नीतीश का यह ‘ब्रह्मास्त्र’?

न्यूज़ डेस्क। ‘सुशासन बाबू’ के नाम से जाने जाने वाले बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के आखिरी चरण के लिए प्रचार के आखिरी दिन अपने संन्‍यास के बारे में संकेत देते हुए कहा कि यह उनका अंतिम चुनाव है। नीतीश के इस ऐलान से देश की राजनीति में नई हलचल मच गई और बिहार के रण में JDU की एक नई रणनीति भी सामने आई। 7नवम्‍बर को 78 सीटों के लिए होने वाले मतदान से ठीक पहले बिहार के लोगों के सामने नीतीश की इस…

बिहार चुनाव : PM मोदी ने पत्र लिखकर की भावनात्मक अपील, बोले- मुझे बिहार के विकास के लिये नीतीश जी की सरकार की जरूरत है

नई दिल्ली। बिहार में अंतिम चरण के चुनाव प्रचार थमने से कुछ वक्त पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहारवासियों से भावनात्मक अपील करते हुए चार पन्नों का एक पत्र जारी किया है। उन्होंने पत्र को ट्वीट करते हुए लिखा- ‘बिहार के भाइयों और बहनों के नाम मेरा पत्र’ । इस पत्र के जरिए प्रधानमंत्री ने योजनाओं का उल्लेख किया और कहा कि मैं बिहार के विकास को लेकर बहुत आश्वस्त हूं। बिहार के विकास में कोई कमी न आए, विकास की योजनाएं अटकें नहीं, भटकें नहीं इसलिए मुझे बिहार में…

अमेरिकी चुनाव में कोई भी जीते, भारत के रिश्तों पर नहीं पड़ेगा कोई असर: विदेश सचिव हर्षवर्धन

लंदन। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बुधवार को कहा कि भारत-अमेरिका का संबंध इतना प्रगाढ़ है कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में कोई भी जीते इससे संबंधों पर असर नहीं पड़ेगा। श्रृंगला ने कहा, ‘‘जहां तक अमेरिकी की बात है हमारे संबंध बहुत प्रगाढ़ है। हमारे ऐसे रिश्ते हैं जिसे हम समग्र वैश्विक रणनीतिक भागीदारी कहते हैं। दोनों देशों के बीच आपसी हितों वाले कई क्षेत्रों में सहयोग है। भारत को अमेरिका का लगातार समर्थन मिलता रहा है चाहे वहां किसी भी पार्टी का शासन हो। हमें उम्मीद है आगे…

US Election 2020 : अमेरिका का राष्ट्रपति बनने से सिर्फ 6 वोट दूर जो बाइडेन, वोटों की गिनती रोकने कोर्ट पहुंचे डोनाल्‍ड ट्रंप

न्यूयॉर्क। संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों की बुधवार को अनिश्चितता के एक कोहरे के साथ नींद खुली, क्योंकि उन्हें देश के राष्ट्रपति चुनाव के अंतिम परिणाम का इंतजार था, जो कि अभी तक पूरा नहीं हो सका है। अभी तक यह सुनिश्चित नहीं हो सका है कि दुनिया के सबसे ताकतवर देश का नेतृत्व कौन करेगा। अमेरिका के लोगों के साथ ही दुनिया भर के तमाम देशों को अनिश्चितता के इस कोहरे के छंटने का इंतजार है, क्योंकि अभी तक लाखों वोटों की गिनती नहीं हुई है। मतगणना में डेमोक्रेटिक…

CBSE CTET 2020: अगले साल जनवरी में होगी परीक्षा, बदल जा सकते हैं एक्जाम सेंटरों के शहर

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CBSE CTET 2020 की परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी है। इस बारे में आधिकारिक नोटिस भी जारी कर दिया गया है। CTET 2020 परीक्षा अब 31 जनवरी, 2021 को होगी। इससे पहले ये परीक्षा इसी साल जुलाई में होनी थी। कोरोना संक्रमण और बंदी के मद्देनजर इस बार परीक्षा करीब 6 महीने देरी से हो रही है। Central Teacher Eligibility Test (CTET) to be held in January 31st, 2021: Education Minister Ramesh Pokhriyal after the CBSE board released the statement. The…

मोदी कैबिनेट ने भारत और इजराइल के बीच स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में सहयोग संबंधी MoU को दी मंजूरी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रि‍मंडल ने बुधवार को भारत और इजराइल के बीच स्‍वास्‍थ्‍य एवं दवा के क्षेत्र में सहयोग करने के बारे में समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्‍ताक्षर करने की मंजूरी दे दी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस समझौता ज्ञापन के तहत डॉक्‍टरों, अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य पेशेवरों का आदान-प्रदान और प्रशिक्षण, मानव संसाधन विकास व स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल सुविधाएं स्‍थापित करने में सहयोग जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इसमें फार्मास्‍युटिकल, चिकित्‍सा उपकरणों और सौंदर्य प्रसाधनों के विनियमन के संबंध में सूचनाओं…