मैं ऐसे राष्ट्रपति बनने की प्रतिज्ञा लेता हूं, जो विभाजन नहीं, बल्कि एकीकरण करना चाहता है – बाइडेन

वाशिंगटन। डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं और इसके साथ ही भारतीय मूल की कमला हैरिस दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोकतंत्र में उप राष्ट्रपति पद संभालने जा रही है, अपनी जीत के बाद बाइडेन ने अपने पहले संबोधन में कहा कि ‘मैं अमेरिका का ऐसा राष्ट्रपति बनूंगा, जो लोगों को बांटने नहीं जोड़ने का काम करेगा, जो रेड स्टेट या ब्लू स्टेट की तरह नहीं बल्कि यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की तरह देखेगा।’ बाइडेन ने आगे कहा कि अमेरिकी लोगों ने…

अमेरिकी चुनाव: डोनाल्ड ट्रंप को हराकर जो बाइडन बने अमेरिका के राष्ट्रपति

न्यूयॉर्क ।वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने शनिवार को रिपब्लिकन पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप को कड़े मुकाबले में हरा दिया। प्रमुख अमेरिकी मीडिया संगठनों की रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार पेन्सिलवेनिया राज्य में जीत दर्ज करने के बाद 77 वर्षीय पूर्व उपराष्ट्रपति बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे। Folks, the people of this nation have spoken. They have delivered us a clear victory. A convincing victory. A victory for “We the People.” — Joe Biden…

बिहार चुनाव के तीसरे चरण में 55.22 फीसदी हुआ मतदान, आंकड़ा बढ़ने की संभावना: चुनाव आयोग

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को 55 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ तथा आंकड़ाऔर बढ़ने की संभावना है। उप चुनाव आयुक्त चंद्र भूषण कुमार ने पत्रकारों को बताया कि शाम को 55.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि बाद में रात तक आंकड़ा बढ़ने की संभावना है और मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के करीब है। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में राज्य की 78 सीटों पर चुनाव हुआ और इस चरण में 1,204 उम्मीदवार मैदान में थे।…

इसरो ने रचा कामयाबी का नया इतिहास, भारत के रेडार इमेज‍िंग सैटलाइट के साथ 9 विदेशी उपग्रहों को किया सफलता पूर्वक लॉन्च

न्यूज़ डेस्क। कोरोना काल में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने दुनिया में एक बार फिर अपनी तकनीक का लोहा मनवाया। इसरो ने दोपहर 3 बजकर 2 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्‍पेस सेंटर से PSLV-C49 के जरिए 10 उपग्रहों को लॉन्च किया। इसमें भारत का अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट (EOS-01) और 9 विदेशी उपग्रह शामिल है। .@isro ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से #PSLVC49 रॉकेट के ज़रिए अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट #EOS01 और 9 अन्य ग्राहक उपग्रहों का प्रक्षेपण किया pic.twitter.com/JAAcPCt0bl — डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) November 7, 2020…

संयुक्त राष्ट्र UN में भारत की बड़ी जीत, सलाहकार समिति में सदस्य चुनी गईं भारतीय राजनयिक विदिशा मैत्रा

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारत को वैश्विक स्तर पर एक के बाद एक सफलता मिल रही है। इसी क्रम में संयुक्त राष्ट्र में भारत को एक और बड़ी जीत मिली। भारतीय राजनयिक विदिशा मैत्रा को प्रशासनिक एवं बजट संबंधी प्रश्न (Acabq) पर संयुक्त राष्ट्र की सलाहकार समिति में सदस्य चुना गया है। सदस्य के लिए हुए चुनाव में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव मैत्रा को 126 वोट मिले। India’s candidate Ms Vidisha Maitra elected to UN body – ACABQ, with strong…

प्रधानमंत्री मोदी का IIT छात्रों को दिया मंत्र, कहा- ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान देश के नौजवानों और टेक्नोक्रेट्स को नए अवसर प्रदान करने का भी अभियान है

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) के 51वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने IIT से पास होने वाले विद्यार्थियों से कहा, “कोविड-19 ने दुनिया को एक बात और सिखा दी है कि ग्लोबलाइजेशन महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके साथ-साथ Self-Reliance भी उतना ही जरूरी है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान देश के नौजवानों और टेक्नोक्रेट्स को नए अवसर प्रदान करने का भी अभियान है। My address at the Annual Convocation of…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली के PM कोंते के बीच हुई वर्चुअल शिखर बैठक,15 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

न्यूज़ डेस्क। पीएंम नरेन्द्र मोदी और इटली के पीएम गुईसपे कोंते के बीच शुक्रवार को वर्चुअल शिखर बैठक हुई। बैठक में दोनों प्रधानमंत्रियों के सामने ना सिर्फ 15 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं बल्कि वर्ष 2021 से वर्ष 2024 तक के लिए द्विपक्षीय रिश्तों का एजेंडा तैयारकिया गया। इस वर्चुअल शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम सभी को कोरोना के बाद की दुनिया के लिए तैयार होना होगा। इससे उत्पन्न होने वाली चुनौतियों और अवसरों के लिए हम सभी को एक नए सिरे…

यशवर्धन कुमार सिन्हा ने मुख्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ ली

नई दिल्ली। यशवर्धन कुमार सिन्हा ने शनिवार को मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में सिन्हा को शपथ दिलाई। इस साल 26 अगस्त को बिमल जुल्का का कार्यकाल पूरा होने के बाद दो महीने से ज्यादा समय से मुख्य सूचना आयुक्त का पद खाली पड़ा था। सिन्हा ने एक जनवरी 2019 को सूचना आयुक्त का पद संभाला था। वह ब्रिटेन और श्रीलंका…

बिहार चुनाव LIVE : कड़ी सुरक्षा के बीच बिहार के 15 जिलों में तीसरे चरण का मतदान जारी, 78 सीटों पर हो रही वोटिंग

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के तहत शनिवार को सुबह सात बजे से 15 जिलों के 78 विधानसभा क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया। मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। अंतिम चरण में राज्य के 78 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चरण में 2.35 करोड से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसके लिए 33,782 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस चरण में…

बंगाल चुनाव : बंगाल में पुराने तेवर में दिखे गृहमंत्री अमित शाह, 200 सीटों के लिए बनाया खास प्लान, मतुआ समुदाय के घर शाह ने खाया खाना

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच गृहमंत्री और बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह ‘मिशन बंगाल’ को अंजाम देने में जुटे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल को लेकर तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की भविष्यवाणी लगभग सच साबित हुई थी। अब गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल के विधानसभा चुनाव में 200 से ज्यादा सीटें जीतने की बात कहकर हलचल मचा दी है। बंगाल में दो सौ सीटें जीतने के पीछे गृहमंत्री अमित शाह का आत्मविश्वास इतना है कि उन्होंने गुरुवार को बांकुड़ा में…