रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी को बड़ा झटका, HC ने खारिज की बेल पिटिशन, उनकी सिक्योरिटी को लेकर गवर्नर ने की गृहमंत्री से बात

मुंबई। मुंबई हाईकोर्ट ने सोमवार को रिपब्लिक TV के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को जमानत देने से इंकार कर दिया है। उनके साथ दो और लोगों ने बेल पिटिशन फाइल की थी लेकिन कोर्ट ने उन दोनों की बेल पिटिशन को खारिज कर दिया। ज्ञात हो कि अर्नब को गोस्वामी को पुलिस ने एक इंटीरियर डिजाइनर की कथित आत्महत्या से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है। न्यायमूर्ति एस. एस. शिंदे और न्यायमूर्ति एम. एस. कार्णिक की खंडपीठ ने कहा कि ‘‘मौजूदा मामले में उच्च न्यायालय द्वारा असाधारण अधिकार क्षेत्र के…

JNU में विवेकानंद की जिस मूर्ति के नीचे वामपंथियों ने लिखा था – ‘भगवा जलेगा, Fu*# BJP…’ कल उसका अनावरण करेंगे PM मोदी

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति एम जगदीश ने रविवार (नवंबर 8, 2020) को दी है। कुलपति ने अपने बयान में बताया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 नवंबर को शाम 6:30 बजे विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा का (वीडियो-कॉन्फ्रेंस से) अनावरण करेंगे। प्रतिमा के अनावरण से पहले स्वामी विवेकानंद पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।” JNU is delighted to announce that Hon'ble Prime Minister Shri…

प्रधानमंत्री मोदी ने दी उत्तराखंड स्थापना दिवस पर बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के 21वें स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, ‘उत्तराखंड के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई। प्रगति के पथ पर अग्रसर, प्राकृतिक संपदा और नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर यह प्रदेश ऐसे ही विकास की नित नई ऊंचाइयों को छूता रहे।’ उत्तराखंड के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई। प्रगति के पथ पर अग्रसर, प्राकृतिक संपदा और नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर यह प्रदेश ऐसे ही विकास…

कोविड -19 : अमेरिका में कोरोना से हाहाकार, एक करोड़ से ज्यादा हुए मामले; बना दुनिया का पहला देश

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना का कहर दुनियाभर में अब भी बरकरार है। कई देश इसके बदतर प्रभाव को भुगत रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका दुनिया भर में पहला राष्ट्र बन गया, जहां रविवार को कोरोना के मामले 1 करोड़ पहुंच गए। यहां कोविड -19 की तीसरी लहर के चलते ऐसा हुआ है। ये आंकड़ा उसी दिन आया जब कोरोना वायरस के वैश्विक मामले 5 करोड़ से अधिक हो गए। संयुक्त राज्य अमेरिका से पिछले 10 दिनों में एक लाख मामलों की खबर आई है। 293 दिन पहले अमेरिका ने…

नोट बंदी की चौथी वर्षगांठ पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप, कहा- नोटबंदी का मकसद ‘मोदी-मित्र’ पूँजीपतियों की मदद करना था

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए रविवार को आरोप लगाया कि चार साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस कदम का मकसद अपने कुछ “उद्योगपति मित्रों” की मदद करना था और इसने भारतीय अर्थव्यवस्था को “बर्बाद” कर दिया। गांधी और कांग्रेस आरोप लगाते रहे हैं कि 2016 में की गई नोटबंदी लोगों के हित में नहीं थी और इसने अर्थव्यवस्था पर विपरीत असर डाला है। इस आरोप का सरकार ने बार-बार खंडन किया है। नोटबंदी के विरोध में पार्टी के…

नोटबंदी की चौथी वर्षगांठ पर बोले PM मोदी, इससे कालेधन को कम करने में मिली मदद

नई दिल्ली। नोटबंदी के चार साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि इससे काले धन को कम करने में मदद मिली है, कर जमा करने में वृद्धि हुई है और पारदर्शिता बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर, 2016 की आधी रात से 500 रुपये और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने की घोषणा की थी, जो उस समय चलन में थे। मोदी ने आज ट्विटर पर विमुद्रीकरण के अपनी सरकार के फैसले के लाभों को गिनाया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘नोटबंदी…

प्रधानमंत्री मोदी ने दी लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई, की लंबी आयु की कामना

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उनकी लंबी आयु की कामना करते हुए कहा कि पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। वह पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ही देशवासियों के प्रत्यक्ष प्रेरणास्रोत हैं। मैं उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन के…

प्रधानमंत्री मोदी ने जो बाइडेन और कमला हैरिस को दी जीत की बधाई, कही यह अहम बात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिक का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर जो बाइडेन को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उपराष्ट्रपति के रूप में भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में उनका योगदान महत्वपूर्ण और अमूल्य था और भारत एक साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर रहेगा। प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति का चुनाव जीतने पर कमला हैरिस को भी बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता सराहनीय है। उन्होंने कहा यह जीत केवल कमला की ही नहीं, बल्कि सभी भारतीय-अमेरिकियों के लिए भी गर्व की बात है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा…

21 वीं सदी में बेटा-बेटी में भेद करने की सोच समाज की मानसिकता पर धब्बा : अदालत

नई दिल्ली। एक बेटी को पिता का प्यार तो मिला ही नहीं, अब पिता उसकी जिम्मेदारी उठाने में भी बहाने बना रहा है। अदालत ने पिता की इस मानसिकता पर अफसोस जाहिर किया है। अदालत ने कहा है कि तब पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद था तो पति ने बेटे को ही साथ रखने के लिए क्यों चुना। बेटी को मां के पास छोड़ दिया। अदालत ने 21 वीं सदी में बेटा-बेटी में भेद करने की सोच को समाज की मानसिकता पर धब्बा करार दिया है। रोहिणी स्थित अतिरिक्त सत्र…

कोविड-19 : आंशिक या पूर्ण लॉकडाउन के बावजूद यूरोप में कोरोना संक्रमण बेकाबू, फ्रांस में रोजाना मामले 60 हजार के पार

पेरिस। कोविड महामारी की पहली लहर रोकने में कुछ हद तक सफल रहे यूरोपीय देशों में आंशिक या पूर्ण तालाबंदी के बावजूद कोरोना संक्रमण एक बार फिर बेकाबू होता दिख रहा है। फ्रांस में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के रिकॉर्ड मामले 60 हजार के पार हो गए, 486 नए मामले सामने आए। वहीं, जर्मनी से संक्रमण रोकने के लिए एक महीने की आंशिक तालाबंदी लागू कर दी है। फ्रांस में एक दिन में 60,486 नए मामले सामने आए हैं। यहां के राष्ट्रीय जन स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि…