कोविड-19: वायु प्रदूषण में इजाफे से बढ़ सकता है कोरोना महामारी का खतरा: एम्स निदेशक

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली के निदेशक ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए टिकाऊ समाधानों तथा अधिक आक्रामक रुख की तत्काल जरूरत है क्योंकि दोनों के मिलने पर बीमारी का प्रकोप और भी बढ़ सकता है। एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने एसोचैम द्वारा ‘कोविड-19’ पर आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि निश्चित रूप से संक्रमण का दौर चल रहा है और वायु प्रदूषण इसे और खराब बना रहा है। एसोचैम के बयान के…

बिहार के चुनावी नतीजों पर बोले PM मोदी, बिहार की जनता ने दुनिया को लोकतंत्र का पढ़ाया पाठ, दुनिया को बताया कि लोकतंत्र मजबूत कैसे किया जाता

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम में NDA को मिली जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां की जनता का आभार व्यक्त किया है। एक के बाद एक किए गए ट्वीट में PM मोदी ने लिखा कि बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया है। आज बिहार ने दुनिया को फिर बताया है कि लोकतंत्र को मजबूत कैसे किया जाता है। रिकॉर्ड संख्या में बिहार के गरीब, वंचित और महिलाओं ने वोट भी किया और आज विकास के लिए अपना निर्णायक फैसला भी सुनाया है। उन्होंने कहा…

SC से क्या अर्नब गोस्वामी को आज मिलेगी राहत? हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

नई दिल्ली। आत्महत्या के लिए उकसाने के दो साल पुराने मामले में गिरफ्तार रिपब्लिक TV के एडिटर-इन-चीफ अर्बन गोस्वामी की अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज यानी बुधवार को सुनवाई है। सुप्रीम कोर्ट के जज धनन्जय वाई चंद्रचूड़ और जज इन्दिरा बनर्जी की पीठ अर्नब गोस्वामी की अंतरिम जमानत की अपील पर सुनवाई करेगी। दरअसल, रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक को अंतरिम जमानत देने से इनकार करने के बंबई उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ अर्नब की अपील दायर होने के कुछ घंटों के भीतर ही शीर्ष अदालत…

आधी रात को साफ हुई बिहार की तस्वीर, नीतीश की नैया पार, 125 सीटों के साथ बिहार में…नीतीशे कुमार बा… तेजस्वी का बजा बाजा, नीतीश फिर बने राजा

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में करीब 16 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जीत की तस्वीर साफ हो ही गई। तेजस्वी यादव के साथ कड़े मुकाबले के बाद आखिरकार नीतीश कुमार की नैया पार हो ही गई और 125 सीटों के साथ बिहार में फिर एक बार NDA की सरकार बनने वाली है। बिहार में सत्ता विरोधी लहर और विपक्ष की कड़ी चुनौती को पार करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले NDA ने बिहार में बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल हासिल कर लिया। सत्तारूढ़ गठबंधन यानी NDA ने बिहार…

यूपी उपचुनाव : बीजेपी को 6 और सपा के एक सीट जीत के बाद CM योगी बोले- “मोदी है तो मुमकिन है यह साबित हुआ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने 6 सीटों पर जीत हासिल की है। जौन की मल्हनी सीट पर सपा ने कब्जा जमाया है। इस मौके पर भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर जश्न मनाया। इस खुशी में शामिल होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। बिहार व यूपी के चुनाव परिणामों पर सीएम ने कहा कि एक बार फिर जनता ने साबित कर दिया कि मोदी हैं तो मुमकिन है। भाजपा ने आज पीएम मोदी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से…

प्रधानमंत्री मोदी कल करेंगे आयकर अपीलीय अधिकरण की कटक बेंच के कार्यालय-सह-आवासीय परिसर का लोकार्पण

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार, 11 नवंबर को शाम 4:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कटक में आयकर अपीलीय अधिकरण (आईटीएटी) के अत्याधुनिक कार्यालय-सह-आवासीय परिसर का लोकार्पण करेंगे। आयकर अपीलीय अधिकरण, प्रत्यक्ष करों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण संवैधानिक निकाय है और तथ्य के निष्कर्षों पर इसके आदेश अंतिम रूप से स्वीकार किए जाते हैं। वर्तमान समय में इसके अध्यक्ष, झारखंड उच्च न्यायालय और गुजरात उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) पी.पी. भट्ट हैं। 25 जनवरी, 1941 को गठित किया गया आईटीएटी पहला ट्रिब्यूनल था और इसे…

कमला हैरिस का निर्वाचित होना लैंगिक समानता के लिए मील का पत्थरः संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष नेतृत्व ने अमेरिका में जो बाइडन के राष्ट्रपति और कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी है। विश्व निकाय के शीर्ष नेतृत्व ने हैरिस के अमेरिका की पहली अश्वेत और पहली दक्षिण एशियाई और पहली महिला उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने की सराहना की है और इसे लैंगिक समानता की दिशा में एक मील का पत्थर बताया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टेफन दुजारिक ने कहा कि महासचिव हमेशा इस बात से खुश होते हैं और स्वागत करते हैं…

UN का मूल लक्ष्य अभी भी अधूरा.. कुछ देश समिट में बेवजह ले आते हैं द्विपक्षीय मुद्दे: प्रधानमंत्री मोदी

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की वर्चुअल बैठक को संबोधित किया। PM मोदी ने कहा कि SCO क्षेत्र से भारत का घनिष्ठ, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंध रहा है। हमारे पूर्वजों ने इस साझा विरासत को अपने अथक और निरंतर संपर्कों से जीवंत रखा। उन्होंने कहा कि भारत का शांति, सुरक्षा और समृद्धि पर दृढ़ विश्वास है। भारत ने हमेशा आतंकवाद, अवैध हथियारों की तस्करी, ड्रग्स और मनी लॉन्ड्रिंग के विरोध में आवाज उठाई है। Speaking at the SCO Summit. https://t.co/WS136xN3Vz — Narendra Modi…

राष्ट्रीय स्तर पर पराली जलाने की समस्या से जल्द निजात की जगी उम्मीद, यूपी की पहल देश के लिये बन सकती है नजीर

लखनऊ। पराली जलाने की गंभीर समस्या से राष्ट्रीय स्तर पर जल्द निजात मिलने की उम्मीद जग गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर उत्तर प्रदेश में हो रहे काम देश के लिए नजीर बन सकते हैं। यूपी के दो जिलों में करीब पांच हजार क्विंटल पराली किसानों से जिला प्रशासन ने लिए हैं। उन्नाव में जिला प्रशासन किसानों को दो ट्रॉली पराली देने पर एक ट्रॉली गोबर की खाद निशुल्क दे रहा है। कानपुर देहात में तीन हजार क्विंटल और उन्नाव में 1,675 क्विंटल से ज्यादा पराली किसानों से…

चीन और रूस ने बाइडेन को नहीं दी बधाई, कहा-फाइनल नतीजों का इंतजार, ट्रंप ने दी है चुनौती

बीजिंग। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बहुमत के आंकड़े हासिल कर चुके जो बाइडेन और कमला हैरिस को दुनियाभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। लेकिन चीन, रूस और मैक्सिको जैसे गिने-चुने देशों ने अभी तक चुप्पी साध रखी है। दोनों ही देशों ने बाइडेन के निर्वाचन को फिलहाल स्वीकार नहीं किया है। चीन ने सोमवार को बाइडेन को बधाई देने से इनकार करते हुए कहा है कि उसे अंतिम फैसले का इंतजार है। वहीं, रूस ने ट्रंप की ओर से धांधली का आरोप लगाए जाने और कानूनी विकल्पों के इस्तेमाल…