चीन ने पहली बार कबूला गलवान में मारे गये थे चीनी सैनिक, 8 महीने बाद नामों का खुलासा, भारत को ठहराया जिम्मेदार, लेकिन सही संख्या को लेकर अब भी बोल रहा झूठ

बीजिंग। गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों से बुरी तरह से पिटने की बात पहली बार आधिकारिक तौर पर चीन ने कबूल कर ली है। चीन ने खुलासा करते हुए कहा है कि भारतीय सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में उसके 4 सैनिक मारे गये थे। हालांकि, कई महीने बाद चीनी सैनिकों के मारे जाने की बात तो जरूर चीन ने कबूली है लेकिन सही संख्या को लेकर अब भी चीन झूठ बोल रहा है। चीन ने खुलासा करते हुए कहा है कि पिछले साल गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के…

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने लॉन्च की कोरोना की नई दवा, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और नितिन गडकरी भी रहे मौजूद

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिए ‘कोरोनिल’ नाम से इम्युनिटी बूस्टर दवा लॉन्च कर चुकी बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने अब एक नई दवा पेश की है। बाबा रामदेव का कहना है कि यह दवा WHO द्वारा सर्टिफाइड है। इस दवा का नाम भी कोरोनिल टैबलेट ही है। पतजंलि का कहना है कि इस दवा से दुनिया के 158 देेशों को कोरोना से निपटने में मदद मिलेगी। इससे पहले पतंजलि की ओर से बीते साल जून में कोरोनिल नाम से दवा लॉन्च करने का…

पीएम मोदी इस बार ऑनलाइन करेंगे परीक्षा पे चर्चा, छात्र के साथ पेरेंट्स-टीचर भी ले सकेंगे हिस्सा

न्यूज़ डेस्क। कोरोना संकट के कारण इस साल परीक्षा पे चर्चा का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मार्च में ऑनलाइन परीक्षा पे चर्चा करेंगे। इस बार प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस वार्षिक संवाद कार्यक्रम में छात्रों के साथ उनके माता-पिता और शिक्षक भी शामिल हो सकेंगे। ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि जैसा कि हमारे बहादुर एग्जाम वारियर्स अपनी परीक्षा के लिए अब तैयार हो रहे हैं। परीक्षा पे चर्चा 2021 वापस आ गया है। इस बार ये कार्यक्रम पूरी तरह से…

चीन और यूके के बाद अब साउथ अफ्रीका और ब्राजील वाला कोरोना भी आया भारत, इनके खिलाफ टीके कितने कारगर हैं? जांच की जा रही है

नई दिल्ली। चीन और ब्रिटेन के बाद अब साउथ अफ्रीका और ब्राजील वाले कोरोना की भी भारत में एंट्री हो गई है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के डॉ. बलराम भार्गव ने कहा है कि साउथ अफ्रीका से लौटे 4 लोगों में कोरोना वायरस का साउथ अफ्रीकी स्ट्रेन पाया गया है, जबकि ब्राजील वेरिएंट की भी एंट्री फरवरी के पहले सप्ताह में हो चुकी है। भार्गव ने मंगलवार को बताया कि सभी यात्रियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। बलराम भार्गव ने बताया कि कोरोना वायरस का ब्राजील वेरिएंट…

डेटा का उदारीकरण ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिए अहम कदम : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भू-स्थानिक डेटा के अधिग्रहण और उत्पादन को नियंत्रित करने वाली नीतियों का उदारीकरण ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिए सरकार की नजर में एक बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह रोजगार पैदा करेगा और आर्थिक विकास को गति देगा। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर कहा कि ये सुधार देश के स्टार्ट-अप, निजी क्षेत्र, सार्वजनिक क्षेत्र और अनुसंधान संस्थानों के लिए नवाचारों को चलाने का निर्माण करने के लिए बड़े अवसर प्रदान करेंगे। The reforms will unlock tremendous opportunities for our country’s…

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री का बड़ा ऐलान- 50 वर्ष से ऊपर के लोगों को मार्च से लगेगी कोरोना वैक्सीन

नई दिल्‍ली। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने सोमवार को कोरोना वायरस वैक्‍सीन को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्‍होंने कहा कि 50 साल से ऊपर के नागरिकों को मार्च से 50 वैक्‍सीन लगनी शुरू हो जाएगी। उन्‍होंने कहा कि 7 दिनों से 188 जिले में कोरोना के एक भी मामले सामने नहीं आए हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा कि लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है क्‍योंकि कोरोना अभी पूरी तरह खत्‍म नहीं हुआ है। उन्‍होंने कहा कि सभी लोगों को कोरोना के हर नीयम का पालन करना होगा। उन्‍होंने…

प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के लिए भेजें अपने विचार और सुझाव

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने रविवार 28 फरवरी को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को संबोधित करेगें। इस कार्यक्रम के लिए आप भी अपने विचार और सुझाव साझा कर सकते है। प्रधानमंत्री मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों और सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी हर माह आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे रेडियो के माध्यम से देशवासियों से मन की बात करते हैं। प्रधानमंत्री का लोगों के साथ यह संवाद काफी लोकप्रिय है। इस रेडियो कार्यक्रम को तमाम…

कोविड-19 : 18-19 कंपनियां कोविड टीका तैयार करने में जुटी, इनमें से कई क्लिनिकल और एडवांस स्टेज ट्रायल में : डॉ. हर्षवर्धन

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 टीके तैयार करने में 18-19 टीका कंपनियां जुटी हैं और वे नैदानिक ​​परीक्षण के विभिन्न चरणों में हैं। उन्होंने संवाददातओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगले दो-तीन हफ्तों में 50 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोविड टीकाकरण शुरू किया जाएगा। हर्षवर्धन ने कहा कि कोविड-19 टीकों को लेकर 18-20 कंपनियां प्रयासरत हैं और वे परीक्षण के विभिन्न चरणों में हैं। उन्होंने कहा कि भारत 20-25 देशों को टीकों की आपूर्ति करे। डॉ.हर्षवर्धन ने टीकों से…

IRCTC ने शुरू की iPay (अपना पेमेंट गेटवे) सेवा, सेकेंडों में बुक कर सकेंगे रेल टिकट

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग को बेहतर बनाने के लिए नई सुविधा शुरू की है। इंडियन रेलवे टूरिज्म एवं कैटरिंग कारपोरेशन (IRCTC) ने अपना पेमेंट गेटवे IRCTC-iPay शुरू किया है। यह लाइव हो चुका है। इससे कुछ सेकेंड के भीतर ही टिकट बुक किया जा सकता है। इंडियन रेलवे टूरिज्म एवं कैटरिंग कारपोरेशन ने नया पेमेंट गेटवे शुरू करने के साथ-साथ वेबसाइट को भी अपग्रेड किया है। IRCTC-iPay के जरिए टिकट तो बहुत कम समय में बुक कर ही सकेंगे। भुगतान में लगने वाले समय में भी इससे…

कोविड- 19 : कभी भी लौट सकता है कोरोना वायरस, इस देश के सबसे बड़े शहर में लगाना पड़ा लॉकडाउन, प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने रद्द किए सभी कार्यक्रम

नई दिल्ली। कोरोना वायरस को पूरी तरह से मात देने वाले देशों को भी उससे बचाव के उपायों की ओर लौटना पड़ रहा है। इनमें न्यूजीलैंड का नाम भी शामिल है। यहां के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में तीन दिन के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। शहर में कोरोना के मामले सामने आने के बाद सरकार को लॉकडाउन लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। लॉकडाउन के नियम रविवार आधी रात से लागू हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने कैबिनेट…