बंगाल चुनाव 2021 : बंगाल में परिवर्तन रैली के समापन से पहले मोदी कोलकाता में करेंगे रैली

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मार्च के पहले सप्ताह में कोलकाता में एक रैली को संबोधित कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘परिवर्तन यात्रा’ का समापन करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और पश्चिम बंगाल के सह-प्रभारी अरविंद मेनन ने आईएएनएस को बताया कि कोलकाता में प्रधानमंत्री की रैली में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। मेनन ने कहा कि कोलकाता में प्रधानमंत्री की रैली के बाद परिवर्तन यात्रा का पांचवां और आखिरी चरण 18 फरवरी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डायमंड हार्बर संसदीय क्षेत्र…

असम में राहुल ने ललकारा, कहा- सुन लो ‘हम दो हमारे दो, अच्छी तरह सुन लो- CAA कभी लागू नहीं करेंगे’

शिवसागर (असम)। भाजपा और आरएसएस पर असम को विभाजित करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी असम समझौते के हर सिद्धांत की रक्षा करेगी और अगर राज्य में सत्ता में आती है तो कभी भी संशोधित नागरिकता कानून (CAA) लागू नहीं करेगी। असम में चुनावी बिगुल फूंकते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बार-बार प्रहार किया और उस पर ‘हम दो, हमारे दो’ की सोच के साथ काम करने का आरोप लगाया। इस नारे का इस्तेमाल हाल ही में उन्होंने…

आज से पूरे देश में नेशनल हाइवे टोल्स पर FASTag अनिवार्य, नहीं तो होगी दोगुनी वसूली, देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली। आज से पूरे देश में नेशनल हाइवे टोल्स पर भुगतान के लिए फास्ट टैग जरूरी हो गया है। जिस गाड़ी पर फास्ट टैग नहीं होगा, उसपर भारी जुर्माना लगेगा। हालांकि टू व्हीलर वाहनों को फास्टैग से छूट दी गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बीते रविवार को स्पष्ट कर दिया था कि इस बार वाहनों पर टोल वसूली के लिए फास्टैग लगवाने में कोई राहत नहीं मिलने जा रही है। गडकरी ने नागपुर एयरपोर्ट पर कहा, फास्टैग से टोल वसूली लागू करने की समय सीमा आगे नहीं…

लोकसभा में बजट सत्र का पहला चरण संपन्न, 8 मार्च से शुरू होगा दूसरा हिस्सा

नई दिल्ली। लोकसभा का 29 जनवरी से शुरू हुआ बजट सत्र का पहला चरण शनिवार को पूरा हो गया और अब आठ मार्च से बजट सत्र का दूसरा हिस्सा शुरू होगा। निचले सदन में आज बजट पर वित्त मंत्री का जवाब होने, जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक पारित करने एवं शून्यकाल के दौरान सदस्यों के लोक महत्व के मुद्दे उठाने के बाद शाम करीब सवा पांच बजे बैठक स्थगित कर दी गयी।

सरकार की चेतावनी के बाद ट्विटर ने 90 प्रतिशत से अधिक अकाउंट पर लगाई रोक

नई दिल्ली। ट्विटर और भारत सरकार के बीच चल रहे गतिरोध को समाप्त करने के लिए माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने आखिरकार आईटी मंत्रालय द्वारा निर्देशित कम से कम 90 से 95 प्रतिशत अकाउंट्स पर या तो रोक लगा दी है या इन्हें बंद कर दिया गया है। सूचना एवं प्रौद्योगिकी (IT) मंत्रालय ने दो अलग-अलग नोटिस जारी कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को चेताया था, जिसके बाद उसने यह कार्रवाई की है। सरकारी सूत्रों ने इसकी पुष्टि की। जिनके अकाउंट्स पर रोक लगाई गई है, उनमें राज्यसभा सदस्य और समाजवादी पार्टी…

सरकार की योजनाएं केवल गरीबों को फायदा पहुंचाने के लिए हैं, न कि किसी ‘दामाद’ के लिए : वित्तमंत्री सीतारमण

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि सरकार की योजनाएं केवल गरीबों को फायदा पहुंचाने के लिए हैं, न कि किसी “दामाद” के लिए। हालांकि उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारों-इशारों में उन्होंने जो टिप्पणी की उससे स्पष्ट रूप से कांग्रेसी नेताओं की भृकुटि तन गई। शोर-शराबे के बीच उन्होंने विपक्ष पर अपना प्रहार जारी रखा। उन्होंने कहा कि “जनवरी, 2020 तक यूपीआई के माध्यम से डिजिटल लेनदेन 3.6 लाख…

ममता को झटका: TMC सांसद दिनेश त्रिवेदी ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, कहा- घुटन हो रही है…

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। सांसद और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश त्रिवेदी ने राज्यसभा से इस्तीफे की घोषणा कर ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ा दीं। इस्तीफा देने के बाद दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि उन्हें पार्टी में घुटन महसूस हो रही है। देश हित से ऊपर कुछ नहीं है। पार्टी हित और देश हित में से एक (देश हित) को चुनने का वक्त आ गया है। अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए दिनेश त्रिवेदी ने…

मोदी राज में आत्मनिर्भर बनते भारत की बड़ी सफलता, कभी 1947 में याचक था, 2021 में कनाडा के लिए दाता बना भारत

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार सफलता की सिढ़ियां चढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘लोक फॉर ग्लोबल’ का जो मंत्र दिया है, उसका आचरण करते हुए हमारे देश के वैज्ञानिक और विशेषज्ञ अथक परिश्रम कर रहे है। इसका नतीजा है कि भारत आज याचक से दाता बन गया है। इतिहास पर नजर डालें तो आजादी के बाद एक समय वह भी था जब भारत को पेनिसिलीन की दवा के लिए कनाडा से मदद मांगनी पड़ी थी। आज वही भारत कोरोना संकट…

ममता दीदी पर बरसे गृह मंत्री अमित शाह, बोले- कोविड-19 टीकाकरण समाप्त होने के बाद CAA को किया जाएगा लागू

ठाकुरनगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में मातुआ समुदाय सहित CAA के तहत शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने की प्रक्रिया एक बार कोविड-19 का टीकाकरण समाप्त होने के बाद शुरू हो जाएगी। उन्होंने विपक्ष पर अल्पसंख्यक समुदाय को संशोधित नागरिकता कानून पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसे लागू किए जाने से भारतीय अल्पसंख्यकों की नागरिकता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने 2018 में वादा किया था कि वह नया नागरिकता कानून लाएगी और…

संसद में राजनाथ सिंह ने दिया बयान, कहा- लद्दाख में पैंगोंग झील से पीछे हटेंगे चीनी सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन विवाद में एक बड़ी कामयाबी मिली है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में बयान दिया कि महीनों से जारी भारत चीन सीमा तनाव अब खत्म हो गया है। राजनाथ सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया है कि भारत-चीन के बीच पैंगोंग झील विवाद पर समझौता हो गया है। रक्षा मंत्री ने कहा है कि भारत और चीन लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारे पर अपनी सेनाएं हटाने के लिए सहमत हो गए है। रक्षामंत्री ने कहा कि दोनों पक्ष झील के उत्तरी…