22 फरवरी को असम और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 फरवरी 2021 को असम और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और वह सुबह लगभग 11:30 बजे असम के धेमाजी के सिलापाथर में आयोजित एक कार्यक्रम में तेल एवं गैस क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री इंजीनियरिंग कॉलेजों का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। इसके बाद शाम लगभग साढ़े चार बजे वह पश्चिम बंगाल के हुगली में कई रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक मोदी इंडियन ऑयल की बोंगाईगांव रिफाइनरी की एक इकाई,…

नीति आयोग की बैठक में बोले पीएम मोदी- देश अब और इंतजार नहीं कर सकता, मिलकर काम करने की जरूरत

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नीति आयोग की 6वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कोरोना काल के दौरान देश में आए बदलावों का जिक्र किया, साथ ही उन्होंने कहा कि देश अब विकास का इंतजार नहीं कर सकता, मिलकर काम करने से ही सफलता हासिल होगी। हमने कोरोना कालखंड में देखा है कि कैसे जब राज्य और केंद्र सरकार ने मिलकर काम किया, देश सफल…

प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर दी लोगों को शुभकामनाएं

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर वहां के निवासियों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने दोनों राज्यों की संस्कृति तथा परंपरा की सराहना की है। जाहिर है कि दोनों राज्यों का गठन 20 फरवरी, 1987 को हुआ था। Greetings to the wonderful people of Arunachal Pradesh on the special occasion of their Statehood Day. The people of this state are known for their culture, courage and strong commitment to India’s development. May Arunachal Pradesh keep scaling new heights…

लाल किला हिंसा के उपद्रवियों की धर-पकड़ होगी तेज, दिल्ली पुलिस ने जारी कीं 200 लोगों की तस्वीरें

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा में कथित तौर पर शामिल 200 लोगों की तस्वीरें जारी की हैं। पुलिस ने बताया कि वीडियो को स्कैन करके लोगों की तस्वीरें ली गई हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने तस्वीरें जारी कर दी हैं और आरोपियों की पहचान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार, केन्द्र के तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर 26 जनवरी को किसान संगठनों द्वारा निकाली…

मुसलमान घर से निकलकर सभा में जाएं, राहुल की महापंचायत के लिए मस्जिद से फतवा!

नई दिल्ली। राजनीति का एक दौर था जब लोकनायक जय प्रकाश नारायण के भाषणों को सुनने के लिए लोगों का हुजूम उमर पड़ता था। अटल बिहारी वाजपेयी जब बोलते थे तो सारा जमाना दम साध कर उन्हें सुनता था। लेकिन बदलते वक्त के साथ राजनेताओं की रैलियों में भीड़ जुटाने के लिए अलग-अलग तरह के हथकंडे अपनाए जाने लगे। लेकिन इन तमाम कवायदों से आगे अब तो भीड़ जुटाने के लिए मौलानाओं की मदद लेने की कवायदें भी शुरू हो गई है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है…

LAC विवाद : चीन ने जारी किया गलवान झड़प का वीडियो, भारतीय सैनिकों पर लगाया पहले हमले का मढ़ा आरोप

नई दिल्ली। जून 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ झड़प में सैनिकों के मारे जाने की बात स्वीकार करने और उनकी संख्या बताने के बाद अब चीन ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें झड़प के कुछ कथित अंश डाले गए हैं। इस वीडियो के जरिए चीन ने मारे गए अपने सैनिकों की तस्वीरें दिखाई हैं तो झड़प के लिए उसने भारत पर आरोप मढ़े हैं। On-site video of last June’s #GalwanValley skirmish released. It shows how did #India’s border troops gradually trespass…

प्रधानमंत्री मोदी ने केरल में कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को केरल में बिजली और शहरी क्षेत्रों की कई प्रमुख परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शुक्रवार को 50 मेगावाट कासरगोड सोलर परियोजना का उद्घाटन किया गया। पिछले छह वर्षों में भारत का सोलर उत्पादन क्षमता 13 गुना बढ़ गई है। पीएम मोदी 320 केवी पुगलुर (तमिलनाडु)- त्रिशूर (केरल) बिजली पारेषण परियोजना का भी उद्घाटन किया। The development works starting today are spread across all parts of Kerala. They cover a…

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने अमित शाह पर ठोका मानहानि का केस, अदालत ने जारी किया समन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले चल रही राजनीतिक लड़ाई अब कानूनी विवाद में भी तब्दील होती दिख रही है। सूबे की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने होम मिनिस्टर अमित शाह के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया है। इस केस की सुनवाई करते हुए एमपी-एमएलए की स्पेशल कोर्ट ने अमित शाह को 22 फरवरी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। हालांकि अमित शाह को व्यक्तिगत पेशी से छूट दी गई है। वह अपने वकील के जरिए भी पक्ष रख सकते हैं। अभिषेक…

कोरोना के खिलाफ जंग में नया कीर्तिमान: भारत को 1 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा हासिल करने में लगे 34 दिन

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत को एक करोड़ कोविड-19 टीकाकरण की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने में 34 दिन लगे जो कि दुनिया में दूसरी सबसे तेज गति है। अमेरिका को इसमें 31 दिन लगे, जबकि ब्रिटेन को एक करोड़ टीकाकरण आंकड़े को पार करने में 56 दिन लगे। शुक्रवार सुबह 8 बजे तक, देश में स्वास्थ्य कर्मियों और कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर लगे कर्मियों (एफएलडब्ल्यू) को दिये गए कोविड-19 टीके की खुराक की कुल संख्या 1,01,88,007 थी। मंत्रालय ने कहा, ‘‘सुबह आठ बजे…

बढे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर राहुल का मोदी सरकार पर हमला- ‘वो जुमलों का शोर मचाते हैं और हम…’

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों से आम आदमी परेशान है। देश की राजधानी दिल्ली सहित कई बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमतें 90 रुपए प्रति लीटर की दर पार कर 100 के आंकड़े को छूने के लिए तैयार हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ईंधन की कीमतों में हो रही बढ़ोत्तरी से देश की अर्थव्यवस्था पर भी गहरा असर पड़ेगा। अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने अपने…